नकली खाद के बाद अब नकली बीज का भंडाफोड़, मंत्री किरोड़ीलाल मीणा की छापेमारी में कई गोदाम सीज
राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने श्रीगंगानगर के RIICO औद्योगिक क्षेत्र में अधिकारियों की टीम के साथ बीज भंडारों पर औचक छापेमारी की. इस छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकली बीज बरामद होने की जानकारी सामने आई.