एक एकड़ में प्राकृतिक खेती करने पर देसी गाय खरीदने के लिए 30,000 रुपये की सब्सिडी देगी हरियाणा सरकार

हरियाणा सरकार राज्य में के प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है. हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि एक एकड़ में प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को देशी गाय खरीदने के लिए 30 हजार रुपये दिए जाएंगे. हालांकि, इससे पहले राज्य में दो एकड़ या इससे अधिक क्षेत्र में प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को देशी गाय खरीदने पर 25 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाती थी. इसके अलावा, राज्य सरकार किसानों को उनके प्राकृतिक रूप से उत्पादित उत्पादों की बेहतर कीमत दिलाने में मदद करने के लिए हैफेड और हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कोर्पोरशन (HAIC) को कृषि उपज संगठनों/प्राकृतिक कृषि समूहों के साथ जोड़ेगी.

पूरी र‍िपोर्ट
हरियाणा सरकार

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, नकली बीज और कीटनाशक बेचने पर होगी 3 साल की जेल, देना पड़ेगा 5 लाख रुपये का जुर्माना

हरियाणा सरकार ने प्रदेश के किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. अब राज्य में नकली बीज और कीटनाशक बेचने वाले कंपनियों और विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस फैसले के तहत, अगर कोई कंपनी या विक्रेता दोषी पाया जाता है, तो उसे 6 महीने से लेकर 3 साल तक की सजा और पांच लाख रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है.

पूरी र‍िपोर्ट

हरियाणा बजट में धान की खेती छोड़ने, सीधी बुवाई, पराली प्रबंधन करने वाले किसानों के लिए बड़ी घोषणा

हरियाणा सरकार ने इस साल का अपना बजट पेश किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 2.05 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इसमें किसानों के लिए भी कई बड़ी घोषणाएं की गई। बजट के दौरान सरकार ने बताया कि ‘मेरा पानी-मेरी विरासत’ योजना के तहत धान की खेती छोड़ने वाले किसानों को मिल रही अनुदान राशि 7000 रुपये प्रति एकड़ से बढ़ाकर 8000 रुपये प्रति एकड़ कर दी गई है। इसके अलावा धान की सीधी बुवाई की अनुदान राशि 4000 रुपये प्रति एकड़ से बढ़ाकर 4500 रुपये प्रति एकड़ किया गया है और अब पराली प्रबंध करने वाले किसानों का अनुदान 1000 रुपये प्रति एकड़ से बढ़ाकर 1200 रुपये प्रति एकड़ दिया जाएगा।

पूरी र‍िपोर्ट
कृषि में उद्यमिता को बढ़ावा’

HAU में 17 मार्च से शुरू होगा दो दिवसीय कृषि मेला, ‘कृषि में उद्यमिता को बढ़ावा’ विषय पर होगी चर्चा

देशभर में अलग अलग राज्यों में किसानों को जागरूक करने के लिए कृषि मेला का आयोजन किया जाता है. इन मेलों में खेती में तकनीक का सही इस्तेमाल, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना, खेती को बिज़नेस बनाकर कमाई करना, फसल की सही किस्मों का चयन आदि मुद्दों पर चर्चा की जाती है ताकि किसान खेती से अच्छी कमाई कर सकें. इसके साथ ही देश का उत्पादन बढ़े और आर्थिक स्थिति मज़बूत हो. इसी क्रम में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) में 17 मार्च से दो दिन का कृषि मेला लगने जा रहा है.

पूरी र‍िपोर्ट
कीटनाशक मुक्त

हरियाणा में होगी कीटनाशक मुक्त खेती, खेत में सोलर लाइट ट्रैप लगवाने पर सरकार दे रही 75% सब्सिडी

फसलों में कीट-पतंगों का लगना आम बात है और कीटनाशक का इस्तेमाल भी। लेकिन अब केंद्र सरकार के साथ साथ राज्य सरकारें भी कीटनाशक मुक्त खेती को बढ़ावा दे रही हैं। इसी क्रम में हरियाणा सरकार प्रदेश के किसानों को कीटनाशक मुक्त खेती के लिए प्रेरित कर रही है। इसके लिए सरकार किसानों को खेत में सोलर लाइट ट्रैप लगवाने के लिए सॉब्सिडी दे रही है। इससे किसानों का कीटनाशक का पैसा भी बचेगा, जिससे खेती में लागत काम होगी और उनके उत्पाद भी महँगे बिकेंगे, जिससे उनकी अच्छी कमायी होगी।

