
DAP उत्पादन हाल के महीनों में सबसे ऊंचे स्तर 3.84 लाख मीट्रिक टन पर पहुंचा, नकली खाद मुद्दे पर उर्वरक मंत्री नड्डा ने कही ये बात
केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने उर्वरक विभाग के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर, चालू खरीफ मौसम के दौरान उर्वरकों की उपलब्धता और वितरण की समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने राष्ट्र के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में कृषि की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने फसल उत्पादकता का सहयोग करने के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के महत्व पर बल दिया। नड्डा को खरीफ 2025 के लिए उर्वरक आपूर्ति और तैयारियों की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी गई।