किसान दिवस 2025

किसान दिवस 2025: तकनीक, नवाचार और प्रेरणा—सफल किसानों की 10 कहानियाँ

इस किसान दिवस 2025 पर देखिए उन किसानों की प्रेरक कहानियाँ, जिन्होंने तकनीक और नवाचार के सहारे खेती में कमाल किया है। अपनी मेहनत और स्मार्ट प्रबंधन से उन्होंने न केवल उत्पादन और कमाई बढ़ाई, बल्कि मिट्टी और पर्यावरण की सुरक्षा का भी ध्यान रखा। उन्होंने यह दिखाया कि आधुनिक खेती में दृष्टिकोण और लगातार सीखने की भूख ही सबसे बड़ी ताकत है।

पूरी र‍िपोर्ट
केले की फसल

ठंड और पाले से केले की फसल को कैसे बचाएं? जानिए 4 आसान उपाय

कड़ाके की ठंड और पाले से केले की फसल को नुकसान हो सकता है। केले के विशेषज्ञ राहुल भारम्बे के मुताबिक समय पर सिंचाई, खेत में धुआं, चारों ओर विंडब्रेक और ठंड के मौसम में भी सही मात्रा में खाद व माइक्रोन्यूट्रिएंट देने से फसल को सुरक्षित रखा जा सकता है और अच्छी पैदावार ली जा सकती है।

पूरी र‍िपोर्ट
राजस्थान में बीमा सबसे ज्यादा

फसल बीमा योजनाओं की जमीनी हकीकत: राजस्थान में बीमा सबसे ज्यादा, भुगतान का बुरा हाल

संसद में दी गई जानकारी के अनुसार फसल बीमा योजनाओं के तहत किसानों को भुगतान में लगातार देरी हो रही है। 2022-23 से 2024-25 के बीच किसानों ने 10,518 करोड़ रुपये का प्रीमियम दिया, जबकि 3,282 करोड़ रुपये का बीमा भुगतान अभी भी लंबित है। राजस्थान में सबसे ज्यादा बीमा हुआ, लेकिन देरी भी सबसे अधिक वहीं दर्ज की गई। सरकार ने देरी की वजह राज्यों की सब्सिडी में विलंब और प्रशासनिक कारण बताए हैं।

पूरी र‍िपोर्ट
यूरिया बिक्री में 20% की बढ़ोतरी

दिसंबर में खाद की खपत का बदला रुख: DAP की बिक्री घटी, यूरिया बिक्री में 20% की बढ़ोतरी

ताजा सरकारी आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर में DAP की बिक्री घटी, जबकि यूरिया की बिक्री में करीब 20 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कॉम्प्लेक्स खाद की बिक्री में मामूली बढ़त हुई है। सरकार का कहना है कि सभी प्रमुख खादों की उपलब्धता पर्याप्त है और पूरे महीने की मांग पूरी करने के लिए स्टॉक मौजूद है।

पूरी र‍िपोर्ट
यूपी

यूपी में 60 लाख टन धान खरीद का लक्ष्य, अब तक करीब 5,000 करोड़ रुपये का भुगतान

यूपी में धान और बाजरा की सरकारी खरीद से किसानों को बड़ा सहारा मिल रहा है। अब तक 5,000 करोड़ रुपये का भुगतान हो चुका है और 60 लाख टन धान खरीद का लक्ष्य तय है, जिससे किसानों को 14,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की आय होने की उम्मीद है।

पूरी र‍िपोर्ट
पपीते की पैदावार

पपीते की पैदावार में 60% बढ़ोतरी, F1 पपीता बना एक्सपोर्ट का मानक

भारत में पपीते का उत्पादन इस साल करीब 60% बढ़ा है, जिससे निर्यात मजबूत हुआ है। बेहतर गुणवत्ता और लंबी शेल्फ लाइफ वाली F1 किस्म के कारण भारतीय पपीता कई देशों में निर्यात किया जा रहा है।

पूरी र‍िपोर्ट
पर्माकल्चर आधारित खेती

FAIFA का श्वेत पत्र: पर्माकल्चर आधारित खेती और निवेश योजना की बात

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया फार्मर एसोसिएशन (FAIFA) ने किसानों के लिए आधुनिक और टिकाऊ कृषि व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए श्वेत पत्र जारी किया है। इसमें 50 लाख हेक्टेयर पर्माकल्चर आधारित खेती और 10,000 करोड़ रुपये निवेश का प्रस्ताव शामिल है। संगठन का लक्ष्य 50 कृषि निर्यात जोन बनाकर, कोल्ड चेन और उच्च मूल्य वाली फसलों के जरिए कृषि निर्यात को 100 अरब डॉलर तक बढ़ाना है।

पूरी र‍िपोर्ट
गेहूं में पहली सिंचाई और खाद देने का सही समय

गेहूं में पहली सिंचाई और खाद देने का सही समय, कई फसलों के लिए पूसा की नई फसल सलाह

पूसा, नई दिल्ली ने किसानों को गेहूं, सरसों, आलू, प्याज और सब्जियों की खेती को लेकर नई फसल सलाह दी है। गेहूं में समय पर पहली सिंचाई, खाद और खरपतवार नियंत्रण पर जोर दिया गया है। साथ ही रतुआ रोग, आलू-टमाटर में झुलसा, सब्जियों में कीट और गेंदा में रोग की नियमित निगरानी की सलाह दी गई है, ताकि किसान बेहतर और सुरक्षित उत्पादन पा सकें।

पूरी र‍िपोर्ट
मक्का खेती पर अनुदान और तकनीकी सहायता

मक्का खेती पर अनुदान और तकनीकी सहायता, कानपुर में राज्य स्तरीय मक्का कार्यशाला का आयोजन

कानपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने ‘त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम’ की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मक्का कम पानी में उगने वाली लाभकारी फसल है और सरकार किसानों को अनुदान, बीज, मशीन व तकनीकी सहायता देकर मक्का की खेती को बढ़ावा दे रही है। इससे किसानों की आय बढ़ेगी और खेती अधिक टिकाऊ बनेगी।

पूरी र‍िपोर्ट
अनाज के लिए अधिक स्टोरेज बनाएं

राज्य सरकारों से केंद्रीय मंत्री का आग्रह, अनाज के लिए अधिक स्टोरेज बनाएं

केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि गेहूं और धान की खरीद बढ़ रही है, इसलिए सभी राज्यों को नए भंडारण की सुविधाएँ बनानी चाहिए। पिछले 11 साल में खरीद और MSP बढ़ने से किसानों को ज्यादा लाभ मिला है। केंद्र सरकार स्टोरेज बनाने के लिए फंड और मदद भी दे रही है। अनाज की ढुलाई और भंडारण में नुकसान अब पहले से कम हो गया है।

पूरी र‍िपोर्ट