horticulture

बागवानी उत्पादन में 2.28 प्रतिशत की रेकार्ड वृद्धि, 2023-24 में 354.74 मिलियन टन होने का अनुमान

देशभर में फल, फूल और सब्जियों की खेती में किसानों की रुचि बढ़ी है। ये हम नहीं, आंकड़ें बता रहें हैं। जी हाँ, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने विभिन्न बागवानी फसलों के क्षेत्र और उत्पादन के 2023-24 के अंतिम अनुमान और 2024-25 के प्रथम अग्रिम अनुमान जारी कर दिए हैं। 

पूरी र‍िपोर्ट
पल्स मिशन

केंद्र सरकार का ‘Pulse Mission’ पंजाब के किसानों के लिए कैसे महत्वपूर्ण हो सकता है?

पंजाब लंबे समय से गेहूं और धान की खेती पर निर्भर रहा है, जिससे कई समस्याएं पैदा हुई हैं। इनमें भूजल का अत्यधिक दोहन, मिट्टी का गिरता स्वास्थ्य, पर्यावरणीय गिरावट और कृषि आय में गिरावट शामिल है। इसीलिए राज्य को वर्तमान में कृषि विविधीकरण की आवश्यकता है। Pulse Mission पंजाब को ऐसा करने में मदद कर सकता है।

पूरी र‍िपोर्ट

भोपाल: KRISHI KRANTI CONCLAVE 2025 का 10 फरवरी को आयोजन, 300 FPO होंगे शामिल

अगर आपका FPO है या फिर आप कृषि क्षेत्र से जुड़ा कोई कारोबार करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश के भोपाल में किसानों के लिए कॉन्क्लेव का आयोजन होने जा रहा है। 10 फरवरी को होने वाले KRISHI KRANTI FPO CONCLAVE 2025 में 300 से ज्यादा FPO के प्रतिनिधि शामिल होंगे।…

पूरी र‍िपोर्ट
कृषि मंत्री

सरकार किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने और कृषि आपूर्ति श्रृंखला को अधिक कुशल बनाने के लिए प्रयासरत : चौहान

नई दिल्ली।केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ कृषि भवन, नई दिल्ली में साप्ताहिकसमीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) और बाजार दरों की समीक्षा की। साथ ही, रबी सीजन में बुवाई के क्षेत्रफल और अनुमानित उत्पादन पर भी विस्तृत चर्चा की।

पूरी र‍िपोर्ट
pm dhan dhanya yojana

क्या है ‘पीएम धन धान्य’ योजना? 1.7 करोड़ किसानों को मिलेगा इसका फायदा

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2025-26 का आम बजट पेश किया. इस दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए हैं. सरकार ने किसानों, महिलाओं और मिडिल क्लास लोगों का बजट में खासा ध्यान रखा. उन्होंने बजट में किसानों के लिए सबसे पहली घोषणा ‘प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना’ के बारे में की. वित्त मंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत राज्य सरकारों की मदद से देशभर के उन 100 जिलों में उत्पादन बढ़ाने पर फोकस होगी जहां उत्पादकता कम है.

पूरी र‍िपोर्ट
कृषि

Economic Survey 2024-25: पिछले एक दशक में कृषि आय में सालाना 5.23 प्रतिशत की वृद्धि

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्‍त निर्मला सीतारमण ने संसद में आर्थिक समीक्षा 2024-25 पेश करते हुए कहा कि भारत के कृषि क्षेत्र ने पिछले कुछ वर्षों में उल्लेखनीय लचीलापन दर्शाया है, जो कि सरकारी पहलों जैसे उत्पादकता, फसल विविधता को बढ़ावा देकर और कृषि आय में वृद्धि के कारण संभव हुई है.

पूरी र‍िपोर्ट
NIRMALA

Economic Survey: मार्च 2024 तक 7 करोड़ 75 लाख किसान क्रेडिट कार्ड चलन में

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्‍त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आर्थिक समीक्षा(Economic Survey) 2024-25 पेश करते हुए कहा कि सभी किसानों विशेषकर छोटे और सीमांत किसानों तथा समाज के वंचित वर्गों को उपलब्‍ध कराई जा रही ऋण सहायता उनकी आमदनी तथा कृषि की उत्‍पादकता को बढ़ाने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा रही है.

पूरी र‍िपोर्ट
WHEAT

गेहूं की फसल को बढ़ते तापमान से बचाने के लिए कृषि वैज्ञानिकों ने जारी की एडवाइजरी

वर्तमान में धीरे-धीरे दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है. फरवरी महीने के पहले सप्ताह से तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है. इस दौरान गेहूं की खेती से अच्छी पैदावार के लिए क्या उपाय करना चाहिए. इसके लिए चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय, हिसार हरियाणा के कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए एडवाइज़री जारी की है.

पूरी र‍िपोर्ट
शिवराज सिंह

‘सरकार Direct benefit transfer के माध्यम से कृषि सब्सिडी देने पर विचार कर सकती है’: शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि को सरल बनाने के लिए संभावित नीतिगत बदलावों की घोषणा की, जिसमें Direct benefit transfer के माध्यम से उर्वरकों और कृषि उपकरणों के लिए सब्सिडी का सुझाव दिया गया. सरकार किसानों को समर्थन देने के लिए कृषि उपज की परिवहन लागत को कवर करने पर भी विचार कर रही है. इन उपायों का उद्देश्य किसानों को मौजूदा योजनाओं के बारे में सूचित करते हुए कृषि को अधिक कुशल बनाना और उपभोक्ताओं के लिए लागत कम करना है.

पूरी र‍िपोर्ट
कृषि मंत्री

‘खेत से सीधे उपभोक्ता तक’ के मॉडल पर कार्य किया जा रहा है : केंद्रीय कृषि मंत्री

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूसा परिसर, नई दिल्ली में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत सरकार की ओर से विशेष आमंत्रित किसान भाइयों-बहनों से मुलाकात और संवाद किया. शिवराज सिंह चौहान ने संवाद के दौरान आधुनिक कृषि तकनीकों के उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि टेक्नोलॉजी के माध्यम से किसानों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है. चौहान ने अपने संबोधन में  इस बात पर भी जोर दिया कि “खेत से सीधे उपभोक्ता तक” के मॉडल पर कार्य किया जा रहा है. इसका उद्देश्य है कि किसान सीधे अपनी फसलें उपभोक्ताओं को बेच सकें, जिससे बिचौलियों की भूमिका कम हो और किसानों को उनके उत्पाद का अधिकतम लाभ मिल सके.

पूरी र‍िपोर्ट