गेंदा फूल

निमेटोड से बचाव से लेकर परागण तक, गेंदा फूल के अनोखे फायदे

गेंदा फूल की खेती किसानों और खेत दोनों के लिए फायदेमंद है। इसकी जड़ें हानिकारक निमेटोड को खत्म करती हैं और तेज़ गंध कीटों को दूर रखती है। यह मिट्टी की गुणवत्ता सुधारता है और परागण को बढ़ावा देता है। साथ ही किसान फूल बेचकर अतिरिक्त आय भी कमा सकते हैं।

पूरी र‍िपोर्ट
उप्र मत्स्य विभाग

यूपी मत्स्य विभाग के मार्गदर्शन से 24 तालाब और 2 नर्सरी के जरिये सफलता की नई कहानी लिख रहे हैं बाराबंकी के असलम

उत्तर प्रदेश मत्स्य विभाग के मार्गदर्शन में किए गए प्रयासों से बाराबंकी के असलम खान के जीवन में बड़ा बदलाव आया है।उन्होंने 2014 में केले का व्यवसाय किया था सफलता नहीं मिली फिर उन्होंने मछली पालन काम शुरू किया। आज उनके पास 24 तालाब व 2 नर्सरी है। 2018 में मत्स्य पालन में बाराबंकी में असलम प्रथम स्थान पर थे। इतना ही नहीं वह अब दूसरे युवाओं को रोज़गार भी दे रहे हैं। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने सरकार की योजनाओं को दिया।

पूरी र‍िपोर्ट
एमपी

एमपी के 3 जिलों विदिशा, देवास व धार में डिफॉल्टर कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज, चौहान के निर्देश पर डीलरों के लाइसेंस निलंबित

मध्य प्रदेश के 3 जिलों विदिशा, देवास व धार में डिफॉल्टर कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह के निर्देश पर कंपनी के बचे हुए स्टॉक की बिक्री पर भी रोक लगाई गई। वहीं जिन क्षेत्रों में खराब हर्बिसाइड बेचा गया है शिवराज सिंह के निर्देश पर वहां डीलरों के लाइसेंस भी निलंबित कर दिए गए हैं। क्लोरिम्यूरॉन एथिल नामक हर्बिसाइड खरपतवार नाशक के प्रयोग से सोयाबीन की फसल खराब हुई थी। इस समस्या को देखते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने देशभर में व्यापक आकस्मिक छापामारी का अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

पूरी र‍िपोर्ट
खाद की कालाबाजारी

यूपी में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, सीतापुर, बलरामपुर और श्रावस्ती के जिला कृषि अधिकारी निलंबित

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि राज्य सरकार हर किसान को समय से खाद और बीज उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह सक्रिय है. फिलहाल प्रदेश में 15 लाख 91 हजार मीट्रिक टन विभिन्न प्रकार के फर्टिलाइजर उपलब्ध हैं. खरीफ 2024 में अब तक 32 लाख 7 हजार मीट्रिक टन खाद की बिक्री हुई है, जो पिछले साल की तुलना में साढ़े चार लाख मीट्रिक टन अधिक है. 

पूरी र‍िपोर्ट
खाद

खाद की कालाबाजारी पर होगी कड़ी कार्रवाई, सीएम योगी ने किसानों से अनावश्यक भंडारण ना करने की अपील की

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बार फिर साफ किया है कि प्रदेश में कहीं भी उर्वरकों की दिक्कत या कमी नहीं है. किसानों के लिए पर्याप्त खाद उपलब्ध है. उन्होंने किसानों से खाद के अनावश्यक भंडारण न करने की भी अपील की है . खरीफ सत्र 2024 में इस अवधि (18 अगस्त) तक 36.76 लाख मीट्रिक टन उर्वरक की बिक्री हुई थी, वहीं इस वर्ष अब तक 42.64 लाख मीट्रिक टन उर्वरक की बिक्री की जा चुकी है. कृषि विभाग ने सभी 18 मंडलों में खाद की उपलब्धता व बिक्री की जानकारी दी.

