
कंटोला की खेती कब और कैसे करें? जानिए किसान से….
औषधीय गुणों से भरपूर ककोड़ा जिसे कंटोला या जंगली करेला भी कहा जाता है। इसकी सब्जी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। मानसून के मौसम में आप इस सब्जी को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। पोषक तत्वों से भरपूर यह सब्जी आपको कई बीमारियों से बचाती है। इसमें फाइबर विटामिन बी6 आदि न्यूट्रिएंट्स पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। ये तो हुए इसे खाने के फायदे लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी खेती से भी अच्छी कमाई होती है क्योंकि इसकी खेती बहुत कम किसान करते हैं। उन्हीं किसानों में से एक हैं मैनपुर के किसान ओमवीर सिंह।