बीज शोधन अभियान

स्वस्थ बीज से आएगी किसानों की समृद्धि, 25 जून तक यूपी में चलेगा बीज शोधन अभियान- सूर्य प्रताप शाही

उत्तर प्रदेश सरकार के 01 ट्रिलियन डॉलर इकोनामी का लक्ष्य प्राप्त करने में यहां के कृषि क्षेत्र की अहम भूमिका है। प्रदेश की लगभग 65 प्रतिशत जनसंख्या प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से कृषि पर आधारित है। कृषि में फसलोत्पादन की महत्वपूर्ण भूमिका है। फसलों को कीट, रोग, खरपतवारों तथा चूहों आदि के नुकसान से बचाने के लिए योगी सरकार द्वारा बीज शोधन अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है।

पूरी र‍िपोर्ट
यूपी के मेरठ

फसलों के लिये नकली दवाई बनाने वालों के खिलाफ सख्त कानून बनायेंगे, यूपी के मेरठ में किसानों से संवाद के बीच बोले चौहान

करोड़ों किसानों से संवाद के लक्ष्य के साथ ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस देशव्यापी अभियान से बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे है। ओडिशा से शुरू होने के बाद, जम्मू और उसके बाद हरियाणा के पानीपत से होते हुए इस अभियान के तहत केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चौथे दिन उत्तर प्रदेश के मेरठ में किसानों से संवाद किया। इस दौरान किसानों की व्यावाहारिक समस्याओं को भी सुना और उनके समाधान के मार्ग भी सुझाएं।  

पूरी र‍िपोर्ट
शिवराज सिंह चौहान

अभियान के दूसरे दिन जम्मू पहुंचे कृषि मंत्री..बॉर्डर से सटे गांव चक्रोही में किसानों से किया संवाद, खेत और नर्सरी फार्म भी देखें

पंद्रह दिन चलने वाले ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 30 मई को जम्मू पहुंचे, जहां वे आरएस पुरा सेक्टर में पदयात्रा में शामिल हुए, वहीं तिरंगा यात्रा के साथ किसानों व वैज्ञानिकों का उत्साह बढ़ाया। साथ ही, उन्होंने महिला किसानों और महिला उद्यमियों से संवाद किया और ड्रोन कर्मियों से भी सीधी चर्चा की।उन्होंने जम्मू में बॉर्डर से सटे- एक किलोमीटर दूरी पर स्थित गांव चक्रोही में भी किसानों से संवाद किया और उनके खेत और नर्सरी फार्म देखने के साथ ही उनसे विस्तार से खेती की जानकारी ली।

पूरी र‍िपोर्ट
e-tractor और e-tiller

यूपी में e-tractor और e-tiller प्रदर्शनी का सफल आयोजन हुआ, जानें क्या है इनकी खासियत

आज सीएसआईआर-केन्द्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान (सीएसआईआर-सीआईएमएपी), लखनऊ ने सीएसआईआर-सीएमईआरआई, दुर्गापुर द्वारा विकसित ई-ट्रैक्टर और ई-टिलर का ऐतिहासिक प्रदर्शन सफलतापूर्वक आयोजित किया, जिसमें टिकाऊ कृषि मशीनीकरण में नवीनतम प्रगति का प्रदर्शन किया गया।

पूरी र‍िपोर्ट
विकसित कृषि संकल्प अभियान-

सीएम योगी ने शुरू किया विकसित कृषि संकल्प अभियान, वैज्ञानिकों की 225 टीमें 675 स्थानों पर जाकर किसानों से करेंगी संवाद

उत्तर प्रदेश में खरीफ सीजन 2025 में बेहतर उत्पादन लेने के लिए भारत सरकार का ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025’ की शुरुआत आज हो गई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन सभागार में इस 15-दिवसीय अभियान का उद्घाटन किया. इन पंद्रह दिनों में प्रदेश भर में 12 हजार वैज्ञानिक किसानों के खेतों तक जाएंगे. यह अभियान सभी 75 जनपदों में चलेगा. इसके लिए 225 टीमें बनाई गई हैं, जो 675 स्थानों पर जाकर तीन सत्र में किसानों से संवाद करेगी.

