ड्रिप इरिगेशन और टिशू कल्चर का कमाल,

ड्रिप इरिगेशन और टिशू कल्चर का कमाल, प्रीमियम रेट पर बिक रहा राजस्थान का अनार

पश्चिमी राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों में अनार की खेती किसानों के लिए आमदनी का बड़ा जरिया बन गई है। ड्रिप इरिगेशन, टिशू कल्चर पौधों और सरकारी सब्सिडी की मदद से बालोतरा, बाड़मेर और जालौर जैसे क्षेत्रों में किसान लाखों रुपये कमा रहे हैं। ईश्वर सिंह और बीमा राम जैसे किसान साबित कर रहे हैं कि सही तकनीक के साथ रेगिस्तान में भी खेती से बड़ा मुनाफा संभव है।

पूरी र‍िपोर्ट
5 बिस्वा से 50 बीघा तक का सफर

5 बिस्वा से 50 बीघा तक का सफर: फसल कैलेंडर और स्मार्ट मार्केटिंग से बदली खेती की तस्वीर

चंदौली के युवा किसान अनिल मौर्य ने सिर्फ 5 बिस्वा से शुरुआत कर आज 50 बीघा में आधुनिक खेती का सफल मॉडल खड़ा किया है। बागवानी, ड्रिप सिंचाई, स्मार्ट मार्केटिंग और फसल कैलेंडर के जरिए उन्होंने नई फसलों को अपनाया और बेहतर दाम हासिल किए। कई असफलताओं के बाद भी हार न मानने वाले अनिल मौर्य आज किसानों के लिए प्रेरणा और सीख का केंद्र बन चुके हैं।

पूरी र‍िपोर्ट
खेती से कमाई की नई मिसाल

खेती से कमाई की नई मिसाल, खंडवा के किसान रविंद्र यादव की कहानी

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के किसान रविंद्र यादव ने मेहनत और तकनीक से खेती को मुनाफे का बिज़नेस बना दिया है।ड्रिप इरिगेशन से पानी की बचत और उत्पादन दोगुना हुआ।वे अरबी और अदरक जैसी फसलों से सालाना 20–25 लाख रुपये तक की कमाई कर रहे हैं।

पूरी र‍िपोर्ट

खेती में तकनीक को बढ़ावा दे रही पंजाब सरकार, एग्रीकल्चर मशीनें खरीदने पर देगी 50 % तक की सब्सिडी

पंजाब(Punjab) में कृषि क्षेत्र में तकनीक को बढ़ावा देने के लिए सरकार किसानों को मशीन ख़रीदने के लिए आर्थिक मदद कर रही है। राज्य के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि किसान, किसान समूह, सहकारी समितियां, पंचायतें और एफपीओएस मशीनरी की खरीद पर 40 प्रतिशत की सब्सिडी ले सकते हैं वहीं अनुसूचित जाति, महिला, छोटे किसान और सीमांत किसानों को इसके लिये 50 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी।

पूरी र‍िपोर्ट