बढ़ती गर्मी से गेहूं की फसल को कैसे बचाएं?

गेहूं रबी सीजन की प्रमुख फसल है। कई करोड़ों लोगों का मुख्य भोजन होने के साथ ही ये किसानों की कमाई का ज़रिया भी है। इस समय पूरे देश में ख़ासकर उत्तर भारत में खेतों में इसकी फसल लहलहा रही है। लेकिन सामान्य से अधिक गर्मी बढ़ने से इसके उत्पादन पर बुरा असर पड़ने की संभावना है।

पूरी र‍िपोर्ट
मक्के की खेती

किसान कम कीमत पर ख़रीद सकेंगे जायद फसल के बीज, उत्तर प्रदेश सरकार दे रही भारी सब्सिडी

कृषि उत्तर प्रदेश की मुख्य आधार रही है। इसीलिए राज्य सरकार समय समय पर किसानों के लिए तरह तरह की योजनाएँ लाती रहती है, जिससे किसानों को मदद मिल सके और प्रदेश का उत्पादन भी बढ़े। इसी क्रम में प्रदेश सरकार किसानों को जायद फसलों की बुवाई के लिए सब्सिडी पर प्रमाणित बीज दे रही है। रजिस्टर्ड किसान बीज भंडार केंद्रों से मूंग, उड़द, मूंगफली और हाइब्रिड मक्‍का की विभ‍िन्‍न किस्‍मों के प्रमाणि‍त बीज कम कीमत पर खरीद सकेंगे।

पूरी र‍िपोर्ट
लखनऊ में FPO मेला

यूपी के लखनऊ में 7 मार्च से शुरू होगा FPO मेला, मिलेंगे प्राकृतिक और जैविक प्रोडक्ट

कृषि उत्पादों को लोगों तक पहुंचाने और किसानों को कंज्यूमर से जोड़ने के लिए लखनऊ में FPO मेला का आयोजन 7 मार्च से होगा. 3 दिन तक चलने वाले इस मेले में आम लोग प्राकृतिक और जैविक तरीके से उगाए गए कृषि उत्पादों को खरीद सकेंगे. जबकि, किसानों को बाजार एक्सेस का मौका मिलेगा। इसके अलावा किसानों को कृषि अधिकारी खेती के आधुनिक और उन्नत तरीके भी बताएंगे. 
इस मेले में आप ताजे फल, सब्जियों, अनाज और हर्बल उत्पाद सीधे किसानों से खरीद सकेंगे.

पूरी र‍िपोर्ट
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार Amrit Dhara Yojana के तहत 10 गाय पालने पर देगी ₹10 लाख की मदद

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राज्य में इंटीग्रेटेड फार्मिंग को बढ़ावा दे रही है। सरकार खेती किसानी के साथ साथ डेयरी, पोल्ट्री, मछली पालन पर भी ध्यान दे रही है। किसानों को इसके लिए प्रत्साहित भी कर रही है। प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती को भी बढ़ावा दे रही है। इसी क्रम में राज्य सरकार गाय पालने वाले किसानों के लिए Amrit Dhara Yojana के तहत आर्थिक मदद दे रही है।

पूरी र‍िपोर्ट
उत्तर प्रदेश

यूपी में आलू प्रोसेसिंग प्लांट पर ₹750 करोड़ का निवेश करेगी Wave Group, किसानों को मिलेगा फ़ायदा

उत्तर प्रदेश में स्थापित ‘एग्रिस्टो मासा पोटेटो प्रॉसेसिंग प्लांट’ की कैपेसिटी बढ़ाने के लिए Wave Group 750 करोड़ रुपये का निवेश करेगा. इस रकम से प्लांट की क्षमता बढ़ाने के साथ ही इसे विकसित किया जाएगा. Wave Group के चेयरमैन ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए फसल की पैदावार और प्रॉसेसिंग कैपेसिटी को बढ़ावा देने की जरूरत है. आपको बता दें कि यह प्लांट 2022 में शुरू किया गया था और इसमें आलू से फ्रेंच फ्राइज समेत दूसरे उत्पाद बनाए जाते है.

