दलहन, गन्ना और मक्का

धान के रकबे में 36 लाख हेक्टेयर की वृद्धि, दलहन, गन्ना और मक्का के रकबे में भी वृद्धि लेकिन कपास में गिरावट

केंद्रीय कृषि विभाग ने 15 अगस्त, 2025 तक खरीफ फसलों के अंतर्गत अब तक बोये गए कवरेज क्षेत्र की प्रगति जारी की है। जिसके मुताबिक धान का रकबा 36 लाख हेक्टेयर बढ़कर 398.59 लाख हेक्टेयर से अधिक हो गया है। वहीं दलहन, गन्ना और मक्का के रकबे में वृद्धि हुई है लेकिन कपास की बुवाई में गिरावट आई है।

पूरी र‍िपोर्ट
बकानी रोग

बुवाई से पहले ऐसे करें बीज उपचार, बकानी रोग से धान की फसल बचाने का जानें तरीका

बकानी रोग बासमती धान की फसल को प्रभावित करने वाला एक प्रकार का रोग है, जो धान उत्पादक किसानों के लिए एक बड़ी समस्या है। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय ने किसानों को इससे निपटने में मदद के लिए एक समाधान दिया है।

पूरी र‍िपोर्ट
धान की खेती

धान के खेतों में इस तरीके से बढ़ाई जा सकती है नाइट्रोजन की मात्रा, जानिए पूसा के वैज्ञानिकों ने और फसलों के बारे में क्या कहा?

पूसा संस्थान, नई दिल्ली के कृषि वैज्ञानिकों ने खरीफ की सभी फसलों की देख भाल को लेकर किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को धान के उन खेतों में नील हरित शैवाल के उपयोग की सलाह दी है, जहां पानी भरा रहता है।  इससे नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ाई जा सकती है।

पूरी र‍िपोर्ट
हरियाणा

हरियाणा में धान की सीधी बिजाई को बढ़ावा, सरकार दे रही है 4500 रुपये बोनस

हरियाणा में धान की सीधी बिजाई यानी DSR तकनीक से खेती करने वाले किसानों को सरकार 4500 रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है.

पूरी र‍िपोर्ट
IARI

धान की नर्सरी तैयार करने का उन्नत तरीका क्या है? IARI ने जारी की एडवाइजरी

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान यानी IARI ने किसानों के लिए मौसम आधारित कृषि सलाह जारी की है। एडवाइजरी में धान की नर्सरी तैयार करने से लेकर धान की उन्नत किस्मों के अलावा दलहनी फसलों की बुवाई का के बारे में भी बात कही है। कृषि वैज्ञानिकों ने मौसम को देखते किसानों को धान की नर्सरी तैयारी करने की सलाह दी है। एक हैक्टेयर में धान की रोपाई के लिए किसानों को लगभग 800 से 1000 वर्ग मीटर में पौध तैयार करनी चाहिए। नर्सरी के लिए खेत में 1.25 से 1.5 मीटर चौडी क्यारियां बनाएं। 

पूरी र‍िपोर्ट
खरीफ सीजन

बुवाई के लिए धान की इन किस्मों के बीज पर सब्सिडी दे रही है उत्तर प्रदेश सरकार

खरीफ सीजन की मुख्य फसल धान की बुवाई के लिए किसानों को बीज पर सब्सिडी दी जा रही है. कृषि विभाग के मुताबिक़ प्रदेश के सभी जिलों में राजकीय कृषि बीज भंडारों पर खरीफ 2025 के लिए अलग-अलग प्रजातियों के धान का बीज उपलब्ध करा दिया गया है. उपलब्ध प्रजातियों में धान बीपीटी-5204, एमटीयू-7029, आईआर-64, पंत धान-24 और पंत धान-26 शामिल हैं.

पूरी र‍िपोर्ट

जानिए धान की दो जीनोम संपादित किस्में कौन सी हैं? जो कम पानी, कम समय में अधिक उत्पादन देने में हैं सक्षम

हाल ही में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने धान की दो जीनोम संपादित किस्में ‘कमला (DRR-100)’ और ‘DST राइस-1’ विकसित की हैं। ये किस्में कम पानी कम लागत में अधिक उत्पादन देने में सक्षम हैं। जीनोम संपादित किस्में विकसित करने वाला भारत पहला देश बन गया है।आईसीएआर का दावा है कि इससे 30 प्रतिशत तक धान का उत्पादन बढ़ जाएगा और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों को भी कम करने में मदद मिलेगी।

पूरी र‍िपोर्ट
पंजाब सरकार

पंजाब सरकार ने किसानों से की इस तकनीक से धान बोने की अपील, मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि

देशभर में अब खरीफ फसल की बुवाई की शुरुआत होने वाली है. किसान खरीफ की मुख्य फसल धान की बुवाई की तैयारी में जुट गये हैं. इसी बीच पंजाब सरकार ने धान की बुवाई को लेकर किसानों से अपील की है कि वे डीएसआर तकनीक से सीधी बुवाई करें. इससे ग्राउंडवाटर बचेगा और फसल की लागत भी कम होगी. आपको बता दें कि इस साल राज्‍य सरकार ने 5 लाख एकड़ में सीधी बुवाई का लक्ष्‍य रखा है. और इस तकनीक से बुवाई करने वाले किसानों को 1500 रुपये प्रति एकड़ की राशि देने की योजना भी बनायी है.

पूरी र‍िपोर्ट
जलवायु परिवर्तन

धान की जगह इन फसलों की खेती से जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई आसान होगी: अध्ययन

बदलते जलवायु में किसान अगर धान (चावल) की खेती की जगह बाजरा, मक्का, रागी और ज्वार जैसे अनाजों की खेती करें तो उन्हें ज़्यादा मुनाफ़ा मिल सकता है। इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस, हैदराबाद के रिसचर्स की एक टीम ने अपनी स्‍टडी रिपोर्ट में यह दावा किया है कि किसान अगर इन फसलों की खेती करें तो जलवायु से जुड़े उत्पादन घाटे को 11 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है।

पूरी र‍िपोर्ट

बकानी रोग बर्बाद कर देता है धान की फसल, विशेषज्ञ से जानिए इसके लक्षण और उपाय

धान खरीफ सीजन की प्रमुख फसल है। और देश के लगभग सभी राज्यों में इसकी खेती होती है। उत्तर प्रदेश में भी इसकी खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। प्रदेश में इस समय किसानों ने बड़े स्तर पर धान की फसल लगाई हुई है। लेकिन, अब कई जगह किसानों के सामने फसल में बकानी…

पूरी र‍िपोर्ट