पंजाब बाढ़

बारिश से ज्यादा प्रबंधन की कमी बनी पंजाब बाढ़ की वजह, किसानों से लेकर व्यापारियों तक सब प्रभावित

पंजाब इस साल 40 साल की सबसे भयानक बाढ़ का सामना कर रहा है। भारी बारिश और डैम से छोड़े गए पानी ने लाखों एकड़ खेत डुबो दिए, जिससे धान, मक्का और गन्ने की फसलें बर्बाद हो गईं और हजारों किसान मुश्किल में हैं। अब तक 53 लोगों की जान जा चुकी है और करीब 3.88 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने 1,600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त मदद और किसानों व बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत पैकेज का ऐलान किया है।

पूरी र‍िपोर्ट
पंजाब सरकार

पंजाब सरकार का ऐलान: बाढ़ प्रभावित किसानों और लोगों को मिलेगा मुआवज़ा, ‘जिसका खेत-उसकी रेत’ मुहिम शुरू

पंजाब सरकार ने बाढ़ प्रभावित किसानों और लोगों के लिए राहत पैकेज का ऐलान किया है। फसलों के नुकसान पर किसानों को 20 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवज़ा, जान गंवाने वालों के परिजनों को 4 लाख रुपये, और मवेशियों व घरों के नुकसान पर भी सहायता दी जाएगी। सहकारी समितियों से लिए कर्ज की किस्त और ब्याज की अदायगी 6 महीने के लिए टाल दी गई है। साथ ही, ‘जिसका खेत-उसकी रेत’ अभियान, स्वास्थ्य कैंप, फॉगिंग और सफाई जैसे कदम भी उठाए जाएंगे।

पूरी र‍िपोर्ट
किसान संगठन 6 मई को शंभू बॉर्डर पर एक दिन का प्रदर्शन करेंगे।

पंजाब के किसानों का प्रदर्शन का ऐलान, सीएम ने दी चेतावनी

पंजाब के किसानों ने मंगलवार को प्रदर्शन का ऐलान किया है। प्रदर्शन को देखते हुए पंजाब पुलिस ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को नजरबंद किया। पंजाब के किसानों ने एक बार फिर प्रदर्शन का ऐलान किया है। किसान संगठन 6 मई को शंभू बॉर्डर पर एक दिन का प्रदर्शन करेंगे। इस प्रदर्शन में पंजाब…

पूरी र‍िपोर्ट

पंजाब के किसानों के ‘नर्सरी लंगर’ ने भरे राज्य के गोदाम, बाढ़ भी नहीं कम कर पाई धान का उत्पादन

पंजाब- हरियाणा में साल 2023 में आई बाढ़ ने किसानों की भयानक तौर पर क्षति की थी. इसी को देखते हुए पंजाब और हरियाणा के किसानों ने अन्य किसानों के लिए नर्सरी लंगर लगा कर बाढ़ प्रभावित किसानों को नुकसान से बचा लिया.

पूरी र‍िपोर्ट