मदर डेयरी

Mother Dairy ने बढ़ाए दूध के दाम, आज से दो रुपए प्रति लीटर बढ़ जाएगी कीमत

मदर डेयरी ने दूध के दाम में फिर से बढ़ोतरी की है। कंपनी ने जानकारी दी है कि 30 अप्रैल यानी आज से दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जाएगी। इस बढ़ोतरी की वजह बढ़ती इनपुट लागत और गर्मी यानी हीट वेव बताया गया है। आपको बता दें कि पिछले साल जून के महीने में ही कंपनी ने दूध के दाम बढ़ाए थे।

पूरी र‍िपोर्ट
कृषि मंत्री

कृषि मंत्री ने देशभर के 731 कृषि विज्ञान केंद्रों से किया संवाद..प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण और उत्पादकता बढ़ाने पर दिया जोर

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में देशभर के सभी 731 कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) से वर्चुअल संवाद किया। केंद्रीय मंत्री की पहल पर आयोजित इस अभिनव संवाद कार्यक्रम में सभी केवीके के चल रहे प्रयासों, उनकी भूमिका और भावी कार्यक्रमों के कार्यान्वयन को लेकर व्यापक चर्चा हुई। शिवराज सिंह ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि कृषि क्षेत्र के विकास के लिए अभियान स्वरूप कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कृषि व्यापक क्षेत्र है। प्रत्यक्ष रूप से लगभग 45% आबादी कृषि से जुड़ी है और हमारी जीडीपी का लगभग 18% हिस्सा कृषि क्षेत्र से ही आता है, इसलिए इस व्यापक भूमिका को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए हमें लगातार प्रभावशाली प्रयास करने होंगे।

पूरी र‍िपोर्ट

ग्रीष्मकालीन धान की बुवाई में बढ़ोतरी, तिलहन में गिरावट, जानें देश में गेहूं की कटाई का हाल

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि क्षेत्र की प्रगति के संबंध में कृषि भवन, नई दिल्ली में साप्ताहिक समीक्षा के साथ ही नैफेड व राष्‍ट्रीय बागवानी बोर्ड के अधिकारियों के बैठक की। चौहान ने बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों से फसलों की कटाई, बुआई, उपार्जन, उर्वरक, खाद-बीज की उपलब्धता, मौसम व  सिंचाई के लिए जलाशयों आदि की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही केंद्रीय मंत्री चौहान ने उपज के थोक व खुदरा मूल्यों के बारे में समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण सचिव देवेश चतुर्वेदी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

पूरी र‍िपोर्ट
झारखंड के खूंटी जिले के रांडा गांव के किसान रूप चंद्र महतो और उनकी पत्नी मीरा देवी ने सिर्फ 2.5 एकड़ जमीन से लाखों रुपये की कमाई कर रही हैं।

झारखंड: खेती का ‘स्मार्ट फॉर्मूला’, एक साल में 10 फसलें उगाता है ये किसान दंपति

किसान रूप चंद्र महतो और उनकी पत्नी मीरा देवी ने सिर्फ 2.5 एकड़ जमीन से लाखों रुपये की कमाई कर रही हैं। बदलते वक्त के साथ खेती की दुनिया भी काफी बदल गई है। स्मार्ट तरीके से खेती करके छोटे किसान भी अब अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। झारखंड के खूंटी जिले के रांडा गांव…

पूरी र‍िपोर्ट
डिजिटल कृषि मिशन के तहत देशभर में किसानों का Farmer ID कार्ड बनाया जा रहा है।

किसानों के लिए क्यों ज़रूरी है FARMER ID CARD?

