मुख्यमंत्री योगी

आगरा के सिंगना गांव में बनेगा आलू का अंतरराष्ट्रीय रिसर्च सेंटर, CIP पेरू के महानिदेशक ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जब तक आगरा के सिंगना गांव में केंद्र का निर्माण पूर्ण नहीं होता, तब तक प्रदेश के कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से किसानों को सीआईपी की तकनीकों से प्रशिक्षित किया जा सकता है। उन्होंने सुझाव दिया कि आलू के साथ अन्य कंद फसलों की प्रजातियों पर भी अनुसंधान को प्राथमिकता दी जाए, ताकि उत्पादन बढ़े और निर्यात के अवसर खुलें।

पूरी र‍िपोर्ट

यूपी में बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाने पर होगी सख्त कार्रवाई, जानिए क्या है मामला?

ड्रोन उड़ाने वालों के लिए बड़ी खबर है. उत्तर प्रदेश सरकार ने ड्रोन संचालन को लेकर सख्त नियम लागू कर दिए हैं. बरेली और पश्चिमी यूपी में ड्रोन से जुड़ी घटनाओं के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पूरे प्रदेश में सख्ती बढ़ा दी गई है. ड्रोन रखने वाले हर व्यक्ति को अब अपने ड्रोन का रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा और थाने में सूचना देना जरूरी होगा. यही नहीं ड्रोन के प्रयोग के लिए अनुमति भी लेनी होगी.

पूरी र‍िपोर्ट
बाढ़

बाढ़ राहत के लिए सीएम योगी ने बनाई 11 मंत्रियों की टीम, 24 घंटे में सहायता राशि देने के लिए दिए निर्देश

यूपी में सीएम योगी ने बाढ़ से राहत और बचाव कार्यों को तेज और प्रभावी बनाने के लिए मंत्रियों की एक विशेष टीम-11 का गठन किया है। यह टीम 12 बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत कार्यों की निगरानी करेगी और सुनिश्चित करेगी कि कोई भी पीड़ित सहायता से वंचित न रह जाए।

पूरी र‍िपोर्ट
आलू के दाम

क्यों गिरे आलू के दाम? सही वजह अब पता चली

ये दुख पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के किसानों का नहीं, बल्कि हिंदुस्तान के हर उस किसान का है, जिसने आलू उगाया, कोल्ड स्टोरेज में रखा और अब मंडी में औने-पौने दामों पर बेचने को मजबूर हैं। खेत में पसीना बहाया, अब आंखों से आंसू बह रहे हैं।

पूरी र‍िपोर्ट
खरीफ फसल

अभी भी खरीफ फसलों का बीमा करा सकते हैं यूपी के किसान, सरकार ने 30 अगस्त तक बढ़ाई तारीख

यूपी में फसल बीमा की तारीख बढ़ा दी गई है. सरकारी निर्देश के मुताबिक, अब सभी खरीफ की अधिसूचित फसलों के लिए फसल बीमा कराए जाने की अंतिम तारीख-गैर ऋणी किसानों के लिए 14 अगस्त और ऋणी किसानों (केसीसी/क्रॉपलोन) के लिए 30 अगस्त तक निर्धारित की गई है.

पूरी र‍िपोर्ट
गाय के गोबर

यूपी में गाय के गोबर से बनेगा कपड़ा और बायोप्लास्टिक

सीएम योगी की प्रेरणा और गऊ माता की कृपा से उत्तर प्रदेश प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने की दिशा में आगे बढ़ेगा। निराश्रित गोवंश से उत्तर प्रदेश में प्रतिदिन औसतन 54 लाख किलोग्राम गोबर उत्पन्न होता है। अब इसका इस्तेमाल प्रोडक्ट बनाने में होगा। प्रदेश में पहली बार गोबर को जैव-पॉलिमर, बायोटेक्सटाइल, पेपर, बोर्ड, बायोगैस, कम्पोस्ट और नैनोसेल्यूलोज में बदला जाएगा। जैव-प्रदूषण की रोकथाम के साथ पर्यावरण सुरक्षा भी की जाएगी, यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए भी क्रांतिकारी कदम साबित होगा।

पूरी र‍िपोर्ट
कृषि मंत्री

यूपी के वाराणसी से इस दिन किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी PM Kisan की 20वीं किस्त, कृषि मंत्री ने दी जानकारी

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 20वीं किस्त उत्तर प्रदेश के वाराणसी से 2 अगस्त को देश भर के सभी किसानों के खाते में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। इसकी जानकारी कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्विटर पोस्ट के जरिए दी।

पूरी र‍िपोर्ट
यूपी सरकार

बागवानी फसलों की सुरक्षा के लिए करायें फेंसिंग, यूपी सरकार दे रही 50 फीसदी सब्सिडी

उत्तर प्रदेश में अब बागवानी मिशन योजना में फेंसिंग को भी शामिल कर लिया गया है। इसके तहत बागवानी फसलों की सुरक्षा के लिए फेंसिंग पर 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी।

पूरी र‍िपोर्ट

सुपरफूड बाजरा की खेती करें यूपी के किसान, सब्सिडी पर मिल रहा है बीज.. MSP पर फसल की खरीदी भी करेगी योगी सरकार

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में बाजरा खेती को बढ़ावा दे रही है। सरकार ने बाजरा के अलग अलग बीजों पर अनुदान देने के साथ ही फसल उत्पाद पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) देने की बात कही है। योगी सरकार की यह पहल कम वर्षा वाले क्षेत्रों में किसानों की आय बढ़ाने और रसायन-मुक्त पौष्टिक अनाज उपलब्ध कराने में मदद करेगी।  

पूरी र‍िपोर्ट
यूपी

यूपी में तिलहन और दलहन के रकबे में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, जानिए सोयाबीन, अरहर और मक्का का रकबा कितना बढ़ा?

उत्तर प्रदेश में खरीफ सीजन के दौरान तिलहन और दलहन की खेती में तेजी देखी जा रही है। तिल, मूंगफली और सोयाबीन के रकबे में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिसमें तिल की खेती में सबसे अधिक वृद्धि देखी गई है। अरहर किसानों के बीच एक लोकप्रिय विकल्प बनी हुई है, जबकि धान, मक्का और कपास की खेती में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है, जिससे खरीफ फसल के कुल रकबे में वृद्धि हुई है।

पूरी र‍िपोर्ट