
भावी पीढ़ियों के लिए खाद्य सुरक्षा और आनुवंशिक संसाधन सुनिश्चित करने के लिए भारत स्थापित करेगा दूसरा राष्ट्रीय कृषि जीन बैंक
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित पोस्ट बजट वेबिनार में घोषणा की कि देश के आनुवंशिक संसाधनों के संरक्षण के लिए एक जीन बैंक की स्थापना की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य भावी पीढ़ियों के लिए आनुवंशिक संसाधन और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। जीन बैंक आनुवंशिक सामग्री का भंडार है। जैसे बीज, पराग या ऊतक के नमूने, जो विभिन्न पौधों की प्रजातियों से एकत्र किए जाते हैं ताकि उन्हें विलुप्ति से बचाया जा सके और भावी पीढ़ियों के लिए महत्वपूर्ण किस्मों को संरक्षित किया जा सके।