image 1 - News Potli

देश में चावल और गेहूं का वास्तविक स्टॉक बफर मानक के मुकाबले काफी ज्यादा-केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश के कृषि क्षेत्र की प्रगति के संबंध में आज कृषि भवन, नई दिल्ली में समीक्षा बैठक की और वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान शिवराज सिंह ने किसानों से चना, मसूर, उड़द एवं अरहर की खरीद के संबंध में निर्देश देने के साथ ही अधिकारियों से कहा कि ऐसी व्यवस्था की जानी चाहिए, जिससे कि किसानों को उनकी उपज खरीद का भुगतान होने में देरी नहीं हो, वहीं यह भी बताया गया कि देश में चावल और गेहूं का वास्तविक स्टॉक बफर मानक के मुकाबले काफी ज्यादा है।

पूरी र‍िपोर्ट
बिहार

बिहार में कृषि क्षेत्र में तकनीक को बढ़ावा, सरकार मल्चिंग पर दे रही 50 फीसदी सब्सिडी

बिहार सरकार ने प्रदेश कृषि क्षेत्र में नवाचार लाने और किसानों की कमाई बढ़ाने के लिए एक नई योजना का प्रस्ताव रखा है. इस योजना का उद्देश्य है खेती में प्लास्टिक, जूट और एग्रो-टेक्सटाइल मल्च (Mulch) का इस्तेमाल बढ़ाना, जिससे फसलों की उत्पादकता बढ़े, पानी की बचत हो और किसानों की आमदनी भी बढ़े. राज्य सरकार की यह पहल सस्टेनेबल और क्लाइमेट-फ्रेंडली खेती को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

पूरी र‍िपोर्ट
केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी

देश में राशन की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें..केंद्र सरकार का ऐलान

केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी ने भरोसा दिलाया है कि देश में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है. चावल का मौजूदा स्टॉक 135 लाख मीट्रिक टन के बफर मानक के मुकाबले 356.42 लाख मीट्रिक टन है. इसी तरह, गेहूं का स्टॉक 276 लाख मीट्रिक टन के बफर मानक के मुकाबले 383.32 लाख मीट्रिक टन है, जो जरूरत से कहीं ज्यादा है, जिससे देश भर में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित होती है.

पूरी र‍िपोर्ट
खाद्यान्न में धान, गेहूं, मोटे अनाज और दालें शामिल हैं।

केंद्र सरकार ने फसल वर्ष 2025-26 के लिए रिकॉर्ड 354.64 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन का रखा लक्ष्य

भारत ने 2025-26 के फसल वर्ष में खाद्यान्न उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि करने का लक्ष्य रखा है, जो कि अनुमानित अनुकूल मानसून वर्षा से प्रेरित है। यह लक्ष्य मौजूदा वर्ष के 341.55 मिलियन टन के लक्ष्य से अधिक है। चावल उत्पादन 147.35 मिलियन टन तक पहुँचने का अनुमान है, जबकि गेहूँ उत्पादन 117.40 मिलियन टन निर्धारित किया गया है।

पूरी र‍िपोर्ट
यूरोपीय संघ की कॉपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस की रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल 2025 पूरी दुनिया के लिए अब तक का दूसरा सबसे गर्म अप्रैल रहा।

SPECIAL REPORT: 2025 का अप्रैल बना इतिहास का दूसरा सबसे गर्म अप्रैल, क्या खतरे की घंटी बज चुकी है?

