सिंधु जल संधि

‘अब देश का पानी देश के काम आएगा..’ कृषि मंत्री चौहान ने सिंधु नदी के पानी का कृषि में उपयोग करने की बात कही

सिंधु जल संधि को स्थगित रखना भारतीय किसानों, खासकर उत्तरी राज्यों के किसानों के लिए फायदेमंद है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संधि पर हस्ताक्षर करने के लिए नेहरू की आलोचना की और सिंधु जल का उपयोग कृषि के लिए करने की योजना का वादा किया।

पूरी र‍िपोर्ट
सॉइल मैप

सॉइल मैप वाला पहला राज्य बना महाराष्‍ट्र , कृषि मंत्री चौहान ने कहा 29 मई से 12 जून तक कृषि वैज्ञानिक करेंगे गांवों का दौरा

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाराष्‍ट्र के नागपुर में ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित किया. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज हम महाराष्‍ट्र से ‘एक राष्‍ट्र, एक कृषि और एक टीम’ का ऐलान कर रहे हैं. आज यहां केंद्र सरकार है, राज्य सरकार है, मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री, सांसद, विधायक, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक और कृषि विभाग का पूरा अमला मौजूद है. केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, राज्य कृषि मंत्रालय, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर), कृषि विज्ञान केंद्र और सभी कृषि संस्थान एक टीम की तरह मिलकर काम करें.

पूरी र‍िपोर्ट

जानिए धान की दो जीनोम संपादित किस्में कौन सी हैं? जो कम पानी, कम समय में अधिक उत्पादन देने में हैं सक्षम

हाल ही में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने धान की दो जीनोम संपादित किस्में ‘कमला (DRR-100)’ और ‘DST राइस-1’ विकसित की हैं। ये किस्में कम पानी कम लागत में अधिक उत्पादन देने में सक्षम हैं। जीनोम संपादित किस्में विकसित करने वाला भारत पहला देश बन गया है।आईसीएआर का दावा है कि इससे 30 प्रतिशत तक धान का उत्पादन बढ़ जाएगा और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों को भी कम करने में मदद मिलेगी।

पूरी र‍िपोर्ट
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय

किसानों से गांवों में जाकर संवाद करेंगे कृषि वैज्ञानिक- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् (आईसीएआर) द्वारा देशभर में विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जाएगा। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि यह अभियान 700 से ज्यादा जिलों में 29 मई से प्रारंभ होकर 12 जून तक चलेगा। इस दौरान हमारे कृषि वैज्ञानिक एवं मंत्रालय के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय कृषिकर्मियों के साथ टीम बनाकर प्रतिदिन अलग-अलग गांवों में पहुंचकर किसानों से सीधे संवाद करेंगे तथा उन्हें खेती-किसानी के संबंध में अपने स्तर पर और जागरूक करेंगे, विभिन्न सलाह देंगे।

पूरी र‍िपोर्ट
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चावल की दो नई किस्में लॉन्च की हैं।

भारत में पहली जीनोम संपादित धान की दो नई किस्में लॉन्च, पढ़िए- क्या है इनकी खासियत?

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चावल की दो नई किस्में लॉन्च की हैं। इनके नाम हैं डीएसआर राइस 100 (कमला) और पूसा डीएसटी राइस 1। किसानों के लिए अच्छी खबर है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चावल की दो नई किस्में लॉन्च की हैं। इनके नाम हैं डीएसआर राइस 100 (कमला) और पूसा…

पूरी र‍िपोर्ट
सॉइल हेल्थ कार्ड का सार्थक प्रयोग

सॉइल हेल्थ कार्ड, खाद का सही इस्तेमाल, जलवायु अनुकूल खेती..जानिए कृषि मंत्री ने ICAR से और किन मुद्दों पर बात की

कृषि अनुसंधान, देश के कृषि क्षेत्र का प्रमुख आधार है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन अनुसार इसे और अधिक सशक्त करने तथा कृषि शोध के क्षेत्र में नवाचार करने के साथ ही वर्तमान योजनाओं और कार्यक्रमों के प्रभावी कार्यान्वयन के उद्देश्य से केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के उप महानिदेशकों के साथ मैराथन बैठक की शुरुआत की। नई दिल्ली के एनएएससी कॉम्प्लेक्स स्थित बोर्ड रूम में यह अहम बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने आईसीएआर के विभिन्न प्रभागों द्वारा किए जा रहे शोध प्रयोगों की जानकारी लेने के साथ ही भावी रणनीतियों के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन दिया।

पूरी र‍िपोर्ट
एग्रीनोवेट इंडिया लिमिटेड

एग्रीनोवेट इंडिया ने 1.42 करोड़ रुपये का लाभांश घोषित किया

आईसीएआर की वाणिज्यिक शाखा एग्रीनोवेट इंडिया लिमिटेड (एजीआईएन) ने 2011 में अपनी स्थापना के बाद से वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 1.42 करोड़ रुपये के अपने उद्घाटन लाभांश की घोषणा की है। इस मील के पत्थर को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष एक औपचारिक प्रस्तुति द्वारा चिह्नित किया गया, जिसमें कृषि अनुसंधान को व्यावहारिक अनुप्रयोग के साथ जोड़ने में एजीआईएन की भूमिका पर प्रकाश डाला गया।

पूरी र‍िपोर्ट

‘विकसित भारत, विकसित खेती के बिना संभव नहीं’- शिवराज सिंह चौहान

‘एक जमाना था, जब हम अमेरिका का सड़ा हुआ पीएल 480 गेहूं मंगवाते थे, पेट भरने के लिए रिजेक्टेड गेहूं मंगाना पड़ता था, लेकिन मैं अपने वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं कि, आज हम एक के बाद एक नई किस्में तैयार कर रहे हैं। नए गेहूं की किस्म तैयार करने के प्रयोग हो रहे हैं।’ आईसीएआर- भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान में जीन एडिटिंग प्रयोगशाला का उद्घाटन में बोले केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान।

पूरी र‍िपोर्ट
ICAR

ICAR के महानिदेशक बने डॉ. मांगी लाल जाट, DARE सचिव का भी मिला कार्यभार, केंद्र ने जारी की अधिसूचना

कृषि विज्ञानी एवं वर्तमान में ICRISAT में डीडीजी (रिसर्च) डॉ. मांगी लाल जाट को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) का महानिदेशक एवं कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (DARE) का सचिव नियुक्त किया गया है। कृषि विज्ञानी के रूप में जाट का लंबा अनुभव है। नेचुरल रिसोर्स मैनेजमेंट में उन्होंने ग्लोबल लीडर के रूप में पहचान बनाई है।आइसीएआर में वह हिमांशु पाठक की जगह लेंगे, जिन्हें हाल में ही अंतरराष्ट्रीय फसल अनुसंधान संस्थान का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

पूरी र‍िपोर्ट
कुल 2900 जलवायु-अनुकूल उच्च उपज वाली फसलें विकसित की गई

पिछले दस वर्षों में कुल 2900 जलवायु-अनुकूल उच्च उपज वाली फसलें विकसित की गईं : सरकार

2014-2024 के दौरान, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के देख रेख में आईसीएआर संस्थानों और राज्य/केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालयों (सीएयू/एसएयू) सहित राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रणाली (एनएआरएस) ने 2900 स्थान विशिष्ट उन्नत फसल किस्में/संकर विकसित की हैं, जिनमें अनाज की 1380, तिलहन की 412, दलहन की 437, फाइबर फसलों की 376, चारा फसलों की 178, गन्ने की 88 और अन्य फसलों की 29 शामिल हैं।

पूरी र‍िपोर्ट