अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ कृषि मंत्री की अहम बैठक

अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ कृषि मंत्री की अहम बैठक, किसानों की आय और टिकाऊ खेती पर हुई चर्चा

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में FAO, वर्ल्ड बैंक, IFAD समेत कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में किसानों की आय बढ़ाने, टिकाऊ खेती, तकनीक और बाजार तक पहुंच जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। मंत्री ने कहा कि भारत अब खाद्य सुरक्षा के बाद पोषण सुरक्षा और सतत कृषि पर ध्यान दे रहा है और वैश्विक सहयोग को और मजबूत किया जाएगा।

पूरी र‍िपोर्ट
जलवायु परिवर्तन

जलवायु परिवर्तन भारतीय किसानों के लिए बड़ी चुनौती, निपटने के लिए 75 अरब डॉलर के निवेश की जरूरत: IFAD अध्यक्ष

भारत में छोटे किसानों को जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से निपटने के लिए लगभग 75 बिलियन अमेरिकी डॉलर के निवेश की जरूरत है, और ग्रामीण क्षेत्रों में वित्त पहुंचाना दुनिया भर के ग्रामीण समुदायों और भारत के लिए एक गंभीर चुनौती है, यह बात अंतर्राष्ट्रीय कृषि विकास कोष (आईएफएडी) के अध्यक्ष अल्वारो लारियो ने कही।

पूरी र‍िपोर्ट