पूरी र‍िपोर्ट
urea

खेत की मिट्टी का Nitrogen Test करने का जानिए ये आसान तरीका

बेहतर फसल उत्पादन के लिए खेत की तैयारी, बीज की गुणवत्ता, सिंचाई के साथ-साथ उर्वरक की सही मात्रा में इस्तेमाल बहुत ज़रूरी है। यूरिया एक महत्वपूर्ण खाद है जो मिट्टी को उपजाऊ बनाकर पैदावार बढ़ाने में मदद करता है। ये खेत की मिट्टी के लिए नाइट्रोजन का मुख्य स्रोत है। इसलिए किसान इसका प्रयोग करते हैं। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में इसका अंधाधुंध प्रयोग बढ़ा है, जिससे किसानों की खेती की लागत तो बढ़ी ही है साथ ही अत्यधिक इस्तेमाल से खेत की मिट्टी के साथ ही पर्यावरण को भी नुकसान हो रहा है।

पूरी र‍िपोर्ट

यूपी के गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी: गन्ने की दो नई किस्में, 19231 और 17451, लॉन्च

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। सरकार ने गन्ने की दो नई किस्में, 19231 और 17451, लॉन्च की हैं। गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने इस संबंध में कहा कि सरकार जल्द ही आधिकारिक आदेश जारी करेगी। इन नई गन्ना किस्मों को शाहजहांपुर गन्ना शोध संस्थान में विकसित किया…

पूरी र‍िपोर्ट
उत्तर प्रदेश

UP Budget: 46 लाख गन्ना किसानों को 2.73,000 करोड़ रुपये का भुगतान, सोलर पंप पर 509 करोड़ रुपये खर्च करेगी सरकार

उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने आज, गुरुवार को राज्य सरकार का बजट पेश किया. बजट पेश करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी द्वारा प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है. वित्त मंत्री ने कहा कि पी.एम. कुसुम योजना के अन्तर्गत वर्ष 2024 में कृषकों के प्रक्षेत्रों पर विभिन्न क्षमता के कुल 22,089 सोलर पम्पों की स्थापना कराई गई. कृषकों को दुर्घटनावश मृत्यु दिव्यांगता की स्थिति में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना दिनांक 14 सितंबर, 2019 से लागू की गई है.

पूरी र‍िपोर्ट
कृषि मंत्री सूर्यप्रताप

यूपी में मक्के की खेती को दिया जा रहा बढ़ावा, सरकार प्रति कुंतल बीज पर 15000 रुपये दे रही है सब्सिडी

‘गेहूं व धान के बाद उत्तर प्रदेश में मक्का तीसरी महत्वपूर्ण फसल है। प्रदेश 665 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न का उत्पादन कर रहा है व खाद्यान्न के मामले में आत्मनिर्भर है। साथ ही फलों व सब्जियों के मामले में भी आत्मनिर्भर है। यूपी न केवल अपनी आवश्यकता की पूर्ति के लिए फल व सब्जियां उगा रहा है, बल्कि निर्यात भी कर रहा है।’  त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम में बोले  यूपी के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही 

पूरी र‍िपोर्ट
चीनी

चीनी उत्पादन में 12 प्रतिशत की गिरावट, ISMA का बयान

मार्केटिंग सीजन 2024-25 में फरवरी के मध्य तक भारत का चीनी उत्पादन 12 प्रतिशत घटकर 197 लाख टन रह गया है, जिसका मुख्य कारण महाराष्ट्र और कर्नाटक में कम उत्पादन है। उत्तर प्रदेश में चीनी उत्पादन में भी कमी देखी गई। इसके अतिरिक्त, इथेनॉल की ओर चीनी का डायवर्जन लगभग 14.1 लाख टन तक बढ़ गया।

पूरी र‍िपोर्ट