किसान दिवस 2025

किसान दिवस 2025: तकनीक, नवाचार और प्रेरणा—सफल किसानों की 10 कहानियाँ

इस किसान दिवस 2025 पर देखिए उन किसानों की प्रेरक कहानियाँ, जिन्होंने तकनीक और नवाचार के सहारे खेती में कमाल किया है। अपनी मेहनत और स्मार्ट प्रबंधन से उन्होंने न केवल उत्पादन और कमाई बढ़ाई, बल्कि मिट्टी और पर्यावरण की सुरक्षा का भी ध्यान रखा। उन्होंने यह दिखाया कि आधुनिक खेती में दृष्टिकोण और लगातार सीखने की भूख ही सबसे बड़ी ताकत है।

पूरी र‍िपोर्ट
‘बदलावोत्सव-2025

भीख से उद्यमिता तक: ‘बदलावोत्सव-2025’ में दिखी सम्मानजनक जीवन की नई तस्वीर

लखनऊ में आयोजित ‘बदलावोत्सव-2025’ ने यह दिखाया कि सही सहारा और अवसर मिलें तो भिक्षावृत्ति से जुड़ा व्यक्ति भी सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन जी सकता है। बदलाव संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व भिक्षुकों ने अपने-अपने ठेले और स्टॉल लगाकर उद्यमिता की मिसाल पेश की। रौफिक, माया, राहुल, आनंद और निशा जैसी प्रेरक कहानियों ने साबित किया कि पुनर्वास, कौशल और आत्मसम्मान के जरिए स्थायी बदलाव संभव है।

पूरी र‍िपोर्ट
यूपी

सस्ता इलाज, बेहतर देखभाल: अब यूपी के हर ब्लॉक में पशु जन औषधि केंद्र

उत्तर प्रदेश में हर ब्लॉक में पशु जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे, जहां पशुपालकों को पशुओं के लिए सस्ती जेनेरिक दवाइयां मिलेंगी। ये केंद्र प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की तर्ज पर काम करेंगे। इससे पशुओं के इलाज का खर्च कम होगा, नकली दवाओं पर रोक लगेगी और पशुओं के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

पूरी र‍िपोर्ट
योगी आदित्यनाथ

योगी सरकार का बड़ा फैसला, किसानों को 6% ब्याज पर मिलेगा कर्ज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि अब लघु और सीमांत किसानों को उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक से 6 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण मिलेगा, जबकि बाकी ब्याज सरकार देगी। सहकारिता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि सहकारी बैंकों की स्थिति अब मजबूत है, एम-पैक्स के जरिए सदस्यता और कारोबार बढ़ा है और सहकारिता प्रदेश में आत्मनिर्भरता व रोजगार का मजबूत माध्यम बन रही है।

पूरी र‍िपोर्ट
यूपी

यूपी में 60 लाख टन धान खरीद का लक्ष्य, अब तक करीब 5,000 करोड़ रुपये का भुगतान

यूपी में धान और बाजरा की सरकारी खरीद से किसानों को बड़ा सहारा मिल रहा है। अब तक 5,000 करोड़ रुपये का भुगतान हो चुका है और 60 लाख टन धान खरीद का लक्ष्य तय है, जिससे किसानों को 14,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की आय होने की उम्मीद है।

पूरी र‍िपोर्ट
नकली खाद, कालाबाजारी और ओवररेटिंग पर योगी सरकार सख्त,

नकली खाद, कालाबाजारी और ओवररेटिंग पर योगी सरकार सख्त, NSA के तहत कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नकली और मिलावटी खाद बेचने वालों व कालाबाजारी करने वालों पर एनएसए के तहत सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को खाद की उपलब्धता और सही वितरण सुनिश्चित करने, रोजाना निगरानी रखने और ओवररेटिंग रोकने के आदेश दिए। सरकार का साफ लक्ष्य है कि किसी भी किसान को खाद के लिए भटकना न पड़े।

पूरी र‍िपोर्ट
सॉइल टू सिल्क

यूपी में ‘सॉइल टू सिल्क’ विज़न को नई रफ्तार, बन रहा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

उत्तर प्रदेश रेशम निदेशालय में 75 लाख रुपये की लागत से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जा रहा है, जो इसी माह तैयार होगा। यहां रेशम उत्पादन की पूरी प्रक्रिया ‘सॉइल टू सिल्क’ के तहत दिखाई जाएगी और प्रदेश के बेहतरीन सिल्क उत्पादों की प्रदर्शनी व बिक्री होगी। इस पहल से रेशम उद्योग को बढ़ावा, किसानों-कारीगरों को प्रशिक्षण और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

पूरी र‍िपोर्ट
कमाई का मॉडल

एक एकड़ में 10–12 फसलें, कम लागत में ज़्यादा कमाई का मॉडल

सीतापुर के किसान इंद्रजीत मौर्य एक एकड़ जमीन में साल भर 10–12 सब्ज़ियों की खेती कर कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमा रहे हैं। वे देसी जुगाड़, मल्टीलेयर फार्मिंग, ड्रिप सिंचाई और गोमूत्र से बने जैविक कीटनाशक अपनाते हैं। तड़के सब्ज़ियों की तुड़ाई कर समय पर मंडी पहुंचाने से उन्हें बेहतर दाम मिलता है।

पूरी र‍िपोर्ट
यूपी के इन 17 जिलों में खुलेंगे 50 उड़द खरीद कें

यूपी के इन 17 जिलों में खुलेंगे 50 उड़द खरीद केंद्र, जानिए कितनी है MSP?

NAFED ने यूपी के 17 जिलों में 50 खरीद केंद्र खोलकर उड़द की MSP पर खरीद करने का फैसला किया है। किसान 7,800 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से फसल बेच सकेंगे और 3 दिन में पैसा सीधे खाते में मिलेगा। रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है और खरीद 29 जनवरी 2026 तक चलेगी।

पूरी र‍िपोर्ट
बाराबंकी किसान पाठशाला में बोले IFFCO चेयरमैन संघाणी

‘नैनो यूरिया ही टिकाऊ खेती का भविष्य’, बाराबंकी किसान पाठशाला में बोले IFFCO चेयरमैन दिलीप संघाणी

IFFCO चेयरमैन दिलीप संघाणी ने बाराबंकी की किसान पाठशाला में नैनो यूरिया को खेती का भविष्य बताया। संघानी ने बताया कि यूरिया के दुष्प्रभाव से बचने और सब्सिडी खर्च कम करने के लिए इफको ने नैनो यूरिया विकसित किया, जो अब किसानों और मिट्टी के स्वास्थ्य के लिए बेहतर विकल्प है।

पूरी र‍िपोर्ट