डिजिटल कृषि मिशन के तहत देशभर में किसानों का Farmer ID कार्ड बनाया जा रहा है। फार्मर ID एग्री स्टैक प्लेटफॉर्म का एक जरूरी हिस्सा है। farmer id का मतलब है कि, हर किसान की एक खास पहचान (ID) बनाई जाएगी। इस पहचान की मदद से सरकार किसानों की सही जानकारी रख सकेगी और उन्हें…

पूरी र‍िपोर्ट
एग्रीनोवेट इंडिया लिमिटेड

एग्रीनोवेट इंडिया ने 1.42 करोड़ रुपये का लाभांश घोषित किया

आईसीएआर की वाणिज्यिक शाखा एग्रीनोवेट इंडिया लिमिटेड (एजीआईएन) ने 2011 में अपनी स्थापना के बाद से वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 1.42 करोड़ रुपये के अपने उद्घाटन लाभांश की घोषणा की है। इस मील के पत्थर को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष एक औपचारिक प्रस्तुति द्वारा चिह्नित किया गया, जिसमें कृषि अनुसंधान को व्यावहारिक अनुप्रयोग के साथ जोड़ने में एजीआईएन की भूमिका पर प्रकाश डाला गया।

पूरी र‍िपोर्ट
आईसीएआर-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्था

पूसा ने विकसित की चने की नई उन्नत किस्म पूसा चना 4037 (अश्विनी), 36 क्विंटल प्रति हेक्टेयर देगी उपज

आईसीएआर-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) पूसा, नई दिल्ली ने चने की नई उन्नत किस्म ‘पूसा चना 4037’ को विकसित किया है। चने की इस किस्म की औसत उत्पादन क्षमता 2673 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर एवं अधिकतम उपज क्षमता 3646 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर बतायी गई है। पूसा चना 4037 किस्म को पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, दिल्ली,…

पूरी र‍िपोर्ट
उत्तराखंड सरकार

ड्रैगन फ्रूट, कीवी और मोटे अनाज का बढ़ेगा रकबा, खेती के लिए उत्तराखंड सरकार किसानों को देगी 80% तक सब्सिडी

उत्तराखंड सरकार राज्य में ड्रैगन फ्रूट, कीवी और मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा दे रही है। इसकी खेती के लिए प्रदेश सरकार राज्य के किसानों को सब्सिडी देने की योजना बना रही है। उत्तराखंड सरकार ने मोटा अनाज नीति के तहत राज्य में 2030-31 तक 11 पर्वतीय जिलों के लिए 134.89 करोड़ रुपये की योजना पर मुहर लगाई है. वहीं ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए वर्ष 2027-28 तक 15 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी, जिसमें 450 किसान लाभान्वित होंगे. इसके अलावा कीवी नीति के तहत वर्ष 2030-31 तक राज्य सरकार कीवी के बाग लगाने के लिए कुल लागत 12 लाख रुपये प्रति एकड़ के लिए 70 फीसदी तक सब्सिडी देगी.

पूरी र‍िपोर्ट
ISMA

2024-25 में अब तक चीनी उत्पादन में 18 फीसदी की गिरावट, यूपी का उत्पादन घटकर 9.11 मिलियन टन हुआ : ISMA

ISMA के अनुसार, 2024-25 के सीजन में भारत का चीनी उत्पादन 18% घटकर 25.49 मिलियन टन रह गया है। यह गिरावट मुख्य रूप से देश के प्रमुख चीनी उत्पादक राज्यों महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में उत्पादन में कमी के कारण है। इस साल लगभग 3.5 मिलियन टन चीनी को इथेनॉल उत्पादन के लिए इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद है।

पूरी र‍िपोर्ट

मिर्जापुर के शिखर ब्लॉक में कृषि मंत्री ने मक्का, पपीता और मूंगफली की खेती का निरीक्षण कर किसानों का हाल जाना

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में जायद सीजन में 288 हेक्टेयर मक्का की फसल को आच्छादित करने का लक्ष्य रखा गया है। त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के तहत मक्का की फसल को बढ़ावा देने के लिए ग्राम पंचायत, विकासखंड तथा जनपद स्तर पर गोष्ठी एवं मेले का आयोजन कर अधिक से अधिक मक्के की फसल लगाने हेतु प्रचार प्रसार अभियान चलाया गया है। साथ ही साथ किसानों का अन्यत्र जनपद में भ्रमण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम कराए गए हैं। जनपद मिर्जापुर में मक्का आच्छादन लक्ष्य 288 हेक्टेयर के सापेक्ष 517 हेक्टेयर का आच्छादन हुआ है। जो कि लक्ष्य से काफी अधिक है।

पूरी र‍िपोर्ट