हरियाणा

हरियाणा में बनेगा हाइड्रोपोनिक्स खेती के लिए ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’

हरियाणा और इजरायल ने बागवानी के क्षेत्र में खेती-किसानी में नए तकनीक को लेकर एक साझा दृष्टिकोण प्रस्तुत किया है. हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा और इजरायल के कृषि और खाद्य सुरक्षा मंत्री एवी डिक्टर के बीच इंडो-इजरायल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल्स, घरौंडा (करनाल) में महत्वपूर्ण बैठक हुई. यह बैठक दोनों देशों के बीच नई दिल्ली में हुए कृषि सहयोग समझौते और कार्य योजना पर हस्ताक्षर के एक दिन बाद आयोजित की गई. इस बैठक में हाइड्रोपोनिक्स के क्षेत्र में ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के रूप में विकसित करने पर सहमति जताई गई.

पूरी र‍िपोर्ट
केंद्रीय कृषि

कृषि मंत्री चौहान ने नेपाल के काठमांडू में तीसरी BIMSTEC में भारत का नेतृत्व किया, बैठक में कृषि विकास पर हुई चर्चा

केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान नेपाल के काठमांडू में तीसरी बिम्सटेक कृषि मंत्रिस्तरीय बैठक (BAMM) में शाम‍िल हुए. इसमें भारत, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, म्यांमार, थाईलैंड और श्रीलंका जैसे बिम्सटेक देशों के कृषि मंत्री और वरिष्ठ कृषि अधिकारी शामिल हुए. कृषि मंत्री शिवराज ने कहा कि ‘पड़ोसी पहले’ और ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ की प्रमुख विदेश नीति प्राथमिकताओं को पूरा करने के लिए बिम्सटेक एक स्वाभाविक विकल्प है.

पूरी र‍िपोर्ट
कृषि मंत्री

रसायनिक खादों के उपयोग को कम करने के लिए प्राकृतिक खेती को दिया जा रहा बढ़ावा: कृषि मंत्री

‘आज रसायनिक खाद, केमिकल के कारण केवल इंसान का ही स्वास्थ्य खराब नहीं हो रहा है, बल्कि धरती का भी स्वास्थ्य खराब हो रहा है. जरूरत हो या ना हो, हम जमीन में रसायनों का धड़ल्ले से इस्‍तेमाल कर रहें हैं और उन्हीं उत्पादों को खाने से इंसान का भी स्वास्थ्य खराब हो रहा है, इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन शुरू किया गया है.’ नंदूरबार में बोले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

पूरी र‍िपोर्ट
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि मंत्री ने राज्य सरकारों से की अपील, कहा- MSP से नीचे कोई खरीद न की जाए

दालों के घरेलू उत्पादन को बढ़ाने, किसानों को प्रोत्साहित करने और आयात पर निर्भरता कम करने के लिए सरकार ने खरीद वर्ष 2024-25 के लिए राज्य के उत्पादन के 100% मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के तहत तुअर, उड़द और मसूर की खरीद को मंजूरी दी है।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दलहन में आत्मनिर्भरता हमारा संकल्प है और इस क्रम में प्रमुख तुअर उत्पादक राज्यों में तुअर की खरीद की जा रही है जिसमें तेजी आई है।

पूरी र‍िपोर्ट
वनीला

दुनिया की दूसरी सबसे महंगी फसल है Vanilla, असम के किसान अमर बासुमतारी से जानिए इसकी खेती का तरीक़ा

वनीला (Vanilla) दुनिया की दूसरी सबसे महंगी फसल है, जिसकी कीमत 25,000-40,000 रुपये प्रति किलो तक होती है। पहले नंबर पर अभी भी केसर है। भारत में, वनीला की खेती मुख्य रूप से केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तर-पूर्वी राज्यों में होती है, लेकिन अब कई अन्य राज्यों के किसानों ने भी इसकी खेती शुरू कर दी है। असम के किसान अमर बासुमतारी भी वनीला की खेती से अच्छी कमाई कर रहे हैं।

पूरी र‍िपोर्ट
खेती में मददगार बनेगा NASA और ISRO का नया उपग्रह 'NISAR'..

