उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

यूपी में प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समितियों की क्रेडिट लिमिट 10 लाख से बढ़ाकर 15 लाख करेगी योगी सरकार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी सहकारी बैंकों की 61वीं वार्षिक आयोजन में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समितियों(B-PACS) की क्रेडिट लिमिट 10 लाख से बढ़ाकर 15 लाख करने की घोषणा की है , जिससे किसानों को अधिक वित्तीय सहायता मिल सके. इसके साथ ही बलरामपुर जिले में सहकारी बैंकिंग को शुरू करने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि सहकारी बैंक किसान, युवा उद्यमियों और MSME की आर्थिक तरक्की की रीढ़ हैं.

पूरी र‍िपोर्ट
गन्ना किसान

गन्ना किसानों को ट्रेनिंग दिलवाएगी यूपी सरकार, सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

‘किसान सरकार की प्राथमिकता में हैं। इनके हितों के प्रति पूरी गंभीरता से काम किया जाना चाहिए।’ चीनी उद्योग व गन्ना विकास विभाग की समीक्षा बैठक में बोले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक जनपद में मास्टर ट्रेनर के माध्यम से गन्ना किसानों का प्रशिक्षण कराया जाए। इसमें स्थानीय कृषि विज्ञान केंद्रों को भी जोड़ा जाए।

पूरी र‍िपोर्ट
गन्ने का sap बढ़ाया गया

इस तकनीक से बढ़ेगी गन्ने की पैदावार, सरकार भी दे रही है सब्सिडी

भारत में गन्ने की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। यहां हर साल करीब 58 लाख हेक्टेयर में गन्ने की खेती होती है। गन्ना एक नकदी फसल है, इससे किसानों को अच्छी आमदनी होती है। इसलिए किसान इसकी खेती में काफ़ी रुचि लेते हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों से इसकी खेती से किसान नाखुश नज़र आ रहे हैं। वजह है अधिक लागत के बावजूद पैदावार में कमी। कम पैदावार की सबसे बड़ी वजह है सिंचाई में आने वाली दिक्कत और दूसरा, गन्ने में लगने वाला लाला सड़न रोग जिसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ता है। लेकिन यूपी में तकनीक के ज़रिए उत्पादन में वृद्धि देखी जा रही है और सरकार भी इसमें किसानों की मदद कर रही है।

पूरी र‍िपोर्ट
गेहूं की ख़रीद

इन राज्यों में शुरू हो चुकी है गेहूं की सरकारी ख़रीद, MP में 175 रुपए तो राजस्थान 150 रुपए प्रति क्विंटल मिल रहा Bonus

देश भर में गेहूं की कटाई शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही कुछ प्रमुख उत्पादक राज्यों में गेहूं की MSP पर सरकारी ख़रीद भी शुरू हो चुकी है। उत्‍तर प्रदेश में 17 मार्च से, मध्‍य प्रदेश में 15 मार्च से और राजस्थान में 10 मार्च से सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है।आपको बता दें कि केंद्र ने चालू मार्केटिंग सीजन 2025-26 के लिए गेहूं पर न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य 2425 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। लेकिन राजस्थान सरकार राज्य के किसानों को 150 रुपये प्रत‍ि क्विंटल बोनस भी दे रही है यानी किसानों को 2575 रुपये प्रति क्विंटल का भाव मिल रहा है। इसके अलावा मध्‍य प्रदेश में गेहूं पर MSP के अलावा 175 रुपये प्रति क्विंटल बोनस भी दिया जा रहा है।

पूरी र‍िपोर्ट
मेंथा की रोपाई

बंपर उत्पादन के लिए मार्च-अप्रैल में ऐसे करें मेंथा की खेती , CIMAP के वैज्ञानिक ने दी सलाह

मेंथा को कृषि क्षेत्र में नकदी फसल के रूप में भी जाना जाता है, हालांकि इसका उपयोग दशकों से आयुर्वेद में विभिन्न दवाओं के लिए किया जाता है, इसलिए मेंथा ( पोदीना, पिपरमेंट ) की खेती कश्मीर, पंजाब, उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड सहित भारत के कई क्षेत्रों में की जाती है। मेंथा उत्तर प्रदेश में बड़े क्षेत्रों में उगाया जाता है, उच्च मांग के कारण कई क्षेत्रों में इसकी खेती लोकप्रिय हो रही है। मेंथा की नई किस्में, खेती की उन्नत तकनीक की खोज करने वाले संस्थान CIMAP के वैज्ञानिकों और कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक अगर किसान कुछ बातों का ध्यान रखें तो मेंथा से 3 महीने में ही बहुत अच्छी कमाई हो सकती है।