पूरी र‍िपोर्ट
'बारिश और ओलावृष्टि

ओलावृष्टि से हुए फ़सल नुकसान की भरपाई के लिए फिर खोला गया क्षतिपूर्ति पोर्टल, सीएम नायब सिंह सैनी ने दी जानकारी

‘बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित गांवों के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल खोल दिया गया है और इसके बारे में किसानों को एसएमएस के माध्यम से जानकारी भी दी गई है. किसान पोर्टल पर ओलावृष्टि और भारी बारिश से हुए नुकसान को दर्ज करवा सकते हैं, ताकि उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा दिया जा सके.’ पंचकूला में आयोजित पूर्व बजट परामर्श के दौरान बोले हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी.

पूरी र‍िपोर्ट
सब्ज़ियों की खेती

इस विधि से सब्जियों की खेती से मिलेगी बंपर पैदावार, होगी मोटी कमाई

सब्ज़ियाँ, जिसको हम और आप रोज़ खाते हैं और तीन चार बार खाते हैं। मतलब ये कि इसकी मांग हमेशा रहती है और रहेगी भी। तो फिर इसकी खेती से कमाई भी तो अच्छी होगी ही। क्योंकि इसका सप्लाई डिमांड का खेल हर रोज़ का है। इसीलिए अब किसान भी धान गेहूं की परंपरागत खेती…

पूरी र‍िपोर्ट
मिट्टी की जाँच

हरियाणा में ‘हर खेत-स्वस्थ खेत’ अभियान के तहत सभी खेत की मिट्टी की होगी जाँच, किसानों को मिलेगा सॉयल हेल्थ कार्ड

अच्छी उपज के लिए ये बहुत ज़रूरी है कि किसी भी फसल की बुवाई से पहले किसान अपनी खेत की मिट्टी ज़रूर जाँच करायें। ताकि ये तो पता चले कि जो फसल आप बोने जा रहे हैं, उसके लिए ज़रूरी माइक्रोन्यूट्रिएंस उस मिट्टी में है भी या नहीं। आपके नज़दीकी कृषि केंद्र में ये जाँच निःशुल्क होता है। और आपको ये भी बताया जाता है कि उस मिट्टी में कौन सी फसल ज़्यादा अच्छी होगी और ये भी की किस माइक्रोन्यूट्रिएंस की कमी है। फिर आप उस हिसाब से खाद पानी देंगे। हरियाणा सरकार ने इसके लिए अच्छी पहल की है। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा है कि ‘हर खेत-स्वस्थ खेत’ अभियान के अन्तर्गत आगामी तीन-चार वर्षों में राज्य के प्रत्येक एकड़ के मिट्टी के नमूने एकत्रित करके सभी किसानों को सॉयल हैल्थ कार्ड दिए जाएंगे।

पूरी र‍िपोर्ट
रबी क्रॉप

हरियाणा में 20 मार्च से शुरू होगी सरसों, चना, मूंग और मसूर की MSP पर ख़रीद

हरियाणा सरकार राज्य में रबी मार्केटिंग सीजन 2025-26 के लिए तिलहन और दलहन की खरीद शुरू करने वाली है. प्रदेश में मसूर की खरीद 20 मार्च से, सरसों की खरीद 28 मार्च से, चने की खरीद 1 अप्रैल से, समर मूंग की खरीद 15 मई से और सूरजमुखी की खरीद 1 जून से शुरू होगी. 

पूरी र‍िपोर्ट
बीमा सखी योजना

Bima Sakhi: क्या है बीमा सखी योजना? जानिए, क्या LIC की रेगुलर कर्मचारी होंगी ये महिलाएँ?

प्रधानमंत्री मोदी ने देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और फैसला लिया है। पीएम मोदी ने महिलाओं के लिए एलआईसी बीमा सखी योजना की शुरुआत की है। यह योजना 18 से 70 साल की महिलाओं के लिए है। इस योजना से पीएम मोदी देश की उन महिलाओं को भी सशक्त बनाना चाहते हैं, जो मात्र 10वीं पास हैं, जिन्होंने किसी मजबूरी में आगे की पढ़ाई पूरी नहीं की। इस योजना के तहत महिलाओं को पहले तीन साल की ट्रेनिंग दी जाएगी।

पूरी र‍िपोर्ट