‘अगर मेरी कुर्बानी से लाखों किसानों की आत्महत्या रुकती है तो मुझे अपनी कुर्बानी देना मंजूर है’ किसान महापंचायत में बोले डल्लेवाल

दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक और किसान मजदूर मोर्चा के नेतृत्व में किसान लगभग पिछले एक साल से MSP समेत कई अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर 40 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के कहने पर आज खनौरी बॉर्डर पर उन्हें देखने हज़ारों किसान पहुंचे। जगजीत सिंह डल्लेवाल ने वहाँ मौजूद किसानों और मीडिया को संबोधित किया।

पूरी र‍िपोर्ट
कृषि मंत्री

दिल्ली के किसानों के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली के सीएम को लिखा पत्र

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली के किसानों के लिए दिल्ली की सीएम आतिशी को पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने दुख जताते हुए लिखा कि पिछले 10 वर्षों से दिल्ली में AAP की सरकार है, लेकिन पूर्व सीएम केजरीवाल ने हमेशा किसानों के साथ केवल धोखा किया है।केंद्र सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली में लागू नहीं किया है।दिल्ली के किसान केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं।

पूरी र‍िपोर्ट
केदार संकर सिरोही

क्या MSP गारंटी कानून संभव है?

देश के किसान MSP यानि Minimum Support Price गारंटी की मांग को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। न्यूज़ पोटली के संस्थापक अरविंद शुक्ला से किसान नेता केदार शंकर सिरोही (मध्य प्रदेश) ने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी है। इसके अलावा किसान नेता सिरोही ने पिछले एक साल से चल रहे किसान आंदोलन की वजह, खेती में लगने वाला Input cost, rural unemployment, cooperatives, और inflation जैसे मुद्दों पर बात की है।

पूरी र‍िपोर्ट

नए साल पर मोदी सरकार ने किसानों को दिया तोहफा, नहीं बढ़ेगी DAP की कीमत

साल के शुरुआत में ही केंद्र सरकार ने अन्नदात किसानों के हित में बड़े फ़ैसले किए हैं। बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी की अगुआई में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में डाय-अमोनियम फॉस्फेट यानी DAP खाद की खरीद के लिए 3850 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज का एलान किया गया। एकमुश्त विशेष पैकेज को जनवरी से दिसंबर 2025 तक के लिए मंजूरी दी गई है। इस फ़ैसले के बाद अब किसानों के लिए DAP की कीमत पहले जैसी ही रहेगी। 50 किलोग्राम डीएपी उर्वरक का बैग 1,350 रुपये में ही मिलेगा। अतिरिक्त लागत सरकार वहन करेगी।

पूरी र‍िपोर्ट

अगैती तरबूज की खेती से मुनाफ़ा कमा रहा बाराबंकी का किसान

बाराबंकी (उत्तरप्रदेश) अगैती सब्जियां और फल हमेशा मार्केट में अच्छे रेट पर बिकती हैं। प्रगतिशील किसान और मंडी के आढ़ती सब कहते हैं कि अगैती फसलें ( फलों और सब्जियों ) ने ज्यादातर किसानों को मुनाफा दिया है। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में रहने वाले मयंक वर्मा ऐसे ही एक किसान हैं जो तरबूज की खेती से अच्छा मुनाफ़ा कमा रहे हैं। तरबूज के साथ मयंक फ्रेंच बीन्स, टमाटर, गोभी, मूली की भी खेती करते हैं।

पूरी र‍िपोर्ट

भारतीय गेहूं और जौ अनुसंधान संस्थान ने गेहूं की बुआई के लिए जारी की एडवाइजरी

लखनऊ । अगर आप गेहूं के किसान है और गेंहू बोआई करने वाले है तो ये ख़बर आपके लिए हैं। बदलते मौसम क देखते हुए भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान, करनाल ने गेहूं के किसानों के लिए जो एडवाइजरी जारी की है साथ ही कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए है। इन सुझावों का पालन…

पूरी र‍िपोर्ट

आवेदन के लिए बचे तीन दिन, UP सरकार किसानों को कृषि यंत्रों पर 50% से 80% की सब्सिडी दे रही है

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों का उपयोग बढ़ाने के लिए विभिन्न कृषि यंत्रों पर 50% से 80% तक की सब्सिडी प्रदान कर रही है। यह पहल किसानों को बेहतर उत्पादन प्राप्त करने में मदद करेगी और कृषि लागत में कमी लाने के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। इस योजना…

पूरी र‍िपोर्ट
krishika 2024

कृषिका 2024: सीएम योगी ने कहा आज उत्तर प्रदेश फिर से गन्ना उत्पादन में, चीनी उत्पादन में और एथेनॉल उत्पादन में नंबर-1 पर

भारत एक कृषि प्रधान देश है। देश की सबसे बड़ी आबादी वाले उत्तर प्रदेश में सत्तर प्रतिशत लोग गांवों में रहते हैं। देश के कुल आलू उत्पादन का 25% उत्पादन अकेले उत्तर प्रदेश कर रहा है। इतना ही नहीं यूपी अकेले कुल मक्का उत्पादन का 30% उत्पादन करता है, इसके साथ ही गन्ना उत्पादन में, चीनी उत्पादन में और एथेनॉल उत्पादन में यूपी नंबर-1 पर है।

पूरी र‍िपोर्ट
सब्सिडी योजना

इन कृषि यंत्रों पर 80 प्रतिशत तक सब्सिडी दे रही है योगी सरकार, 20 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राज्य में खेती-किसानी को और आसान बनाने और फसलों की देखभाल के लिए किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद पर सब्सिडी दे रही है। प्रदेश सरकार की तरफ़ से लगातार कोशिश की जा रही है कि कैसे किसानों की खेती में लागत कम कर आमदनी बढ़ायी जाये, सरकार की ये पहल भी इसी क्रम में है।

पूरी र‍िपोर्ट
shaktikant das

RBI का फैसला, 2 लाख रुपये तक बिना गारंटी लोन ले सकते हैं किसान

आरबीआई (RBI) ने शुक्रवार (6 दिसंबर) को बढ़ती महंगाई से किसानों को राहत देने के लिए अब बिना गारंटी के दो लाख रुपये तक का कर्ज उपलब्ध कराने की घोषणा की है। अभी तक यह 1.6 लाख रुपये थी।

पूरी र‍िपोर्ट