मंदसौर मंडी

मंदसौर मंडी में एक बार फिर भारी बारिश में किसानों की उपज बर्बाद, कई क्विंटल लहसुन बह जाने की खबर

देश की बड़ी मंडियों में शुमार मध्‍य प्रदेश की मंदसौर मंडी से एक बार फिर भारी मात्र में किसानों की उपज बर्बाद होने की ख़बर सामने आई है। खबर है कि भारी बारिश के चलते सैकड़ों किसानों का लहसुन बह गया या बुरी तरह भीग गया। इसकी बड़ी वजह मंदसौर मंडी प्रशासन की लापरवाही बतायी जा रही है।

पूरी र‍िपोर्ट
मध्य प्रदेश के मंदसौर

क्यों परेशान हैं मंदसौर, मध्य प्रदेश के अफीम किसान?

मध्य प्रदेश के मंदसौर में कई किसानों के लिए अफीम की खेती पीढ़ियों से पारंपरिक आजीविका रही है। विनोद पाटीदार और कमल पाटीदार जैसे कई हजार किसान हैं, जो पिताजी के जमाने से अफ़ीम की खेती करते आ रहे हैं। अफ़ीम की खेती उनके लिए आय का मुख्य स्रोत है। उसी की कमाई से उनका घर चलता है। लेकिन अब इसकी खेती के लिए मौसम का अनुकूल न होने और इसकी खेती को लेकर सरकारी नियम से किसान परेशान हैं और अब इसकी खेती छोड़ने की बात कह रहे हैं। इसके अलावा किसान अफीम के आदी तोतों से भी परेशान हैं। तोते अफ़ीम को खाते हैं, जिससे किसानों का बहुत बड़ा नुकसान होता है।

पूरी र‍िपोर्ट

सोयाबीन किसानों पर आफ़तों की बाढ़, ना दाम मिल रहा, ना कीटों से छुटकारा

साल दर साल सोयाबीन के घटते दाम ने किसानों को पहले ही तंग कर रखा था और अब इल्ली नाम के कीड़ों ने सोयाबीन की फसल बर्बाद करनी शुरू कर दी है, चिंता यह है कि  किसानों के पास इसका कोई हल भी नहीं है.

पूरी र‍िपोर्ट