पूरी र‍िपोर्ट
देसी गाय

देसी गायों की डेयरी खोलें, सरकार से पाएं 11.80 लाख रुपये की सब्सिडी, जानें पात्रता

उत्तर प्रदेश में नंद बाबा दुग्ध मिशन के तहत मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना चलाई जा रही है. इसके तहत देसी गायों की डेयरी खोलने पर लाभार्थी को 50% का अनुदान मिलेगा. लाभ लेने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन करने की अंतिम तारीख 23 अगस्त 2025 तक है.

पूरी र‍िपोर्ट
गन्ना विकास विभाग

रेड रॉट, टॉप बोरर, रूट बोरर, पोक्का बोइंग और अन्य हानिकारक कीटों से बचाव के लिए मानें गन्ना विकास विभाग की सलाह

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव ने राज्य की गन्ना समितियों और चीनी मिलों को रोग एवं कीट प्रभावित क्षेत्रों में किसानों को ड्रोन की उपलब्धता सुनिश्चित करने और दवाओं का छिड़काव करने के निर्देश दिए। राज्य में विभागीय अधिकारियों ने स्थानीय जन प्रतिनिधियों से संपर्क स्थापित कर कुल 2046 बाढ़ प्रभावित ग्रामों का भ्रमण कर गन्ना फसल का जायज़ा लिया। किसान रोग नियंत्रण के लिए लाल सड़न रोग की रोकथाम हेतु कार्बेन्डाजिम 50 WP का छिड़काव करें अथवा रोगग्रस्त पौधों को उखाड़ कर करें नष्ट ।

पूरी र‍िपोर्ट

8 साल में यूपी ने खेती में रचा इतिहास, गेहूं-चावल से लेकर गन्ना, दलहन-तिलहन में रिकॉर्ड उत्पादनः सीएम योगी

पिछले 8 सालों में यूपी ने खेती में इतिहास रच दिया है। गेहूं-चावल से लेकर गन्ना, दलहन-तिलहन में रिकॉर्ड उत्पादन हुआ है। इसके अलावा योगी सरकार ने 31 सिंचाई परियोजनाएं पूरी कीं, जिसके कारण 23 लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिल रही है। इतना ही नहीं राज्य का पिछले तीन वर्षों में 14% से अधिक कृषि विकास दर रही है जो राष्ट्रीय औसत 9.5 प्रतिशत से कहीं अधिक है।




पूरी र‍िपोर्ट

योगी सरकार तेल मिल लगाने पर FPO और सहकारी समितियों को दे रही है सब्सिडी, 31 अगस्त तक करें आवेदन

उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशन में कृषि विभाग ने वर्ष 2025-26 के लिए भी एफपीओ व सहकारी समितियों के लिए बड़ा कदम उठाया है, जिसके तहत 10 टन ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट की स्थापना पर एफपीओ/सहकारी समितियों को अनुदान मिलेगा. इसका लाभ लेने के लिए 14 से 31 अगस्त तक पोर्टल पर आवेदन करना होगा. 

पूरी र‍िपोर्ट
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को सब्सिडी वाले कृषि उपकरण उपलब्ध कराएगी

उत्तर प्रदेश सरकार ई-लॉटरी सिस्टम के माध्यम से किसानों को सब्सिडी वाले कृषि उपकरण वितरित करने जा रही है। 7 और 8 अगस्त को होने वाली इस लॉटरी की निगरानी सभी 75 जिलों के जिलाधिकारियों द्वारा की जाएगी। कृषि यंत्रीकरण प्रोत्साहन और कृषि यंत्रीकरण उप-मिशन जैसी योजनाओं के तहत विभागीय पोर्टल के माध्यम से बुकिंग की जा चुकी है।

पूरी र‍िपोर्ट