मध्य प्रदेश

अब महानगरों में प्याज, टमाटर जैसे उत्पाद बेचना होगा आसान, परिवहन का खर्च उठाएगी सरकार..NAKSHA कार्यक्रम में बोले कृषि मंत्री

“केंद्र सरकार ने एक योजना बनाई है कि अगर आलू, प्याज, टमाटर जैसे उत्पाद, किसान महानगरों में ले जाकर बेचना चाहे तो ट्रांसपोर्टेशन का खर्च राज्य और केंद्र सरकार वहन करेगी. दालों में आत्मनिर्भरता के लिए तुअर, मसूर और उड़द किसान जितना भी पैदा करेगा सरकार उसको MSP पर ख़रीद करेगी. किसानों की भलाई और कल्याण में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.” ‘नक्शा’ (NAKSHA) कार्यक्रम के समारोह में बोले केंद्रीय ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान.

पूरी र‍िपोर्ट
मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश: किसानों ने क्यों निकाली लहसुन की अर्थी?

मध्यप्रदेश के किसानों को इस बार लहसुन की बुवाई में बड़ा नुकसान हुआ है। ऊटी लहसुन के भाव लगातार गिरने से एक तरफ जहां किसान परेशान हैं। दूसरी तरफ इस पर राजनीति भी शुरू हो गई है। मंदसौर में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों के साथ मिलकर लहसुन अर्थी निकाली और उस पर कफन डालकर श्रद्धांजलि दी।

पूरी र‍िपोर्ट
TOMATO

टमाटर की गिरती कीमतों पर काबू पाने के लिए सरकार ने लिया बड़ा फैसला

देशभर में मुख्यतः टमाटर उत्पादक राज्यों के किसान टमाटर की गिरती क़ीमतों की वजह से परेशान हैं। उत्पादक किसानों का कहना है कि मुनाफ़ा तो दूर की बात है लागत निकालना भी मुश्किल है। किसानों की इसी समस्या के हल के लिए केंद्र सरकार ने NAFED और NCCF जैसी केंद्रीय नोडल एजेंसियों को फसल के भंडारण और परिवहन की ज़िम्मेदारी दे दी है।

पूरी र‍िपोर्ट
खेती किसानी

कृषि यंत्रीकरण प्रोत्साहन योजना के तहत 1000 कस्टम हायरिंग सेंटर बनायेगी मध्य प्रदेश सरकार

मध्य प्रदेश सरकार राज्य के किसानों को खेती-किसानी को और आसान बनाने और लागत को कम करने के लिए एक योजना शुरू की है. राज्य सरकार ‘कृषि यंत्रीकरण प्रोत्साहन योजना’ के तहत कस्टम हायरिंग सेंटर बनाने की घोषणा की है. राज्य में जो किसान इसके लिए इच्छुक हैं, राज्य सरकार उन्हें 8 लाख रुपये तक की सहायता देगी.

पूरी र‍िपोर्ट
शिवराज २ - News Potli

मध्य प्रदेश के किसानों को मिली बड़ी राहत.. MSP पर खरीदी जाएगी सोयाबीन, कृषि मंत्री ने दी अनुमति 



केंद्र सरकार ने सोयाबीन फसल की MSP पर खरीद की अनुमति दे दी है। केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बात कर कहा कि मध्य प्रदेश के सोयाबीन किसान परेशान न हों उनकी फसल MSP पर ही खरीदी जाएगी। इसके लिए अनुमति मिल गई है।



पूरी र‍िपोर्ट
मध्‍य प्रदेश, सोयाबीन किसान, MSP

मध्य प्रदेश में सोया पंचायत करेंगे किसान संगठन, सोयाबीन की MSP ₹6000 करने की मांग ने पकड़ा जोर

भोपाल। मध्य प्रदेश में सोयाबीन की खेती करने वाले किसान बेहाल हैं। स्थिति यह है कि किसानों को मंडी में वह कीमत मिल रही जो उन्हें 10-12 साल पहले मिलती थी। सही कीमत के लिए सोशल मीडिया पर मुहिम चलाने के बाद किसानों ने अब सरकार के सामने खड़े होने का मन बना लिया है।…

पूरी र‍िपोर्ट
मिल्लेट्स - News Potli

रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना का लाभ, किसानों को इस फसल पर मिलेगा 1000 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस

मध्य प्रदेश सरकार राज्य में मोटे अनाज के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की है जिसके तहत किसानों को प्रोत्साहन राशि दे रही है। अगर कोई किसान 100 किलोग्राम मोटे अनाज की पैदावार करता है तो उसे 1,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। मतलब एक किलोग्राम पर दस रुपए की राशि मिलेगी।

पूरी र‍िपोर्ट
wheat stock limit, wheat production, fci, whaet stocks

मध्य प्रदेश: मौसम में उतार-चढ़ाव से कम हो रही गेहूं की उपज, जानिए क्या बोले किसान और एक्सपर्ट

भोपाल/लखनऊ। किसान इंदल सिंह चौहान ने पिछले साल जिस एक एकड़ खेत में 25 कुंटल गेहूं की पैदावार ली थी, इस बार उसमें 18 कुंटल गेहूं ही हुआ है। इंदल कहते हैं, ” इस साल बारिश कुछ कम हुई, कुएं तक ठीक से नहीं भरे थे, जिससे गेहूं की पैदावार 7-8 कुंटल कम हो गई…

पूरी र‍िपोर्ट
Mahadev Patel and his younger brother inspecting his vegetable farm

तकनीक से तरक्की- पार्ट 4 : ड्रिप इरिगेशन का कमाल, 50-60 लाख की सब्जियां उगाता है किसान

महादेव और उनके भाई को खरगोन समेत पूरे निमाड में सब्जी वाले किसान के रूप में जाना जाता है। उनके खेतों के टमाटर, मिर्च खीरा, देश के कई इलाकों में सप्लाई होता है। महादेव के कंधे से कंधा मिलाकर खेती करने वाले छोटे भाई कहते हैं, पानी, ड्रिप इरीगेशन और उनके भाई की मेहनत ने ये करिश्मा किया है।

पूरी र‍िपोर्ट