सोलर पंप

किसानों के लिए बड़ा मौका, अब 60% सब्सिडी पर मिलेगा सोलर पंप

उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए बड़ी राहत देते हुए पीएम-कुसुम योजना के तहत 60% सब्सिडी पर 40,521 सोलर पंप देने की घोषणा की है। इसके लिए आवेदन 26 नवंबर 2025 से शुरू होकर 15 दिसंबर 2025 तक लिए जाएंगे और चयन ई-लॉटरी सिस्टम से होगा।

पूरी र‍िपोर्ट
Farm Machinery

उत्तर प्रदेश सरकार कृषि यंत्रों पर दे रही है सब्सिडी, 4 फ़रवरी तक कर सकते हैं आवेदन

उत्तर प्रदेश सरकार ने खेती को आसान बनाने के लिए खेती में इस्तेमाल होने वाली मशीनरी पर सब्सिडी देने की योजना शुरू की है. इसके तहत योगी सरकार किसानों को कृषि यंत्रों पर सब्सिडी दे रही है. इसका उद्देश्य कृषि में यंत्रों के इस्तेमाल को बढ़ावा देकर उत्पादन क्षमता में सुधार करना है. योजना के अंतर्गत कृषि यंत्रों की बुकिंग 21 जनवरी, 2025 से शुरू हो चुकी है, जिसकी अंतिम तारीख 4 फरवरी 2025 निर्धारित की गई है. उत्तर प्रदेश कृषि विभाग के मुताबिक़ योजना के तहत सभी जातियों और श्रेणियों के किसान और एफपीओ सब्सिडी ले सकते हैं.

पूरी र‍िपोर्ट
HERO IMAGE - News Potli

कृषि यंत्रों पर अनुदान दे रही योगी सरकार, 23 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे किसान

डबल इंजन सरकार अन्नदाता किसानों के उत्थान के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। पीएम मोदी के मार्गदर्शन व सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में किसानों के हित में अनेक कार्य व योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी क्रम में योगी सरकार कृषि यंत्रीकरण की समस्त योजनाओं के अंतर्गत कृषि यंत्र- कृषि रक्षा उपकरण, कस्टम हायरिंग सेंटर, हाईटेक हब फॉर कस्टम हायरिंग, थ्रेसिंग फ्लोर व स्मॉल गोदाम पर अनुदान प्राप्त करने का अवसर किसानों को उपलब्ध करा रही है। इसके आवेदन के लिए किसान 23 अक्टूबर तक बुकिंग कर अवसर का लाभ उठा सकेंगे।

पूरी र‍िपोर्ट
Screenshot 2023 06 16 163234 - News Potli

यूपी में ट्रैक्टर, पावर टिलर, सिंचाई साधनों और बागवानी पर 90% तक सब्सिडी

ट्रैक्टर पर 35 फीसदी सब्सिडी, पावर टिलर पर 50 फीसदी सब्सिडी, ड्रिप-स्प्रिंकलर पर 90 % तक सब्सिडी, मशरूम उत्पादन 40% तक सब्सिडी, वर्मी कंपोस्ट उत्पादन 50 हजार तक। आवेदन के लिए आपका मोबाइल नंबर, खेत की खसरा/खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की कॉपी ये जरूरी कामजात होने चाहिए। आवेदन के बाद उसकी कॉपी आपको helplinehorti@gmail.com पर आपको भेजनी होगी।

पूरी र‍िपोर्ट