गन्ना किसानों को बड़ी राहत, कर्नाटक सरकार ने बढ़ाया गन्ने का दाम
कर्नाटक में गन्ना किसानों के आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गन्ने का खरीद मूल्य बढ़ाकर ₹3,300 प्रति टन कर दिया है। किसानों ने ₹3,500 की मांग की थी, लेकिन सरकार के इस फैसले से उन्हें आंशिक राहत मिली है। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर 2019 से अब तक गन्ने का MSP और इथेनॉल दरें न बढ़ाने का आरोप लगाया।