एफपीओ

तमिलनाडु में एफपीओ को मजबूत करने के लिए बनी उच्च स्तरीय समिति

कृषि मंत्रालय ने तमिलनाडु में किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को मजबूत करने के लिए एक उच्चस्तरीय समिति बनाई है। यह समिति एफपीओ के कामकाज, प्रबंधन, बाजार से जुड़ाव और मूल्यवर्धन से जुड़ी समस्याओं की समीक्षा करेगी और सुधार के सुझाव देगी। समिति दो महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, जिसमें आईसीएआर-एनआरसीबी सहित कई संस्थाएं सहयोग करेंगी।

पूरी र‍िपोर्ट
भारतीय चाय के भविष्य पर मंथन

भारतीय चाय के भविष्य पर मंथन, 29 जनवरी को नीलगिरी में बड़ी बैठक

तमिलनाडु के कून्नूर में 29 जनवरी को राष्ट्रीय चाय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देशभर के चाय निर्माता शामिल होंगे। FITMA की ओर से आयोजित इस सम्मेलन में चाय उद्योग की चुनौतियों, नीति निर्माण, गुणवत्ता सुधार और चाय की खपत बढ़ाने की योजना “मिशन 1K” पर चर्चा होगी। यह सम्मेलन भारतीय चाय के भविष्य को नई दिशा देने की कोशिश है।

पूरी र‍िपोर्ट
तमिलनाडु

तमिलनाडु के ईरोड में हल्दी टेस्टिंग लैब खोलने का ऐलान

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ईरोड में कहा कि नया कानून गांवों को आत्मनिर्भर बनाएगा, जिसमें 125 दिन रोजगार, समय पर भुगतान और ग्राम सभाओं को अधिकार दिए गए हैं। साथ ही ईरोड में हल्दी की टेस्टिंग लैब और किसानों को बेहतर सुविधाओं का भरोसा दिया गया।

पूरी र‍िपोर्ट
दक्षिण भारत

दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ का खतरा बढ़ा

चक्रवाती तूफान दित्‍वा दक्षिण भारत के तटीय राज्यों के करीब पहुंच रहा है, जिससे तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और केरल में भारी बारिश, तेज हवाएं और समुद्र में ऊंची लहरों का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और मछुआरों को 1 दिसंबर तक समुद्र में न जाने की सलाह दी है।

पूरी र‍िपोर्ट

उत्पादकता और गुणवत्ता बढ़ाने पर होगी चर्चा, 11 जुलाई को कोयंबटूर में कपास पर विशेष बैठक

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कपास बैठक की घोषणा की और वीडियो संदेश जारी किया।उन्होंने बताया कि 11 जुलाई को कोयंबटूर में कपास पर विशेष बैठक होगी। इस दौरान कपास की उत्पादकता और गुणवत्ता बढ़ाने के लिए चर्चा की जाएगी।मंत्री ने कपास उत्पादकता बढ़ाने के लिए किसानों से सुझाव भी मांगे हैं।

पूरी र‍िपोर्ट