महाराष्ट्र

NAFED और NCCF द्वारा प्याज की खरीद में देरी के कारण हुआ नुकसान….किसानों का दावा

महाराष्ट्र के प्याज किसान सरकारी एजेंसियों पर PSF यानी प्राइज़ स्टेबिलाइज़ेशन फण्ड के तहत फसल खरीद में देरी करने का आरोप लगा रहे हैं, जिसके कारण मई में बेमौसम बारिश के कारण काफी नुकसान हुआ है। NAFED और NCCF द्वारा की गई देरी के कारण प्याज खराब हो गया, जिसे स्टोर किया जा सकता था, जिससे निर्यात प्रतिबंधों और अपर्याप्त भंडारण सुविधाओं से पहले से ही जूझ रहे किसानों के बीच वित्तीय संकट और बढ़ गया।

पूरी र‍िपोर्ट
यूपी के मेरठ

फसलों के लिये नकली दवाई बनाने वालों के खिलाफ सख्त कानून बनायेंगे, यूपी के मेरठ में किसानों से संवाद के बीच बोले चौहान

करोड़ों किसानों से संवाद के लक्ष्य के साथ ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस देशव्यापी अभियान से बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे है। ओडिशा से शुरू होने के बाद, जम्मू और उसके बाद हरियाणा के पानीपत से होते हुए इस अभियान के तहत केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चौथे दिन उत्तर प्रदेश के मेरठ में किसानों से संवाद किया। इस दौरान किसानों की व्यावाहारिक समस्याओं को भी सुना और उनके समाधान के मार्ग भी सुझाएं।  

पूरी र‍िपोर्ट
कृषि मंत्री चौहान

अगर उत्पादन एक-एक क्विंटल टन भी बढ़ा, तो 20 मिलियन टन उत्पादन खरीफ की फसल में ही बढ़ जाएगा – कृषि मंत्री चौहान

देशव्यापी ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ को लेकर देश भर में उत्साह जारी है। अभियान के तीसरे दिन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हरियाणा के पानीपत में किसानों से संवाद किया। पानीपत के आर्य पीजी कॉलेज, जीटी रोड के परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

पूरी र‍िपोर्ट
कच्चे खाद्य तेल

कच्चे खाद्य तेलों पर आयात शुल्क 10 प्रतिशत घटा, तेल की कीमतों में आएगी कमी

दूसरे देशों से आयात किए जाने वाले कच्चे खाद्य तेलों पर सरकार ने इंपोर्ट ड्यूटी को दस प्रतिशत तक कम कर दिया है. केंद्र सरकार ने क्रूड पाम ऑयल, क्रूड सोया ऑयल और क्रूड सनफ्लावर ऑयल पर लगने वाली बेसिक कस्टम ड्यूटी को घटाकर आधा कर दिया है, जो पहले बीस प्रतिशत थी. सरकार के इस कदम का मकसद खाद्य तेलों की खुदरा कीमतों को कम करना है.

पूरी र‍िपोर्ट
बारिश - News Potli

समय से पहले मानसून की बारिश का भारत की कृषि और अर्थव्यवस्था पर क्या असर होगा?

आईएमडी के मुताबिक 2025 में भारत में औसत से ज़्यादा मॉनसून बारिश होने की संभावना है। केरल में मॉनसून समय से पहले ही आ गया। यह तय समय से आठ दिन पहले है। बारिश कृषि और अर्थव्यवस्था के लिए बहुत ज़रूरी है। अच्छी बारिश से खाद्य पदार्थों की कीमतें स्थिर हो सकती हैं। इससे भारतीय रिज़र्व बैंक को ब्याज दरें कम करने में मदद मिल सकती है।

पूरी र‍िपोर्ट
फिंगर मिलेट

रागी की खेती को बढ़ावा दे रही सरकार ..596 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाई MSP, मानसून की शुरुआत से पहले किसान कर लें इसकी बुवाई

