देश में वित्तीय संकट से जूझ रही है प्राकृतिक रूप से रंगीन कपास की खेती

भारत में प्राकृतिक रूप से रंगीन कपास की खेती वैश्विक मांग और दशकों से चल रहे सरकारी शोध प्रयासों के बावजूद मुश्किल दौर से गुजर रही है। यह व्यवसाय 1940 के दशक में तेजी से बढ़ रहा था। हालांकि, इस समय यह विशेष फसल कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में केवल 200 एकड़ में उगाई जाती है।

पूरी र‍िपोर्ट
योगी सरकार

बीजों पर अनुदान, फसल की MSP पर खरीदी…योगी सरकार कम बारिश वाले क्षेत्रों में बाजरा की खेती को कर रही है प्रोत्साहित

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में बाजरा खेती को बढ़ावा दे रही है। सरकार ने बाजरा के संकर बीजों पर अनुदान देने के साथ ही फसल उत्पाद पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) देने की बात कही है। योगी सरकार की यह पहल कम वर्षा वाले क्षेत्रों में किसानों की आय बढ़ाने और रसायन-मुक्त पौष्टिक अनाज उपलब्ध कराने में मदद करेगी।  

पूरी र‍िपोर्ट
बिहार

बिहार में आंवला, अमरूद, एप्पल बेर और नींबू की खेती के लिए मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी, जानें कैसे होती है एप्पल बेर की खेती

बिहार सरकार ‘फसल विविधीकरण योजना’ के तहत राज्य में आंवला, अमरूद, एपल बेर और नींबू की खेती को बढ़ावा दे रही है. योजना के तहत राज्य सरकार ने 105 हेक्टर में इन फलों की खेती का लक्ष्य रखा है. इसकी खेती के लिए किसानों को 50% की सब्सिडी भी दी जा रही है.

पूरी र‍िपोर्ट
भारत

भारत में हर साल बर्बाद हो जाती हैं 1.5 लाख करोड़ रुपये की फल और सब्जियां: रिपोर्ट

भारत में हर साल 1.52 लाख करोड़ रुपये के फल-सब्जियां बर्बाद होती हैं, जिससे न सिर्फ किसानों को नुक़सान होता है बल्कि पानी, बिजली और संसाधनों की भी हानि होती है. रिपोर्ट के मुताबिक हर साल लगभग 15 फीसदी तक फलों और 12 फीसदी तक सब्जियों का नुकसान होता है.

पूरी र‍िपोर्ट
खाद

किसानों को खाद नहीं मिली तो जिलाधिकारी होंगे जिम्मेदार

उत्तर प्रदेश से किसानों को खाद न मिलने और खाद की कालाबाजारी की कई घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसे लेकर विपक्ष भी सरकार पर हमलावर है। लेकिन अब राज्य सरकार इसे लेकर सख्त हो गई है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे लेकर सभी जिलाधिकारियों को सख़्त निर्देश दिए हैं।

पूरी र‍िपोर्ट
कातरा कीट

नमी के कारण दलहनी फसलों पर बढ़ सकता है कातरा कीट का खतरा, राजस्थान कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी

कातरा कीट, जिसे लाल बालों वाली कैटरपिलर भी कहा जाता है, एक प्रकार का कीट है जो खरीफ फसलों को नुकसान पहुंचाता है. यह कीट, विशेष रूप से, ज्वार, बाजरा, मूंग, मोठ, तिल, ग्वार और सनई जैसी फसलों को प्रभावित करता है. वर्तमान में मौसम में नमी के कारण फसलों में इसके प्रकोप की आशंका बनी हुई है. इसे लेकर राजस्थान कृषि विभाग ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है.

पूरी र‍िपोर्ट
शिवराज सिंह चौहान

पिछले 11 वर्षों में कृषि क्षेत्र के उत्पादन में 40% की वृद्धि: शिवराज सिंह चौहान

पिछले 11 वर्षों में कृषि क्षेत्र के उत्पादन में 40% की वृद्धि हुई है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार में डॉ. राजेंद्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के चतुर्थ दीक्षांत समारोह के संबोधन में कहा कि कृषि में नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना है।

पूरी र‍िपोर्ट

भारत में अफीम की खेती कहाँ होती है?

भारत उन गिने-चुने देशों में से एक है जहाँ कानूनी तौर पर अफीम की खेती होती है और एकमात्र देश है जो कानूनी तौर पर अफीम गोंद का उत्पादन करता है.

पूरी र‍िपोर्ट
बोकाशी खाद

जापान के बोकाशी खाद से कैसे बढ़ रहा है उत्पादन? जानिए कम लागत में कैसे तैयार करें यह खाद ?

फसलों की वृद्धि में खाद की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसमें मौजूद सूक्ष्म पोषक तत्व फसल के उत्पादन और गुणवत्ता दोनों को बनाए रखने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं, इसका महत्वपूर्ण कार्य यह है कि यह मिट्टी के स्वास्थ्य को बनाए रखता है, यानी मिट्टी की उत्पादन क्षमता बरकरार रहती है। लेकिन…

पूरी र‍िपोर्ट
भारत

भारत में पहली तिमाही में चाय का निर्यात 17% बढ़कर 219 मिलियन डॉलर पर पहुंच गया,  जून में 32% की वृद्धि

वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल-जून तिमाही में भारत का चाय निर्यात मूल्य के संदर्भ में 17 प्रतिशत बढ़कर 218.95 मिलियन डॉलर हो गया, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 187.38 मिलियन डॉलर था। ऐसा पारंपरिक खरीदारों की ओर से चाय की मजबूत मांग के कारण हुआ।

पूरी र‍िपोर्ट