पूरी दुनिया के लिए अप्रैल 2025 जलवायु इतिहास का अब तक का दूसरा सबसे गर्म अप्रैल का महीना था। रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल 2025 में वैश्विक तापमान 14.96 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया 2025 का जनवरी पिछले कई सालों की तुलना में कम ठंडा रहा है। फरवरी में ही गर्मी ने दस्तक दे दी, और…

पूरी र‍िपोर्ट
ओमकार रनाडे महाराष्ट्र में रत्नागिरी में रहते हैं। आम की तीन वरायटी अल्फांसों यानि हापुस, पायरी, और केसर से उनका सालाना टर्नओवर करीब 90 लाख रुपये का है।

युवा किसान ने सोशल मीडिया पर बेच दिया 90 लाख रुपये का आम

ओमकार रनाडे महाराष्ट्र में रत्नागिरी में रहते हैं। आम की तीन वरायटी अल्फांसों यानि हापुस, पायरी, और केसर से उनका सालाना टर्नओवर करीब 90 लाख रुपये का है। ओमकार रनाडे आज देश के उन किसानों में गिने जाते हैं, जो खुद की ब्रांडिंग, मार्केटिंग और आधुनिक तकनीकों के सहारे सफल Agribusiness कर रहे हैं। न्यूज़…

पूरी र‍िपोर्ट
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में तरबूज़ की फसल सूखने के मामले में न्यूज़ पोटली की खबर का बड़ा असर हुआ है। जिला कृषि अधिकारी राजित राम ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

न्यूज़ पोटली की खबर का बड़ा असर, तरबूज़ की फसल सूखने के मामले में जांच के आदेश

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में तरबूज़ की फसल सूखने के मामले में न्यूज़ पोटली की खबर का बड़ा असर हुआ है। जिला कृषि अधिकारी राजित राम ने जांच के आदेश दे दिए हैं। रिपोर्ट को तीन दिनों में पूरा करने को कहा गया है। किसान लगातार सरकार से इस पूरे मामले में दखल देने की…

पूरी र‍िपोर्ट
bokashi manure for coming up - News Potli

घर में ऐसे तैयार करें जापान की बोकाशी खाद, मिट्टी की क्वालिटी बेहतर होगी, उत्पादन बढ़ेगा

जापान की बोकाशी खाद, जैविक खाद बनाने की पुरानी पद्दति है। ये खाद दूसरी खाद की तुलना में काफी अलग है, और यूरिया डीएपी के मुकाबले काफी सस्ती पड़ती है। असम। जापान की बोकाशी खाद, भारत में मिलने वाली दूसरी खाद से जितनी अलग है, इसके बनाने का तरीका भी उतना ही अलग है। ये…

पूरी र‍िपोर्ट

खेत की मिट्टी की होगी जांच, 05 मई को विशेष अभियान के तहत नमूने जुटाएंगे कृषि विभाग के अधिकारी

पूरे उत्तर प्रदेश में 05 मई को विशेष अभियान के तहत खेत की मिट्टी की जांच की जाएगी, जिसमें कृषि विभाग के अधिकारी किसानों के खेतों से मिट्टी के नमूने जुटाएंगे. उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि खेतों की उर्वरता की जांच कर, ज़रूरी खाद और माइक्रोन्यूट्रिएंस डालने की सलाह दी जाएगी. इससे लागत में कमी और उत्पादकता में वृद्धि होगी.

पूरी र‍िपोर्ट
केंद्र सरकार

MSP पर गेहूं की खरीद 250 लाख मीट्रिक टन से अधिक, 103.89 लाख मीट्रिक टन खरीद के साथ पंजाब सबसे आगे

देश भर में केंद्र सरकार ने चालू सीजन में अब तक न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर 256.3 लाख मीट्रिक टन (LMT) गेहूं की खरीद की है और इसके लिए 21.03 लाख किसानों को 62,155.96 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है. गुरुवार को जारी किए गए आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई. सरकारी बयान के मुताबिक, इस साल 30 अप्रैल तक खरीदे गए गेहूं की मात्रा पिछले साल की इसी तारीख तक की कुल खरीद 205.41 LMT से 24.78 प्रतिशत अधिक है. पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश जैसे सभी 5 प्रमुख गेहूं खरीद राज्यों ने पिछले साल की तुलना में इस साल अधिक गेहूं खरीदा है.

पूरी र‍िपोर्ट