पूरी र‍िपोर्ट
योगी सरकार

योगी सरकार ने प्रदेश में गन्‍ना भुगतान में देरी करने वाले 6 चीनी मिलों के खिलाफ वसूली के लिए जारी किए निर्देश

योगी सरकार ने गन्ना किसानों की बकाया राशि के भुगतान के लिए चीनी मिलों के लिए निर्देश जारी किए हैं. वर्तमान में 6 चीनी मिलों को निर्देशों के अनुसार समय पर भुगतान नहीं करने के कारण उनके खिलाफ वसूली प्रमाण-पत्र जारी किए गए हैं. जिसमें बरखेड़ा-पीलीभीत, मकसूदापुर-शाहजहांपुर, बहेड़ी और नवाबगंज-बरेली, कुन्दुरखी-गोण्डा और मलकपुर-बागपत चीनी मिल शामिल हैं.

पूरी र‍िपोर्ट

ओडिशा के पुरी से 29 मई से शुरू होगा अभियान, 700 से अधिक जिलों, 65 हजार गांवों और लगभग 1.5 करोड़ किसानों तक पहुंचेगी 2170 टीमें

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर प्रारंभ हो रहे राष्ट्रव्यापी ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ की तैयारियां पूरी हो गई हैं। 29 मई को पुरी (ओडिशा) की पावन-पवित्र धरा से इस अभियान की शुरूआत की जाएगी, जहां केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह भी शामिल होंगे। 15 दिनों तक चलने वाले इस वृहद अभियान के दौरान चौहान लगभग 20 राज्यों में प्रवास करेंगे और किसानों व वैज्ञानिकों का उत्साहवर्धन करने के साथ ही उनसे सीधा संवाद करेंगे।   

पूरी र‍िपोर्ट
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के आम किसानों को बारिश, ओलावृष्टि के बाद कीटों के हमले की चेतावनी

उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुई बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के कारण राज्य के कई हिस्सों में आम की फसलों में कीटों का प्रकोप बढ़ने की आशंका है।आपको बता दें कि बिजनौर, सहारनपुर और लखनऊ कुछके आम प्रमुख उत्पादक क्षेत्र हैं, जहां बुधवार को बारिश हुई।ऐसे में आईसीएआर-केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान के निदेशक द्वारा किसानों को समय रहते इसके लिए उपयुक्त कदम उठाने की सलाह दी गई है।

पूरी र‍िपोर्ट
खरीफ सीजन

बुवाई के लिए धान की इन किस्मों के बीज पर सब्सिडी दे रही है उत्तर प्रदेश सरकार

खरीफ सीजन की मुख्य फसल धान की बुवाई के लिए किसानों को बीज पर सब्सिडी दी जा रही है. कृषि विभाग के मुताबिक़ प्रदेश के सभी जिलों में राजकीय कृषि बीज भंडारों पर खरीफ 2025 के लिए अलग-अलग प्रजातियों के धान का बीज उपलब्ध करा दिया गया है. उपलब्ध प्रजातियों में धान बीपीटी-5204, एमटीयू-7029, आईआर-64, पंत धान-24 और पंत धान-26 शामिल हैं.

पूरी र‍िपोर्ट
'विकसित कृषि संकल्प अभियान'

‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ की तैयारी में जुटा यूपी, कृषि मंत्री ने दिया ये अहम निर्देश

देश में 29 मई से ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ शुरू होने जा रहा है, जो 12 जून तक चलेगा. इसके बारे में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी दी है. इस अभियान को सफल बनाने में यूपी सरकार के कृषि और पशुपालन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने गुरुवार को विधान भवन कार्यालय में एक उच्च-स्तरीय बैठक की, जिसमें विभिन्न विभागों के मंत्रियों और अधिकारियों को इस अभियान को सफल बनाने के लिए संयुक्त रूप से काम करने की योजना बनाई गई है.

पूरी र‍िपोर्ट