रागी, जिसे मड़ुआ, फिंगर मिलेट, या लाल बाजरा भी कहा जाता है। रागी की खेती के लिए उचित समय मानसून की शुरुआत से पहले का होता है, यानी मई या जून में. यानी जो किसान इसकी बुवाई करना चाहते हैं, उनके लिए ये सही समय है। मुख्य बात ये है की देश में इसकी खेती को सरकार भी बढ़वा दे रही है। इसका रकबा और उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

पूरी र‍िपोर्ट
शिवराज सिंह चौहान

अभियान के दूसरे दिन जम्मू पहुंचे कृषि मंत्री..बॉर्डर से सटे गांव चक्रोही में किसानों से किया संवाद, खेत और नर्सरी फार्म भी देखें

पंद्रह दिन चलने वाले ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 30 मई को जम्मू पहुंचे, जहां वे आरएस पुरा सेक्टर में पदयात्रा में शामिल हुए, वहीं तिरंगा यात्रा के साथ किसानों व वैज्ञानिकों का उत्साह बढ़ाया। साथ ही, उन्होंने महिला किसानों और महिला उद्यमियों से संवाद किया और ड्रोन कर्मियों से भी सीधी चर्चा की।उन्होंने जम्मू में बॉर्डर से सटे- एक किलोमीटर दूरी पर स्थित गांव चक्रोही में भी किसानों से संवाद किया और उनके खेत और नर्सरी फार्म देखने के साथ ही उनसे विस्तार से खेती की जानकारी ली।

पूरी र‍िपोर्ट
food items - News Potli

क्या आप भी बाजार से ‘100% शुद्ध’ लेबल वाली चीजें खरीदते हैं? जानिए इसपर FSSAI का क्या कहना है?

क्या आप भी बाजार से कोई चीज लेने से पहले ये चेक करते हैं कि उसपर ‘100% शुद्ध है’ ये लिखा है या नहीं? ये बिलकुल आम बात है हम सब यही चेक करते हैं और जिसपर लिखा होता है वो चीज फटाफट खरीद लेते हैं. लेकिन क्या आपको ये पता है कि ये बात सिर्फ़ लिखी होती है ‘100% शुद्ध’ होती नहीं है. जी हाँ, ये हम नहीं देश के शीर्ष खाद्य नियामक FSSAI का कहना है. और अब FSSAI ने खाद्य व्यवसाय संचालकों को ये ना लिखने के निर्देश दिए हैं. उसका कहना है कि इससे ग्राहक भ्रमित होते हैं.

पूरी र‍िपोर्ट
सहकारी संस्था

दुनिया की नंबर एक सहकारी संस्था IFFCO के नैनो उर्वरकों की बिक्री में 47% की वृद्धि

विश्व की नंबर एक सहकारी संस्था IFFCO ने वित्त वर्ष 2024-25 में जबरदस्त उपलब्धियां हासिल की हैं. इफको ने इस वर्ष 3,811 करोड़ रुपये का प्री-टैक्स लाभ कमाया. इसके साथ ही इफको का कुल कारोबार 41,244 करोड़ रुपये रहा. इफको की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक रही नैनो उर्वरकों की रिकॉर्ड बिक्री, जिसमें पिछले साल के मुकाबले इस साल 47 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. इस वर्ष 365.09 लाख बोतलें नैनो उर्वरक बेची गईं, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 248.95 लाख बोतलें था.

पूरी र‍िपोर्ट
e-tractor और e-tiller

यूपी में e-tractor और e-tiller प्रदर्शनी का सफल आयोजन हुआ, जानें क्या है इनकी खासियत

आज सीएसआईआर-केन्द्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान (सीएसआईआर-सीआईएमएपी), लखनऊ ने सीएसआईआर-सीएमईआरआई, दुर्गापुर द्वारा विकसित ई-ट्रैक्टर और ई-टिलर का ऐतिहासिक प्रदर्शन सफलतापूर्वक आयोजित किया, जिसमें टिकाऊ कृषि मशीनीकरण में नवीनतम प्रगति का प्रदर्शन किया गया।

पूरी र‍िपोर्ट