IARI

धान की नर्सरी तैयार करने का उन्नत तरीका क्या है? IARI ने जारी की एडवाइजरी

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान यानी IARI ने किसानों के लिए मौसम आधारित कृषि सलाह जारी की है। एडवाइजरी में धान की नर्सरी तैयार करने से लेकर धान की उन्नत किस्मों के अलावा दलहनी फसलों की बुवाई का के बारे में भी बात कही है। कृषि वैज्ञानिकों ने मौसम को देखते किसानों को धान की नर्सरी तैयारी करने की सलाह दी है। एक हैक्टेयर में धान की रोपाई के लिए किसानों को लगभग 800 से 1000 वर्ग मीटर में पौध तैयार करनी चाहिए। नर्सरी के लिए खेत में 1.25 से 1.5 मीटर चौडी क्यारियां बनाएं। 

पूरी र‍िपोर्ट
IFFCO

IFFCO की सफाई…छापेमारी के दौरान मिला कोई भी उत्पाद हमारा नहीं, किसान भरोसा रखें

भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (IFFCO) ने हाल ही में राजस्थान के किशनगढ़ में नकली खाद और कीटनाशक फैक्ट्रियों पर हुई छापेमारी के बाद सफाई दी है. इफको ने कहा कि उनके उत्पादों को लेकर फैलाई जा रही भ्रामक खबरें बिल्कुल गलत हैं और उनके किसी भी खाद को नकली फैक्ट्रियों में नहीं पाया गया है.

पूरी र‍िपोर्ट
जलवायु अनुकूल नई किस्में

जलवायु अनुकूल नई किस्में विकसित करने की जरूरत: कृषि मंत्री चौहान

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान अभियान के छठे दिन महाराष्ट्र के पुणे स्थित, नारायणगांव, कृषि विज्ञान केंद्र से ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ को आगे बढ़ाते हुए, किसानों से संवाद किया। किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब-तक कृषि मंत्री, कृषि विभाग व वैज्ञानिक खेतों तक नहीं पहुंचेंगे, खेती को सही दिशा नहीं मिल सकती। व्यावहारिक समस्याओं को समझे बिना मात्र कागज पर योजनाएं बनाने का कोई अर्थ नहीं है।

पूरी र‍िपोर्ट
हरियाणा

हरियाणा में 7280 रुपए प्रति क्विंटल MSP पर शुरू हो चुकी है सूरजमुखी की सरकारी खरीद, 30 जून अंतिम तारीख

हरियाणा में सूरजमुखी की सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है. राज्य के 17 सरकारी मंडियों में इसकी खरीद की जा रही है. अभी 30 जून तक चलेगी. आपको बता दें कि राज्य में वर्तमान में सूरजमुखी का बाजार भाव 6400-6500 रुपये प्रति क्विंटल है. जबकि सरकार द्वारा इसके लिए न्यूनतम मूल्य 7280 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है. 

पूरी र‍िपोर्ट
लीची

लीची की पैदावार 48 घंटे में खराब ना हो, इसके लिए ठोस शोध और प्रयास होंगे– कृषि मंत्री चौहान

‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ को लेकर देशभर के किसानों में उत्साह जारी है। इसी कड़ी में आज केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ओडिशा, जम्मू, हरियाणा, उत्तर-प्रदेश के किसानों से मिलने के बाद आज अभियान के पांचवें दिन बिहार, पूर्वी चम्पारण के पीपराकोठी में किसानों से संवाद किया।

पूरी र‍िपोर्ट
खरीफ प्याज

खरीफ प्याज की खेती के लिए लागत पर 75 प्रतिशत अनुदान दे रही है बिहार सरकार, इन जिलों के किसान कर सकते हैं आवेदन

बिहार सरकार किसानों की आय, कृषि उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने के लिए प्रयासरत है. इसी क्रम में चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य में प्याज क्षेत्र विस्तार योजना शुरू की गई है. योजना के तहत प्याज की खेती के लिए 2,02,12,500 रुपये की मंजूरी दी गई है. यह योजना राज्य के इन 18 जिलों में लागू होगी. यहाँ के किसान खरीफ सीजन में प्याज की खेती कर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.

पूरी र‍िपोर्ट
शुल्क मुक्त आयात

सरकार ने पीली मटर के शुल्क मुक्त आयात को मार्च 2026 तक बढ़ाया

भारत ने पीली मटर के शुल्क-मुक्त आयात की समय-सीमा को तत्काल प्रभाव से 31 मार्च, 2026 तक बढ़ा दिया है। हाल ही में जारी एक सरकारी आदेश में कहा गया है कि इस निर्णय से व्यापारियों को शुल्क-मुक्त आयात के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।

पूरी र‍िपोर्ट
महाराष्ट्र

NAFED और NCCF द्वारा प्याज की खरीद में देरी के कारण हुआ नुकसान….किसानों का दावा

महाराष्ट्र के प्याज किसान सरकारी एजेंसियों पर PSF यानी प्राइज़ स्टेबिलाइज़ेशन फण्ड के तहत फसल खरीद में देरी करने का आरोप लगा रहे हैं, जिसके कारण मई में बेमौसम बारिश के कारण काफी नुकसान हुआ है। NAFED और NCCF द्वारा की गई देरी के कारण प्याज खराब हो गया, जिसे स्टोर किया जा सकता था, जिससे निर्यात प्रतिबंधों और अपर्याप्त भंडारण सुविधाओं से पहले से ही जूझ रहे किसानों के बीच वित्तीय संकट और बढ़ गया।

पूरी र‍िपोर्ट
यूपी के मेरठ

फसलों के लिये नकली दवाई बनाने वालों के खिलाफ सख्त कानून बनायेंगे, यूपी के मेरठ में किसानों से संवाद के बीच बोले चौहान

करोड़ों किसानों से संवाद के लक्ष्य के साथ ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस देशव्यापी अभियान से बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे है। ओडिशा से शुरू होने के बाद, जम्मू और उसके बाद हरियाणा के पानीपत से होते हुए इस अभियान के तहत केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चौथे दिन उत्तर प्रदेश के मेरठ में किसानों से संवाद किया। इस दौरान किसानों की व्यावाहारिक समस्याओं को भी सुना और उनके समाधान के मार्ग भी सुझाएं।  

पूरी र‍िपोर्ट
कृषि मंत्री चौहान

अगर उत्पादन एक-एक क्विंटल टन भी बढ़ा, तो 20 मिलियन टन उत्पादन खरीफ की फसल में ही बढ़ जाएगा – कृषि मंत्री चौहान

देशव्यापी ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ को लेकर देश भर में उत्साह जारी है। अभियान के तीसरे दिन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हरियाणा के पानीपत में किसानों से संवाद किया। पानीपत के आर्य पीजी कॉलेज, जीटी रोड के परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

पूरी र‍िपोर्ट