रबी सीजन में अब तक 393 लाख हेक्टेयर में खेती, दाल, तिलहन और मोटे अनाज की बुवाई में तेजी
इस साल रबी फसलों की बुवाई में बड़ी बढ़त देखी गई है। 28 नवंबर तक देश में 393 लाख हेक्टेयर में रबी की खेती हो चुकी है, जो पिछले साल के मुकाबले 35 लाख हेक्टेयर ज्यादा है। गेहूं की बुवाई सबसे आगे है, जो 160 से बढ़कर 187 लाख हेक्टेयर हो गई है। दालों, तिलहन और मोटे अनाजों की खेती में भी बढ़ोतरी हुई है, जबकि धान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। कुल मिलाकर इस सीजन में खेती का रकबा बढ़ा है और उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है।