MSP

बाज़ार में MSP से कम कीमत पर बिक रहा कपास, CCI ने कहा किसानों को नुकसान से बचाने के लिए जारी रखेंगे ख़रीद

माँग कम होने की वजह से बाज़ार में कपास का भाव तय न्यूनतम समर्थन मूल्य( MSP) से भी नीचे चला गया है. लेकिन सरकारी खरीद एजेंसी भारतीय कपास निगम (CCI) ने किसानों को नुकसान से बचाने के लिए कपास की MSP पर बंपर खरीद की है. CCI ने कहा है कि किसानों को बाजार में गिरते भाव से बचाने के लिए सभी राज्यों में अभी भी अभी MSP पर खरीद जारी रखी है. आपको बता दें कि कच्चे कपास की कीमतें 6,500 से 7,000 येन प्रति क्विंटल के बीच चल रही हैं जो न्यूनतम समर्थन मूल्य स्तर 7,121 से कम है.

पूरी र‍िपोर्ट
Bihar Budget 2025

Bihar Budget 2025: कोल्ड स्टोरेज और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाये जायेंगे, अरहर, मूंग और उड़द की MSP पर ख़रीद की जाएगी

चुनावी साल में नीतीश सरकार का आखिरी बजट पेश किया गया. कृषि और किसानों के लिए कई सारी प्रमुख घोषणाएँ की गई. जैसे बिहार के सभी अनुमंडल और प्रखंड स्तर पर कोल्ड स्टोरेज की स्थापना की जाएगी. इसके साथ ही, कई फसलों के लिए राज्य में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने को लेकर घोषणाएं की गई. वहीं, बिहार खाद्य प्रसंस्करण नीति 2025 और बिहार ग्रीन डेवलपमेंट फंड की भी घोषणा की गई. वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने दूसरा बजट पेश करते हुए कृषि क्षेत्र में कई नई घोषणाएं कीं. इनमें धान और गेहूं के साथ-साथ अरहर, मूंग और उड़द की दालों की MSP पर खरीदारी शामिल है. 

पूरी र‍िपोर्ट
फल

‘फल, सब्जी और अनाज किसी भी मशीन में बनाई नहीं जा सकती है, वो तो किसान ही खेत में पैदा कर सकता है’- केन्द्रीय कृषि मंत्री

‘फल, सब्जी और अनाज किसी भी मशीन में बनाई नहीं जा सकती है, वो तो किसान ही खेत में पैदा कर सकता है और जीवन का आधार भी खेती, किसानी ही है। आज भी आधे से ज्यादा आबादी खेत पर ही निर्भर है। कोविड के दौरान जब सब कारखाने बंद हो गए तो एक ही कारखाना काम करता था, खेती और किसान लगातार फसलों का उत्पादन कर रहा था। भारत और विश्व के लिए खेती जरूरी है।’ जोधपुर कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित किसान मेला में बोले केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान।

पूरी र‍िपोर्ट
'बारिश और ओलावृष्टि

ओलावृष्टि से हुए फ़सल नुकसान की भरपाई के लिए फिर खोला गया क्षतिपूर्ति पोर्टल, सीएम नायब सिंह सैनी ने दी जानकारी

‘बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित गांवों के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल खोल दिया गया है और इसके बारे में किसानों को एसएमएस के माध्यम से जानकारी भी दी गई है. किसान पोर्टल पर ओलावृष्टि और भारी बारिश से हुए नुकसान को दर्ज करवा सकते हैं, ताकि उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा दिया जा सके.’ पंचकूला में आयोजित पूर्व बजट परामर्श के दौरान बोले हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी.

