टिशु कल्चर आलू से बंपर उत्पादन, 10 एकड़ से 38 लाख की कमाई

भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा आलू उत्पादक देश है। गुजरात के मधुसूदन भोर टिशु कल्चर तकनीक से आलू की खेती से मोटी कमाई कर रहे हैं। 2024 में उन्होंने 10 एकड़ में आलू की खेती से करीब 38 लाख रुपये की कमाई की। उन्होंने आलू की पारंपरिक खेती छोड़कर हाईटेक तरीका अपनाया और अब…

पूरी र‍िपोर्ट
मुताबिक मोदी सरकार इस बार के बजट में किसानों के लिए आवंटन 15 फीसदी तक बढ़ा सकती है।

UNION BUDGET 2025: किसानों के लिए खजाना खाली करेगी मोदी सरकार, 6 साल में सबसे ज्यादा बढ़ोत्तरी संभव

आम लोगों के साथ ही किसानों को भी इस बार के बजट से बहुत उम्मीदें हैं। जानकारों का कहना है कि, उनकी ये उम्मीद पूरी होने की संभावना भी बहुत ज्यादा है। खबरों को मुताबिक मोदी सरकार इस बार के बजट में किसानों के लिए आवंटन 15 फीसदी तक बढ़ा सकती है। अगर ऐसा होता…

पूरी र‍िपोर्ट
अरहर की खेती

एक एकड़ खेत में 19.50 क्विंटल अरहर की रिकार्ड पैदावार करने वाले किसान हनुमंत से सीखें खेती का तरीका।

महाराष्ट्र। “सामान्य तरीक़े से खेती करने पर 5 से 6 क्विंटल अरहर की पैदावार होती थी. लेकिन इस बार मैंने खेती का तरीक़ा बदला तो एक एकड़ खेत में 19.50 क्विंटल अरहर का रिकॉर्ड उत्पादन मिला, जो सामान्य से बहुत अधिक है.” ये कहना है सोलापूर, महाराष्ट्र के किसान हनुमंत रोकड़े का.

पूरी र‍िपोर्ट
भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था वाले देशों में एक है। हम दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। हम 2047 तक विकसति भारत का ख्वाब संजोए बैठे हैं।

भारत को 2047 तक विकसित कृषि अर्थव्यवस्था बनाने के लिए सात जरूरी कदम

भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था वाले देशों में एक है। हम दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था हैं, और 2047 तक विकसति भारत का ख्वाब संजोए बैठे हैं। अगर हमें इस लक्ष्य को हासिल करना है तो, कृषि अर्थव्यवस्था को मज़बूत बनाना होगा। भारत का कृषि क्षेत्र फिलहाल एक महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़ा…

पूरी र‍िपोर्ट
सोयाबीन पर msp की खरीद की तारीख को सरकार ने बढ़ा दिया है।

किसानों के लिए GOOD NEWS, MSP पर सोयाबीन की खरीद की डेडलाइन बढ़ी

सोयाबीन के किसानों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने MSP पर सोयाबीन पर खरीद की तारीख को बढ़ा दिया है। महाराष्ट्र में 31 जनवरी तक सोयाबीन खरीदी जारी रहेगी। जबकि राजस्थान में 4 फरवरी तक MSP पर सोयाबीन की खरीद होगी। इसके साथ ही तेलंगाना में भी MSP पर सोयाबीन की खरीद की…

पूरी र‍िपोर्ट
सोलर एनर्जी से खेती की दुनिया में एक बड़ा बदलाव संभव है।

Renewable Energy कैसे बदल सकती है खेती की दुनिया?

पिछले कुछ सालों में खेती किसानी में आई नई तकनीक ने जहां किसानों की राहें थोड़ा आसान की है, तो दूसरी तरफ आज के किसान कई मोर्चों पर बढ़ती चुनौतियों का सामना भी कर रहे हैं, जैसे जलवायु परिवर्तन, कम होती खेती योग्य ज़मीन, घटते पानी के संसाधन और बढ़ती लागत, जो उनके जीवन यापन…

पूरी र‍िपोर्ट
रबी फसल

फसलों को पाले से बचाने के लिए हल्की सिंचाई करें किसान, कृषि वैज्ञानिकों ने दी सलाह 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शीतलहर/पाले का प्रकोप जारी है। ऐसे में राज्य के क्रॉप वेदर वॉच ग्रुप की बैठक में किसानों और पशुपालकों के लिए आने वाले दो सप्ताह के लिए मौसम पूर्वानुमान, फसल और पशुओं की देख-भाल के लिए एडवाइज़री जारी की गई है। इसके मुताबिक़ पहले सप्ताह(10-16 जनवरी, 2025) में प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में पाले की बढ़ने और कुछ में समान रहने की संभावना है। पाले से बचाव के लिए किसानों को फसल में हल्की सिंचाई करने की सलाह दी गई है।

पूरी र‍िपोर्ट

अगैती तरबूज की खेती से मुनाफ़ा कमा रहा बाराबंकी का किसान

बाराबंकी (उत्तरप्रदेश) अगैती सब्जियां और फल हमेशा मार्केट में अच्छे रेट पर बिकती हैं। प्रगतिशील किसान और मंडी के आढ़ती सब कहते हैं कि अगैती फसलें ( फलों और सब्जियों ) ने ज्यादातर किसानों को मुनाफा दिया है। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में रहने वाले मयंक वर्मा ऐसे ही एक किसान हैं जो तरबूज की खेती से अच्छा मुनाफ़ा कमा रहे हैं। तरबूज के साथ मयंक फ्रेंच बीन्स, टमाटर, गोभी, मूली की भी खेती करते हैं।

पूरी र‍िपोर्ट
चौधरी जी

किसान दिवस: जब तक किसानों की स्थिति ठीक नहीं होगी, तब तक देश प्रगति नहीं करेगा

“जब तक किसानों की स्थिति ठीक नहीं होगी, तब तक देश प्रगति नहीं करेगा।” ऐसा मानने वाले भारत के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का आज जन्मदिवस है। चौधरी चरण सिंह का जन्म 23 दिसंबर 1902 को हुआ था। उन्होंने किसानों के हित में अनेक नीतियां बनाई और भारतीय कृषि को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उनकी नीतियों और कार्यों के कारण ही उन्हें “किसानों का मसीहा” कहा जाता है। वे खुद भी एक किसान परिवार से आते थे और इसलिए उन्होंने किसानों की समस्याओं को गहराई से समझा। उनके योगदान के सम्मान में हर साल 23 दिसंबर को ‘किसान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

पूरी र‍िपोर्ट
किसान नेता

खनौरी बॉर्डर पर 25 दिन से आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह की अचानक बिगड़ी तबीयत

दिल्ली। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। वे पिछले 25 दिनों से खनौरी बॉर्डर पर MSP गारंटी कानून समेत 13 मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर थे। संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि नाजुक हालत होने के बावजूद किसान नेता जगजीत सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंस सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही से जुड़े थे, लेकिन उन्हें अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया गया। उन्होंने अपनी भावना लिखित रूप में ईमेल और डाक/पोस्ट के माध्यम से माननीय सुप्रीम कोर्ट को भेज दी है।

पूरी र‍िपोर्ट