फसलें बर्बाद, हालात गंभीर.. केंद्र की उच्चस्तरीय टीमें कर रहीं स्थिति का आकलन
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमृतसर, कपूरथला और गुरदासपुर के बाढ़ प्रभावित गाँवों का दौरा कर किसानों से मुलाकात की और फसलों के नुकसान का जायज़ा लिया। उन्होंने कहा कि हालात बेहद गंभीर हैं, लगभग 1,400 गाँव प्रभावित हैं और फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर केंद्र सरकार ने दो उच्चस्तरीय टीमें पंजाब भेजी हैं। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि किसानों को हर संभव मदद दी जाएगी और सरकार पूरी तरह पंजाब के साथ खड़ी है।