पूरी र‍िपोर्ट
लखनऊ में FPO मेला

यूपी के लखनऊ में 7 मार्च से शुरू होगा FPO मेला, मिलेंगे प्राकृतिक और जैविक प्रोडक्ट

कृषि उत्पादों को लोगों तक पहुंचाने और किसानों को कंज्यूमर से जोड़ने के लिए लखनऊ में FPO मेला का आयोजन 7 मार्च से होगा. 3 दिन तक चलने वाले इस मेले में आम लोग प्राकृतिक और जैविक तरीके से उगाए गए कृषि उत्पादों को खरीद सकेंगे. जबकि, किसानों को बाजार एक्सेस का मौका मिलेगा। इसके अलावा किसानों को कृषि अधिकारी खेती के आधुनिक और उन्नत तरीके भी बताएंगे. 
इस मेले में आप ताजे फल, सब्जियों, अनाज और हर्बल उत्पाद सीधे किसानों से खरीद सकेंगे.

पूरी र‍िपोर्ट
उत्तर प्रदेश

यूपी में आलू प्रोसेसिंग प्लांट पर ₹750 करोड़ का निवेश करेगी Wave Group, किसानों को मिलेगा फ़ायदा

उत्तर प्रदेश में स्थापित ‘एग्रिस्टो मासा पोटेटो प्रॉसेसिंग प्लांट’ की कैपेसिटी बढ़ाने के लिए Wave Group 750 करोड़ रुपये का निवेश करेगा. इस रकम से प्लांट की क्षमता बढ़ाने के साथ ही इसे विकसित किया जाएगा. Wave Group के चेयरमैन ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए फसल की पैदावार और प्रॉसेसिंग कैपेसिटी को बढ़ावा देने की जरूरत है. आपको बता दें कि यह प्लांट 2022 में शुरू किया गया था और इसमें आलू से फ्रेंच फ्राइज समेत दूसरे उत्पाद बनाए जाते है.

पूरी र‍िपोर्ट
दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक

चिलचिलाती मार्च से भारत में गेहूं की फसल का उत्पादन खतरे में पड़ने की संभावना

भारत, दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक, 2022 के बाद से लगातार तीन वर्षों तक खराब फसल की पैदावार के बाद, महंगे आयात से बचने के लिए 2025 में बंपर फसल की उम्मीद कर रहा है। लेकिन आईएमडी के अनुसार, मार्च से मई 2025 तक अनुमानित सामान्य से अधिक तापमान से भारत की गेहूं की फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है।

पूरी र‍िपोर्ट
बिहार

बिहार में 1 अप्रैल से शुरू होगी गेहूं की खरीद, 2 लाख टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य

इस साल बिहार में लगभग 25 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की बुवाई की गई है और लगभग 84 लाख टन गेहूं उत्पादन होने का अनुमान है. इसके मद्देनजर भारतीय खाद्य निगम, राज्य में कुल 151 गेहूं खरीद केंद्र बनाएगा. साथ ही, राज्य सरकार भी लगभग 5000 खरीद केंद्र स्थापित करने जा रही है. इस बार राज्य में 2 लाख टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं.

पूरी र‍िपोर्ट
FPO

बिहार के खगड़िया जिले का मक्का, केला और धान पर केंद्रित किसान उत्पादक संगठन बना देश का 10,000वां FPO

सरकार ने कृषि उत्पादकता और आय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक केंद्रीय योजना के तहत 10,000 किसान उत्पादक संगठनों (FPO) की स्थापना की उपलब्धि की घोषणा की। इस मील के पत्थर में महत्वपूर्ण वित्तीय सहायता शामिल है, जिससे लाखों किसानों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, जिनमें महिलाओं का एक बड़ा हिस्सा भी शामिल है।

पूरी र‍िपोर्ट
prime minister

PM Modi बोले ‘लोगों में पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ी है. इसलिए, बागवानी, डेयरी और फिशरी सेक्टर्स में किया गया काफी इंवेस्टमेंट’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  “कृषि और ग्रामीण समृद्धि” पर बजट के बाद वेबिनार में शामिल हुए. इस दौरान उन्‍होंने कहा कि हम सभी मिलकर एक ऐसे भारत के निर्माण में जुटे हैं, जहां किसान समृद्ध हो, किसान सशक्त हो. हमारा प्रयास है कि कोई किसान पीछे न छूटे. हमारा फोकस कम कृषि‍ उत्‍पादन वाले जिलों के विकास…

पूरी र‍िपोर्ट