प्रधानमंत्री मोदी

भारत दूध, जूट, दालों में पहले और चावल, गेहूँ, कपास, फल-सब्जियों के उत्पादन में दूसरे स्थान पर, जानिए कितना है कृषि निर्यात?

प्रधानमंत्री मोदी ने 24,000 करोड़ रुपये की प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की घोषणा की, जिसका उद्देश्य कृषि क्षेत्र में पिछड़े 100 जिलों का उत्थान करना है। इस योजना का उद्देश्य उत्पादकता में सुधार, फसलों में विविधता लाना, बुनियादी ढाँचे का विस्तार और इन क्षेत्रों के किसानों के लिए ऋण की पहुँच बढ़ाना है। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि कृषि निर्यात 4 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है।

पूरी र‍िपोर्ट
IARI

धान की नर्सरी तैयार करने का उन्नत तरीका क्या है? IARI ने जारी की एडवाइजरी

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान यानी IARI ने किसानों के लिए मौसम आधारित कृषि सलाह जारी की है। एडवाइजरी में धान की नर्सरी तैयार करने से लेकर धान की उन्नत किस्मों के अलावा दलहनी फसलों की बुवाई का के बारे में भी बात कही है। कृषि वैज्ञानिकों ने मौसम को देखते किसानों को धान की नर्सरी तैयारी करने की सलाह दी है। एक हैक्टेयर में धान की रोपाई के लिए किसानों को लगभग 800 से 1000 वर्ग मीटर में पौध तैयार करनी चाहिए। नर्सरी के लिए खेत में 1.25 से 1.5 मीटर चौडी क्यारियां बनाएं। 

पूरी र‍िपोर्ट

परिवार के कितने सदस्य को मिल सकती है पीएम किसान सम्मान निधि?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, केंद्र सरकार की वो योजना है, जिसके तहत किसानों को सालाना 6000 रुपये तीन किस्त में दिए जाते हैं। सरकार ने 24 फरवरी 2019 में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। तब से अब तक किसानों के खाते में 19 किस्त भेजी जा चुकी है। अब किसान अगली…

पूरी र‍िपोर्ट
1 फरवरी 2025 से फसल बीमा पॉलिसी ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ अभियान की शुरुआत होने जा रही है। इसके तहत किसानों को फसल बीमा पॉलिसी वितरित की जाएगी।

1 फरवरी से शुरू होगा ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ किसानों को कैसे मिलेगा फायदा?

1 फरवरी 2025 से फसल बीमा पॉलिसी ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ अभियान की शुरुआत होने जा रही है। इसके तहत किसानों को फसल बीमा पॉलिसी वितरित की जाएगी। सरकार ने इसके लिए 14447 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। इस पर कॉल करके किसान और ज्यादा जानकारी ले सकते हं। साथ ही किसान सरकार की…

पूरी र‍िपोर्ट

किसानों से खेती से संबंधित कई विषयों पर गंभीरता से चर्चा हुई, कई रचनात्मक सुझाव दिये : कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान और किसान संगठनों से संवाद के क्रम में 17 अक्टूबर को नई दिल्ली में किसान संगठनों और उनके सदस्यों व अलग-अलग राज्यों के अनेकों किसान प्रतिनिधियों व किसानों से चर्चा की।

पूरी र‍िपोर्ट

CM Kisan Yojana Odisha: राज्य के 46 लाख किसानों को मिलेगा फ़ायदा, धान की खरीद पर 800 रुपये बोनस भी देगी सरकार 


ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने 8 सितंबर को सीएम किसान योजना(CM KISAN Yojana) की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य उन किसानों को भी वित्तीय सहायता देना है जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के अंतर्गत नहीं आते।इस योजना के तहत पात्र किसानों को कुल ₹4,000 दी जाएगी। आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी दी गई है।

पूरी र‍िपोर्ट