पूरी र‍िपोर्ट
मार्च-अप्रैल के महीने में गन्ने की बुवाई

मार्च-अप्रैल के महीने में गन्ने की बुवाई करने वाले किसानों के लिए ज़रूरी Tips

देश के किसान इन दिनों गेहूं की कटाई और बसंतकालीन गन्ने की बुवाई में व्यस्त हैं। बसंतकालीन गन्ने की बुवाई के लिए मार्च महीना सबसे सही माना जाता है। बदलते जलवायु में भी कुछ किसान पारंपरिक विधि से ही गन्ने की बुवाई करते हैं, जिससे उनको सही उत्पादन नहीं मिलता है। लेकिन अगर किसान वैज्ञानिक द्वारा बताये हुए विधि से गन्ने की बुवाई करें तो कम लागत में अच्छा उत्पादन लिया जा सकता है। भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक बरसाती लाल के मुताबिक़ मार्च का महीना गन्ने की बुवाई के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है।

पूरी र‍िपोर्ट
साइलेज

डेयरी के लिए पोषण से भरपूर साइलेज कैसे बनायें?

डेयरी बिज़नेस में पशुओं की देख भाल विशेष रूप से उनके खाने का ध्यान और उत्पाद की मार्केटिंग सबसे महत्वपूर्ण है। इस बिज़नेस में लगे लोगों का मानना है कि पशुओं के लिए पोषण से भरपूर चारा बहुत ज़रूरी होता है। हरदोई, उत्तर प्रदेश के सानिध्य अवध भी IT सेक्टर में शानदार करियर और लाखों के पैकेज को छोड़कर डेयरी का बिज़नेस करते हैं। और सफल भी हैं। न्यूज़ पोटली से उन्होंने पशुओं के लिए पोषण से भरपूर चारा तैयार करने का तरीक़ा साझा किया है, जिसे साइलेज भी कहा जाता है।

पूरी र‍िपोर्ट
गेहूं ख़रीद

उत्तर प्रदेश में 17 मार्च से शुरू होगी गेहूं की सरकारी खरीद, बनाये जाएंगे 6500 गेंहू क्रय केंद्र

देशभर में रबी की मुख्य फ़सल गेहूं की कटाई शुरू हो गई. ऐसे में लगभग सभी राज्यों में इसकी MSP पर सरकारी ख़रीद की तारीख़ भी तय की जा रही है. इसी क्रम में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भी 17 मार्च से 15 जून 2025 तक गेहूं की MSP पर खरीद की घोषणा की है. राज्य के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि रबी मार्केटिंग ईयर 2025-26 के प्राइस सपोर्ट स्कीम (PPS) के तहत प्रस्तावित गेहूं क्रय नीति का प्रस्ताव पास किया गया है, जिसके तहत गेहूं की ख़रीद के लिए समर्थन मूल्य 2,425 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है.

पूरी र‍िपोर्ट
उत्तर प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह

“किसानों की समृद्धि, प्रदेश की प्रगति” लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय FPO मेला में बोले यूपी के कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह

लखनऊ। “किसानों की समृद्धि, प्रदेश की प्रगति” भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय तीन दिवसीय FPO मेला/प्रदर्शनी-2025 के समापन कार्यक्रम में बोले उत्तर प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख. उन्होंने किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को जाना तथा विभिन्न योजनाओं में चयनित एफपीओ/किसानों को सम्मानित भी किया. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों की उन्नति और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर प्रयासरत है.

पूरी र‍िपोर्ट
मक्का

मक्के की खेती को बढ़ावा, बीज पर किसानों को 15,000 रुपये सब्सिडी दे रही उत्तर प्रदेश सरकार

धान और गेहूं के बाद मक्का खाद्यान्न की तीसरी प्रमुख फसल है. अब तो एथेनॉल के रूप में भविष्य में इसकी संभावनाएं और बढ़ गई हैं.
उत्तर प्रदेश में मक्के का रक़बा बढ़ाने और किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए प्रदेश की योगी सरकार किसानों को त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के तहत प्रति क्विंटल बीज पर 15,000 रुपए की सब्सिडी दे रही है. इसमें संकर, देशी पॉप कॉर्न, बेबी कॉर्न तथा स्वीट कॉर्न के बीज भी शामिल हैं. पर्यटक की अधिकता वाले क्षेत्र में देशी पॉप कॉर्न, बेबी कॉर्न और स्वीट कॉर्न की अधिक मांग है. इसलिए कार्यक्रम के तहत सरकार इनको भी बढ़ावा दे रही है.

पूरी र‍िपोर्ट