भारतीय अनार,

अमेरिका के न्यूयॉर्क में भारतीय भगवा अनार की धूम, APEDA ने महाराष्ट्र के अहिल्यानगर से 14 टन अनार किया निर्यात

दूर-दराज के बाजारों में भारतीय अनार को पेश करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के तहत, अनार की बहुमूल्य भारतीय भगवा किस्म की एक ऐतिहासिक वाणिज्यिक समुद्री खेप सफलतापूर्वक न्यूयॉर्क पहुंची। यह भारत के ताजे फलों के निर्यात में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। ताजे फलों की उच्‍च गुणवत्ता की बढ़ती अंतर्राष्ट्रीय मांग के साथ, इस खेप के आने से भारतीय अनार के प्रतिस्पर्धी अमेरिकी बाजार में पसंदीदा विकल्प बनने की संभावना का संकेत मिलता है।

पूरी र‍िपोर्ट
APEDA

भारत के ताजे फलों का निर्यात साल-दर-साल 29 प्रतिशत बढ़ा, अकेले अनार में 20 प्रतिशत की वृद्धि

भारत के कृषि निर्यात के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में कृषि और प्रसंस्‍करण खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने एग्रोस्टार और के बी एक्सपोर्ट्स के साथ मिलकर समुद्र के रास्ते ऑस्ट्रेलिया को प्रीमियम सांगोला और भगवा अनार की भारत की पहली वाणिज्यिक परीक्षण शिपमेंट सफलतापूर्वक पूरी की। यह भारतीय ताजा उपज के लिहाज से बाजार पहुंच का विस्तार करने में एक बड़ी सफलता है। एपीडा के मुताबिक़ भारत के कृषि निर्यात में तेज़ी आयी है, जिसमें ताजे फलों का निर्यात साल-दर-साल 29 प्रतिशत बढ़ रहा है। अकेले अनार में 20 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है, जो इस सेगमेंट की अपार संभावनाओं को दर्शाता है।

पूरी र‍िपोर्ट