यूपी: गन्ना विकास विभाग तैयार करेगा 46 लाख बड पौध, 3.20 लाख हेक्टेयर में होगी गन्ने की बुवाई
उत्तर प्रदेश गन्ना विकास विभाग ने शरदकालीन बुवाई के लिए 3.20 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गन्ना लगाने और 46.1 लाख बड पौध तैयार करने का लक्ष्य रखा है। विभाग नई किस्मों को.लख. 16202 और को.शा. 18231 को बढ़ावा देगा। किसानों को स्वस्थ और रोग-मुक्त बीज गन्ना उपलब्ध कराया जाएगा। यह पहल गन्ने की पैदावार और गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।