तुअर दाल किसानों के लिए बड़ा फैसला लिया है.

मध्य प्रदेश में 1 लाख 27 हजार मीट्रिक टन तुअर दाल की सरकारी खरीद का टारगेट

बाज़ार में तुअर यानी अरहर दाल की मांग हमेशा बनी रहती है. इसलिए इसकी खेती से किसानों को अच्छा मुनाफ़ा मिलता है। केंद्र सरकार भी इसकी खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों से सौ प्रतिशत ख़रीद का वायदा किया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने तुअर दाल किसानों के लिए बड़ा फैसला लिया है. राज्य सरकार ने खरीफ वर्ष 2024 में तुअर उत्पादक 43 जिलों के रजिस्टर्ड किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) ₹7550 पर मध्य प्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ द्वारा ख़रीद करने का फैसला लिया है.

पूरी र‍िपोर्ट

मध्य प्रदेश में सोयाबीन के बाद उड़द की किसान ने जोती फसल, मंदसौर में 6 बीघा उड़द पर चलाया रोटावेटर

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ क्षेत्र में किसान फसलों के वाजिब दाम नही मिलने से काफी परेशान हैं। ऊपर से उड़द की फसल में अफलन और इल्लियों व पिलामोजेक के प्रकोप के कारण किसान परेशान होकर अपनी खड़ी फसल को नष्ट करने को मजबूर हो गये हैं।

पूरी र‍िपोर्ट
PC: Social Media post

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में किसानों के लिए कांग्रेस के 10 मुख्य वादे

17 अक्टूबर को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी किया। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने घोषणा पत्र को वचन पत्र का नाम दिया है। वचन पत्र में महिला, युवा वर्ग, किसान, अनुसूचित जाति एवं जनजाति और पिछडा वर्ग, कर्मचारियों के लिए कई वादे किए हैं। किसानों के लिए किए गए मुख्य वादों की सूची नीचे है।

पूरी र‍िपोर्ट