खेती में मददगार बनेगा NASA और ISRO का नया उपग्रह ‘NISAR’..फसलों और मिट्टी की देगा सटीक जानकारी

नासा और इसरो का नया उपग्रह निसार(NISAR) को इस साल भारत के दक्षिण-पूर्वी तट पर इसरो के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया जाएगा। एक बार चालू होने के बाद, यह कृषि सहित कई क्षेत्रों में शोधकर्ताओं और उपयोगकर्ताओं के लिए प्रतिदिन लगभग 80 टेराबाइट आंकड़े देगा। यह पृथ्वी मिशन रोपाई से लेकर कटाई तक फसलों की वृद्धि की निगरानी करने में मदद करेगा, जिससे रोपाई, बीज बोने का समय निर्धारित करने, सिंचाई करने और एक और अहम रिसोर्स समय का अधिकतम उपयोग करने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। यह जानकारी दुनिया भर के किसानों की मदद कर सकता है।

पूरी र‍िपोर्ट
National Agricultural Gene Bank

भावी पीढ़ियों के लिए खाद्य सुरक्षा और आनुवंशिक संसाधन सुनिश्चित करने के लिए भारत स्थापित करेगा दूसरा राष्ट्रीय कृषि जीन बैंक  

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित पोस्ट बजट वेबिनार में घोषणा की कि देश के आनुवंशिक संसाधनों के संरक्षण के लिए एक जीन बैंक की स्थापना की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य भावी पीढ़ियों के लिए आनुवंशिक संसाधन और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। जीन बैंक आनुवंशिक सामग्री का भंडार है। जैसे बीज, पराग या ऊतक के नमूने, जो विभिन्न पौधों की प्रजातियों से एकत्र किए जाते हैं ताकि उन्हें विलुप्ति से बचाया जा सके और भावी पीढ़ियों के लिए महत्वपूर्ण किस्मों को संरक्षित किया जा सके।

पूरी र‍िपोर्ट
'बारिश और ओलावृष्टि

ओलावृष्टि से हुए फ़सल नुकसान की भरपाई के लिए फिर खोला गया क्षतिपूर्ति पोर्टल, सीएम नायब सिंह सैनी ने दी जानकारी

‘बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित गांवों के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल खोल दिया गया है और इसके बारे में किसानों को एसएमएस के माध्यम से जानकारी भी दी गई है. किसान पोर्टल पर ओलावृष्टि और भारी बारिश से हुए नुकसान को दर्ज करवा सकते हैं, ताकि उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा दिया जा सके.’ पंचकूला में आयोजित पूर्व बजट परामर्श के दौरान बोले हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी.

पूरी र‍िपोर्ट
दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक

चिलचिलाती मार्च से भारत में गेहूं की फसल का उत्पादन खतरे में पड़ने की संभावना

भारत, दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक, 2022 के बाद से लगातार तीन वर्षों तक खराब फसल की पैदावार के बाद, महंगे आयात से बचने के लिए 2025 में बंपर फसल की उम्मीद कर रहा है। लेकिन आईएमडी के अनुसार, मार्च से मई 2025 तक अनुमानित सामान्य से अधिक तापमान से भारत की गेहूं की फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है।

पूरी र‍िपोर्ट
FPO

बिहार के खगड़िया जिले का मक्का, केला और धान पर केंद्रित किसान उत्पादक संगठन बना देश का 10,000वां FPO

सरकार ने कृषि उत्पादकता और आय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक केंद्रीय योजना के तहत 10,000 किसान उत्पादक संगठनों (FPO) की स्थापना की उपलब्धि की घोषणा की। इस मील के पत्थर में महत्वपूर्ण वित्तीय सहायता शामिल है, जिससे लाखों किसानों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, जिनमें महिलाओं का एक बड़ा हिस्सा भी शामिल है।

पूरी र‍िपोर्ट