फसल भंडारण - News Potli

इस राज्‍य के क‍िसानों को गोदाम निर्माण के ल‍िए मिलेगा 10 लाख रुपए तक का अनुदान, ऐसे और यहां करें आवेदन

अक्‍सर क‍िसान अच्‍छी उपज के उनके भंडारण को लेकर चिंतित रहते हैं। मौसम की बढ़ती अन‍िश्‍च‍ितता के बीच ये समस्‍या और बढ़ी है। भंडारण की व्‍यवस्‍था न होने की वजह से कई बार अच्‍छी कीमत भी नहीं मिल पाती। ऐसे में ब‍िहार के क‍िसानों के ल‍िए अच्‍छी खबर है। राज्य के कृषि विभाग ने कृषि उत्पादों के भंडारण के लिए गोदाम निर्माण पर किसानों को अनुदान देने की योजना शुरू की है। इसके लिए किसान 1 से 31 अगस्त, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।

पूरी र‍िपोर्ट
ए नाम - News Potli

किसान ऑनलाइन बेच सकते हैं अपनी फसल, जानिए घर बैठे e-NAM पर कैसे करें रजिस्ट्रेशन,

नेशनल एग्रीकल्चर मार्केट यानी ई-नाम (e-NAM) एक ऑनलाइन मार्केटिंग साइट है, जिसके जरिए किसान, व्यापारी और खरीदार ऑनलाइन खरीद-बिक्री कर सकते हैं। यह प्लेटफार्म किसानों को पारदर्शिता और आर्थिक सुरक्षा का अवसर देता है।

पूरी र‍िपोर्ट
मछुआरे - News Potli

मछुआरों के लिए मछुआ क्रेडिट कार्ड, ले सकेंगे बिना गारंटी 1.60 लाख रुपये तक का लोन

उत्तर प्रदेश में Blue Revolution के तहत मछली पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है। मछुआरों(Fisherman) को आर्थिक रूप से मज़बूत बनाने के लिए राज्य सरकार कई सारी योजनाएँ चला रही है। प्रदेश के मत्स्य पालन मंत्री संजय निषाद ने दावा किया कि यूपी की बदौलत प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश के मछुआरों को अब बैंक से बिना गारंटी लोन मिलेगा।

पूरी र‍िपोर्ट
सूखा - News Potli

झारखंड में लगातार तीसरे साल सूखे जैसे हालात, धान की खेती वाले 86% खेत पड़े बंजर

झारखंड(Jharkhand) में लगातार तीसरे साल सूखे जैसे हालात बन रहे हैं। राज्य में 26 जुलाई तक 47 फीसदी कम बारिश हुई है। कम बारिश की वजह से किसान परेशान हैं। लेकिन राज्य के मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों अच्छी में बारिश हो सकती है और अगस्त और सितंबर में भी बारिश का अनुमान है।

पूरी र‍िपोर्ट
taknik - News Potli

खेती में तकनीक को बढ़ावा दे रही पंजाब सरकार, एग्रीकल्चर मशीनें खरीदने पर देगी 50 % तक की सब्सिडी

पंजाब(Punjab) में कृषि क्षेत्र में तकनीक को बढ़ावा देने के लिए सरकार किसानों को मशीन ख़रीदने के लिए आर्थिक मदद कर रही है। राज्य के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि किसान, किसान समूह, सहकारी समितियां, पंचायतें और एफपीओएस मशीनरी की खरीद पर 40 प्रतिशत की सब्सिडी ले सकते हैं वहीं अनुसूचित जाति, महिला, छोटे किसान और सीमांत किसानों को इसके लिये 50 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी।

पूरी र‍िपोर्ट
बारिश - News Potli

देश के इन हिस्सों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने आज और आने वाले दो-तीन दिनों के लिए देश के अलग अलग हिस्सों में बारिश की भविष्यवाणी की है।
मौसम विभाग ने 29 जुलाई यानी आज के लिए राजस्थान में, 31 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में, और 31 जुलाई और 1 अगस्त तक उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना जतायी है।


पूरी र‍िपोर्ट
kharif २ - News Potli

खरीफ फसलों की बुआई में पिछड़ा बिहार और झारखंड, दलहन का रकबा बढ़ा

कृषि मंत्रालय के जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले साल के मुकाबले इस साल खरीफ(kharif crops) फसलों की बुआई अधिक हुई है। आंकड़े बताते हैं की जुलाई महीने के तीसरे सप्ताह के अंत तक पिछले साल के मुकाबले इस साल 23.69 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में अधिक बुआई हो चुकी है। लेकिन झारखंड और बिहार में खरीफ फसलों(kharif crops) के बुआई की स्थिति सही नहीं है।

पूरी र‍िपोर्ट
मसूर, उड़द, तुअर

किसानों के ल‍िए अच्‍छी खबर, मसूर, उड़द और तुअर दाल का पूरा उत्‍पादन खरीदेगी सरकार

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में कहा कि सरकार किसानों से तुअर, उड़द और मसूर दाल का पूरा उत्पादन खरीदेगी। उन्होंने बताया क‍ि सरकार ई-समृद्धि प्लेटफॉर्म के माध्यम से खरीद करेगा और क‍िसानों को इन प्‍लेटफॉर्म पर रज‍िस्‍ट्रेशन कराना होगा। केंद्रीय कृषि मंत्री ने आगे कहा…

पूरी र‍िपोर्ट
srsc - News Potli

‘बंटवारे’ का शिकार हुए कृषि विभाग को शिवराज सिंह चौहान से क्या उम्मीदें हैं?

हिंदुस्तान को आज़ादी मिले हुए तकरीबन 8 दशक होने को हैं. कृषि और खाद्य मंत्रालय के नाम पर नेहरू की कैबिनेट में केवल एक मंत्री हुआ करते थे. डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद. बाद में वह आज़ाद हिंदुस्तान के पहले राष्ट्रपति बने. बाद की सरकारों (लाल बहादुर शास्त्री और इंदिरा गांधी) में भी लगभग यही परिदृश्य रहा

पूरी र‍िपोर्ट
पशुपालक - News Potli

पशुपालकों को भी मिलेगा Credit Card, ₹1 लाख तक ले सकेंगे इंटरेस्ट फ्री लोन, जल्द शुरू होगा आवेदन

किसानों और पशुपालकों की जरूरतों का देखते हुए राजस्थान सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है।राजस्थान सरकार ने गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना (Gopal Credit Card Scheme) शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना का फायदा सीधे तौर पर गाय-भैंस पालकों को मिलेगा।योजना के पहले चरण में लगभग 5 लाख गोपालक परिवारों को 1 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त शॉर्ट टर्म लोन दिए जाएंगे। 




पूरी र‍िपोर्ट