केरल में ख़राब मौसम की वजह से लैंडस्लाइड होने से गई सैकड़ों लोगों की जान, जाने और कहां है बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों के दौरान देश के कई हिस्सों में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों के दौरान देश के कई हिस्सों में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने आज और आने वाले दो-तीन दिनों के लिए देश के अलग अलग हिस्सों में बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने 29 जुलाई यानी आज के लिए राजस्थान में, 31 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में, और 31 जुलाई और 1 अगस्त तक उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना जतायी है।
एडवाइजरी में कहा गया है कि किसान समय पर बोई गई बाजरा, मूंग, मोठ, ग्वार, तिल फसलों में खरपतवार नियंत्रण और मिट्टी में हवा का बहाव बने रहने के लिए निराई-गुड़ाई करें। किसानों को सलाह दी जाती है कि फसलों पर किसी भी प्रकार का छिड़काव बारिश के पूर्वानुमान को ध्यान में रखकर ही करें।
भारी बारिश की वजह से गुजरात के कई इलाक़ों में बाढ़ जैसे हालात हो गये हैं, जिससे वहाँ के लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। मौसम विभाग ने आज गुजरात और मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी दी है। लोगों को सावधान करने के लिए यहाँ रेड अलर्ट जारी किया गया है।
मॉनसून शुरू होने के बाद भी दिल्ली में बारिश कम देखने को मिली है लेकिन ऐसा लग रहा सावन में दिल्लीवासी को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। क्योंकि आज सुबह में दिल्ली एनसीआर में अच्छी बारिश हुई।मौसम विभाग ने भी आज दिल्ली-NCR के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई है।
इस समय देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आज उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना जतायी है। इसे लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है और लोगों से सावधान रहने के लिए कहा गया है।
मौसम विभाग ने आज के और आने वाले पाँच दिनों के लिए देश के अलग अलग राज्यों में बारिश और भारी बारिश का अनुमान लगाया है।इसके के अनुसार 19 जुलाई को यानी आज तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।
भारतीय मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट(orange alert) जारी किया है।
देश के लगभग सभी राज्यों में मॉनसून की अच्छी बारिश हो रही है।मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान मध्य, पूर्वोत्तर, पूर्वी भारत और उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है।
आज, 15 जुलाई 2024 के लिए मौसम विभाग ने उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम और पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, सौराष्ट्र, कच्छ, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा में भी बारिश का अनुमान जताया है।