कृषि ही ‘विकसित भारत’ की रीढ़

आर्थिक सर्वे का संकेत: कृषि ही ‘विकसित भारत’ की रीढ़

आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया है कि भारत की अगली विकास यात्रा में खेती की भूमिका सबसे अहम रहेगी। खेती अब सिर्फ अनाज तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पशुपालन, मछली पालन और बागवानी जैसे क्षेत्रों से किसानों की आमदनी बढ़ेगी। पिछले पाँच सालों में कृषि क्षेत्र की औसत वृद्धि दर 4.4% रही है। इसमें सबसे तेज़ बढ़त पशुपालन और मत्स्य पालन में देखी गई है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है।

पूरी र‍िपोर्ट
उप्र मत्स्य विभाग

यूपी मत्स्य विभाग के मार्गदर्शन से 24 तालाब और 2 नर्सरी के जरिये सफलता की नई कहानी लिख रहे हैं बाराबंकी के असलम

उत्तर प्रदेश मत्स्य विभाग के मार्गदर्शन में किए गए प्रयासों से बाराबंकी के असलम खान के जीवन में बड़ा बदलाव आया है।उन्होंने 2014 में केले का व्यवसाय किया था सफलता नहीं मिली फिर उन्होंने मछली पालन काम शुरू किया। आज उनके पास 24 तालाब व 2 नर्सरी है। 2018 में मत्स्य पालन में बाराबंकी में असलम प्रथम स्थान पर थे। इतना ही नहीं वह अब दूसरे युवाओं को रोज़गार भी दे रहे हैं। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने सरकार की योजनाओं को दिया।

पूरी र‍िपोर्ट

 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मछली पालन किसानों के लिए ‘मत्स्य फसल बीमा योजना’ और ‘प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना’ का आवेदन शुरू

उत्तर प्रदेश सरकार ने मछली पालन कर रहे किसानों के लिए ‘मत्स्य फसल बीमा योजना’ शुरू की है। इस योजना के अंतर्गत मछली पालकों को किसी भी दुर्घटना या अपूरणीय क्षति के मामलों में इस बीमा के तहत फायदा मिलेगा। इसके लिए किसानों से पंजीकरण किए जा रहे हैं। ये भी पढ़ें – वर्ष 2023-24…

पूरी र‍िपोर्ट
केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह

भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक देश बन गया है: केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने 14वें एशियाई मत्स्य पालन और जलीय कृषि फोरम का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक देश बन गया है। उन्होंने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ मछुआरों और किसानों को भी दिया गया। उन्होंने कहा कि अनुसंधान संस्थानों को मछुआरों और किसानों द्वारा वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाने में सुधार लाने के लिए केवीके को शामिल करते हुए क्षमता निर्माण पहल करनी चाहिए।

पूरी र‍िपोर्ट