इस साल जमकर होगी बारिश, आईएमडी ने 105 प्रतिशत बारिश का लगाया अनुमान
देश में मानसून की बारिश का एक और अच्छा वर्ष होने के लिए तैयार है, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आगामी जून-सितंबर मानसून सीजन में सामान्य से 100 प्रतिशत से अधिक वर्षा का अनुमान लगाया है।मौसम के लिए अपने पहले दीर्घकालिक पूर्वानुमान में आईएमडी ने कहा कि भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में अल नीनो दक्षिणी दोलन (ईएनएसओ), हिंद महासागर द्विध्रुव (आईओडी) और उत्तरी ध्रुव के आसपास बर्फ-आवरण सहित भारतीय मानसून के सभी मुख्य चालक अनुकूल हैं।