एग्रोमेट ने किसानों के लिए जारी की एडवाइजरी

भारी बारिश से फसलों पर संकट, एग्रोमेट ने किसानों के लिए जारी की एडवाइजरी

देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है, जिससे धान, दलहन, सोयाबीन और सब्जियों की फसलें प्रभावित हो रही हैं। मौसम विभाग और एग्रोमेट ने किसानों को खेतों से अतिरिक्त पानी निकालने और कटाई की गई फसलें सुरक्षित रखने की सलाह दी है। पशुपालकों को पशुओं को शेड में रखने और चारा सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।

पूरी र‍िपोर्ट
23 जिलों के 1200 से ज्यादा गांव प्रभावित

भारी बारिश से पंजाब बेहाल, सरकार ने पूरे राज्य को आपदा क्षेत्र घोषित किया

पंजाब में भारी बारिश और बाढ़ से हालात गंभीर हो गए हैं। 23 जिलों के 1200 से ज्यादा गांव प्रभावित हैं और राज्य को आपदा प्रभावित घोषित किया गया है। लगभग 3.75 लाख एकड़ धान की फसल और पशुधन को भारी नुकसान हुआ है। सभी स्कूल-कॉलेज 7 सितंबर तक बंद रहेंगे, जबकि केंद्र और राज्य सरकारें राहत-बचाव कार्यों में जुटी हैं।

पूरी र‍िपोर्ट
पंजाब कृषि विश्वविद्यालय

धान से लेकर कपास तक… फसलों को नुकसान से बचाने के उपाय

पंजाब कृषि विश्वविद्यालय ने बाढ़ के बाद फसलों को बचाने के लिए किसानों को सलाह दी है। खेतों से जल्दी पानी निकालने पर जोर दिया गया है। धान-बासमती में यूरिया, पोटेशियम नाइट्रेट और फफूंदनाशक छिड़काव की सलाह है। मक्का, ज्वार और बाजरा में नुकसान के हिसाब से यूरिया का प्रयोग करने को कहा गया है। कपास किसानों को पैराविल्ट और गुलाबी सुंडी से बचाव के उपाय बताए गए हैं। वहीं, फलदार पेड़ों की देखभाल, टूटी शाखाओं की छंटाई और मिट्टी में नाइट्रोजन-पोटेशियम खाद डालने की हिदायत दी गई है।

पूरी र‍िपोर्ट
सितंबर में सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान

सितंबर में सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान, उत्तराखंड, दिल्ली-हरियाणा और राजस्थान में बाढ़-भूस्खलन का खतरा

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अनुमान लगाया है कि सितंबर 2025 में देशभर में सामान्य से अधिक बारिश होगी। इससे खासकर उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बाढ़ और भूस्खलन का खतरा है। जून से अगस्त तक देश में पहले ही सामान्य से लगभग 6% ज्यादा बारिश दर्ज हो चुकी है। पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भारी तबाही हो चुकी है। मौसम विभाग का कहना है कि सक्रिय मानसून, पश्चिमी विक्षोभ और समुद्र से आई नमी की वजह से बारिश असामान्य रूप से बढ़ी है।

पूरी र‍िपोर्ट
कुल्लू-मनाली

लैंडस्लाइड में दबता विकास, कुल्लू-मनाली की बरसाती तबाही और उसका असर

अगस्त 2025 में भारी बारिश ने कुल्लू-मनाली घाटी में फिर से कहर बरपाया, जिससे सैकड़ों सड़कें और किरतपुर–मनाली फोरलेन जगह-जगह धंस गईं और कई दुकानें-घर ब्यास नदी में समा गए। पर्यटन पर गहरा असर पड़ा, वहीं किसानों की सेब और सब्ज़ियों की खेप मंडियों तक नहीं पहुँच पा रही है, जिससे करोड़ों का नुकसान होने की आशंका है। विशेषज्ञों का मानना है कि अवैज्ञानिक निर्माण, फोरलेन परियोजना में पहाड़ों की अंधाधुंध कटाई और जलवायु परिवर्तन ने आपदा की तीव्रता को और बढ़ाया है। यह स्थिति केवल प्राकृतिक आपदा नहीं बल्कि हिमालयी विकास मॉडल और पर्यावरणीय संतुलन को लेकर एक गंभीर चेतावनी है, जिस पर तत्काल और दीर्घकालिक रणनीति बनाने की ज़रूरत है।

पूरी र‍िपोर्ट
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में खराब मौसम के कारण रास्ते बंद, सेब उत्पादक किसान तैयार सेब फेंकने को मजबूर

हिमाचल प्रदेश में इस वक्त बागीचों में सेब तैयार है। लेकिन लगातार भारी बारिश और भूस्खलन ने इस बार बागवानों के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। प्रदेश भर में 397 सड़कें और तीन राष्ट्रीय राजमार्ग बंद पड़े हैं। सड़क संपर्क बाधित होने से तैयार सेब समय पर मंडियों तक नहीं पहुंच पा रहा है। हालत यह है कि कुल्लू और बंजार जैसे इलाकों में सेब बागवान मजबूरी में अपनी फसल सड़क किनारे फेंक रहे हैं।

पूरी र‍िपोर्ट
महाराष्ट्र में नांदेड़, लातूर और बीड समेत मराठवाड़ा के ज़िले भयंकर बाढ़ की चपेट में हैं।

महाराष्ट्र: मराठवाड़ा में भारी बारिश से 800 गांव प्रभावित, 4 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद, 6 लोगों की मौत

मराठवाड़ा में भारी बारिश के बाद कई गांव डूब गए हैं। कई लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। बारिश के बाद आई बाढ़ में कई पशुओं की मौत हो गई है, जबकि 4 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद हो गई है। महाराष्ट्र में नांदेड़, लातूर और बीड समेत…

पूरी र‍िपोर्ट
भारी बारिश

ओडिशा, छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए जारी हुई एडवाइजरी

भारतीय मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने तथा किसानों को अपनी फसलों का ध्यान रखने की सलाह दी है।आईएमडी के मुताबिक ओडिशा में 25 जुलाई को भयंकर बारिश की संभावना है। इसी तरह छत्तीसगढ़ में 25 और 26 जुलाई को बारिश होने संभावना है। 

पूरी र‍िपोर्ट
बंगाल

बंगाल में भारी बारिश से फसल बर्बाद

रिपोर्ट: मधुसूदन चटर्जी “हम यह फ़सल कर्ज़ कैसे चुकाएँगे? हमने एक स्थानीय साहूकार से पैसे लिए थे, और अब उसे चुकाने का कोई रास्ता नहीं है। हम सालों से खेती कर रहे हैं, लेकिन इतना गंभीर संकट कभी नहीं देखा,” बांकुरा I ब्लॉक के अंतर्गत बोरकुरा गाँव के किसान, 60 वर्षीय शिबाराम नंदी ने कहा।…

पूरी र‍िपोर्ट
मंदसौर मंडी

मंदसौर मंडी में एक बार फिर भारी बारिश में किसानों की उपज बर्बाद, कई क्विंटल लहसुन बह जाने की खबर

देश की बड़ी मंडियों में शुमार मध्‍य प्रदेश की मंदसौर मंडी से एक बार फिर भारी मात्र में किसानों की उपज बर्बाद होने की ख़बर सामने आई है। खबर है कि भारी बारिश के चलते सैकड़ों किसानों का लहसुन बह गया या बुरी तरह भीग गया। इसकी बड़ी वजह मंदसौर मंडी प्रशासन की लापरवाही बतायी जा रही है।

पूरी र‍िपोर्ट