सिगरेट टैक्स बढ़ोतरी से किसान परेशान

नीलामी पर संकट, FCV तंबाकू किसानों ने सरकार को बताई परेशानी

एफसीवी तंबाकू किसानों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर कानूनी सिगरेट पर टैक्स कम करने की मांग की। किसानों का कहना है कि टैक्स बढ़ने से खपत घटेगी, दाम गिरेंगे और नीलामी प्रणाली प्रभावित होगी, जिससे किसानों को नुकसान होगा। वित्त मंत्री ने किसानों की चिंताओं पर विचार करने और रेवेन्यू न्यूट्रल रुख अपनाने का आश्वासन दिया है।

पूरी र‍िपोर्ट
चना किसानों के हित में सिद्धारमैया ने पीएम मोदी से लगाई गुहार

MSP से नीचे दाम: चना किसानों के हित में सिद्धारमैया ने पीएम मोदी से लगाई गुहार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर पीएसएस के तहत चना की तुरंत खरीद की मांग की है। उनका कहना है कि एमएसपी से कम दाम मिलने से किसान संकट में हैं और समय पर सरकारी खरीद से उन्हें राहत मिल सकती है।

पूरी र‍िपोर्ट
कर्नाटक के 14 लाख किसानों को मिलेगा मुआवजा

कर्नाटक के 14 लाख किसानों को मिलेगा मुआवजा, DBT से भुगतान शुरू

कर्नाटक सरकार ने भारी बारिश से प्रभावित किसानों को राहत देते हुए 14.24 लाख किसानों को 1,033.6 करोड़ रुपये की इनपुट सब्सिडी देना शुरू कर दिया है। यह राशि DBT के जरिए सीधे खातों में भेजी जाएगी। सरकार ने सब्सिडी की राशि भी बढ़ा दी है, जिससे राज्य के 27 जिलों के किसान लाभान्वित होंगे। इस साल लगभग 14.58 लाख हेक्टेयर फसल खराब हुई है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने केंद्र सरकार से अतिरिक्त आर्थिक सहायता की मांग की है।

पूरी र‍िपोर्ट
ICAR

ICAR ने लॉन्च की हाई-यील्ड काजू किस्म—भास्करा

कर्नाटक के तटीय इलाकों के लिए विकसित की गई काजू की नई किस्म “भास्करा” ज्यादा उपज देने वाली और कीट-रोधी है। यह टी मच्छर कीट के मध्यम प्रकोप से बचती है, मध्यम आकार के दाने देती है और एक पेड़ से 10 किलो से ज्यादा उत्पादन करती है। ICAR-पुत्तूर द्वारा विकसित यह किस्म स्थानीय किसानों के लिए बेहतर और लाभदायक विकल्प मानी जा रही है।

पूरी र‍िपोर्ट
ISMA की रिपोर्ट

ISMA की रिपोर्ट: इस बार 18% ज्यादा होगी चीनी की पैदावार

इस साल देश में चीनी उत्पादन में बड़ी बढ़ोतरी की उम्मीद है। ISMA की रिपोर्ट के अनुसार, 2025-26 सीजन में शुद्ध चीनी उत्पादन 18.5% बढ़कर 30.95 मिलियन टन तक पहुंच सकता है। महाराष्ट्र में 39%, कर्नाटक में 16%, और उत्तर प्रदेश में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है।बेहतर बारिश, बढ़े हुए क्षेत्रफल और हाईटेक खेती की वजह से उत्पादन में सुधार हुआ है।

पूरी र‍िपोर्ट
मूल्य समर्थन योजना

सरकार ने मूल्य समर्थन योजना के तहत 3,40,000 टन तुअर खरीदी

मूल्य समर्थन योजना के तहत सरकार ने 13 अप्रैल तक 3,40,000 टन तुअर की खरीद की है, जिसमें कर्नाटक सबसे आगे है। घरेलू कीमतों में उछाल के कारण चना की खरीद धीमी बनी हुई है, जबकि मसूर और मूंग की खरीद क्रमशः 28,700 और 3,000 टन तक पहुंच गई है।

पूरी र‍िपोर्ट

कर्नाटक से मूंग,हरा चना और सूरजमुखी के बीज खरीदेगी केंद्र सरकार, किसानों को ऐसे मिलेगा फायदा

कर्नाटक के किसानों और राज्य सरकार के लंबे समय से मांग के बाद केंद्र सरकार कर्नाटक में किसानों से मूंग, हरे चने और सूरजमुखी के बीज खरीदने के लिए तैयार हो गई है. केंद्र की ओर से हरे चने की कीमत ₹8,682 प्रति क्विंटल तय की गई है जबकि सूरजमुखी के बीज की कीमत ₹7,280 प्रति क्विंटल तय की गई है.

पूरी र‍िपोर्ट