कश्मीर सेब किसानों के लिए खुशखबरी

कश्मीर सेब किसानों के लिए खुशखबरी: बड़गाम से दिल्ली तक रोज़ाना पार्सल ट्रेन, सीधे बाजारों तक पहुँचेगी ताज़ा फसल

कश्मीर घाटी से सेब अब रोज़ाना पार्सल ट्रेन के ज़रिए बड़गाम से दिल्ली भेजे जाएंगे, हर ट्रेन में 180 मीट्रिक टन तक की खेप पहुँचेगी। इस सुविधा से किसानों को सीधे बाज़ार तक पहुंचकर बेहतर दाम मिलेंगे। रेलवे की यह पहल घाटी की अर्थव्यवस्था और बागवानी दोनों के लिए बड़ा सहारा साबित होगी।

पूरी र‍िपोर्ट
उत्तराखंड

विदेशी बाजार में उतरा उत्तराखंड का सेब, किसानों को मिलेगा फायदा

उत्तराखंड के सेब अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कदम रख रहे हैं। देहरादून से दुबई के लिए 1.2 मीट्रिक टन गढ़वाली सेब (किंग रोट किस्म) की पहली ट्रायल खेप रवाना की गई। वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने इसे हरी झंडी दिखाई। यह पहल किसानों की आय बढ़ाने और राज्य के कृषि निर्यात को नई दिशा देने की ओर एक अहम कदम माना जा रहा है।

पूरी र‍िपोर्ट
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में खराब मौसम के कारण रास्ते बंद, सेब उत्पादक किसान तैयार सेब फेंकने को मजबूर

हिमाचल प्रदेश में इस वक्त बागीचों में सेब तैयार है। लेकिन लगातार भारी बारिश और भूस्खलन ने इस बार बागवानों के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। प्रदेश भर में 397 सड़कें और तीन राष्ट्रीय राजमार्ग बंद पड़े हैं। सड़क संपर्क बाधित होने से तैयार सेब समय पर मंडियों तक नहीं पहुंच पा रहा है। हालत यह है कि कुल्लू और बंजार जैसे इलाकों में सेब बागवान मजबूरी में अपनी फसल सड़क किनारे फेंक रहे हैं।

पूरी र‍िपोर्ट