कीटनाशक मुक्त

हरियाणा में होगी कीटनाशक मुक्त खेती, खेत में सोलर लाइट ट्रैप लगवाने पर सरकार दे रही 75% सब्सिडी

फसलों में कीट-पतंगों का लगना आम बात है और कीटनाशक का इस्तेमाल भी। लेकिन अब केंद्र सरकार के साथ साथ राज्य सरकारें भी कीटनाशक मुक्त खेती को बढ़ावा दे रही हैं। इसी क्रम में हरियाणा सरकार प्रदेश के किसानों को कीटनाशक मुक्त खेती के लिए प्रेरित कर रही है। इसके लिए सरकार किसानों को खेत में सोलर लाइट ट्रैप लगवाने के लिए सॉब्सिडी दे रही है। इससे किसानों का कीटनाशक का पैसा भी बचेगा, जिससे खेती में लागत काम होगी और उनके उत्पाद भी महँगे बिकेंगे, जिससे उनकी अच्छी कमायी होगी।

पूरी र‍िपोर्ट
साइलेज

डेयरी के लिए पोषण से भरपूर साइलेज कैसे बनायें?

डेयरी बिज़नेस में पशुओं की देख भाल विशेष रूप से उनके खाने का ध्यान और उत्पाद की मार्केटिंग सबसे महत्वपूर्ण है। इस बिज़नेस में लगे लोगों का मानना है कि पशुओं के लिए पोषण से भरपूर चारा बहुत ज़रूरी होता है। हरदोई, उत्तर प्रदेश के सानिध्य अवध भी IT सेक्टर में शानदार करियर और लाखों के पैकेज को छोड़कर डेयरी का बिज़नेस करते हैं। और सफल भी हैं। न्यूज़ पोटली से उन्होंने पशुओं के लिए पोषण से भरपूर चारा तैयार करने का तरीक़ा साझा किया है, जिसे साइलेज भी कहा जाता है।

पूरी र‍िपोर्ट
मंत्री शिवराज सिंह चौहान

कृषि मंत्री चौहान ने फसलों के दूसरे अग्रिम अनुमान को दी मंजूरी, चावल, गेहूं, मक्का और सोयाबीन का मिला रिकार्ड उत्पादन

कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए मुख्‍य कृषि फसलों (केवल खरीफ एवं रबी) के उत्‍पादन के दूसरे अग्रिम अनुमान जारी कर दिए गए हैं। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्‍य कृषि फसलों के आंकड़ों को मंजूरी देते और जारी करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर काम किया जा रहा है और कृषि मंत्रालय द्वारा अनेक योजनाओं के माध्यम से किसानों को सहायता एवं प्रोत्साहन दिया जा रहा है जिसके फलस्वरूप कृषि फसलों का उत्पादन भी रिकार्ड स्तर पर बढ़ रहा है।

पूरी र‍िपोर्ट
गेहूं ख़रीद

उत्तर प्रदेश में 17 मार्च से शुरू होगी गेहूं की सरकारी खरीद, बनाये जाएंगे 6500 गेंहू क्रय केंद्र

देशभर में रबी की मुख्य फ़सल गेहूं की कटाई शुरू हो गई. ऐसे में लगभग सभी राज्यों में इसकी MSP पर सरकारी ख़रीद की तारीख़ भी तय की जा रही है. इसी क्रम में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भी 17 मार्च से 15 जून 2025 तक गेहूं की MSP पर खरीद की घोषणा की है. राज्य के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि रबी मार्केटिंग ईयर 2025-26 के प्राइस सपोर्ट स्कीम (PPS) के तहत प्रस्तावित गेहूं क्रय नीति का प्रस्ताव पास किया गया है, जिसके तहत गेहूं की ख़रीद के लिए समर्थन मूल्य 2,425 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है.

पूरी र‍िपोर्ट
वैश्विक गेहूं उत्पादन

2025 में वैश्विक गेहूं उत्पादन 79.6 करोड़ टन तक पहुँचने की उम्मीद, धान उत्पादन में भी हो सकती है वृद्धि

बढ़ते तापमान के कारण इस वर्ष भारत में जहां गेहूं उत्पादन में गिरावट की संभावना जतायी जा रही है, वहीं FAO द्वारा जारी एक रिपोर्ट में वैश्विक स्तर पर गेहूं उत्पादन में रिकॉर्ड वृद्धि की उम्मीद जतायी गई है. इतना ही नहीं, रिपोर्ट में 2024/25 में धान उत्पादन के रिकॉर्ड 54.3 करोड़ टन तक पहुंचने की उम्मीद जताई गई है. धान उत्पादन में यह वृद्धि भारत में अच्छी फसलों तथा कंबोडिया और म्यांमार में अनुकूल मौसम से प्रेरित है. FAO ने 2024 में वैश्विक अनाज उत्पादन के अपने पूर्वानुमान को बढ़ाकर 284.2 करोड़ टन कर दिया है, जो 2023 की तुलना में थोड़ा अधिक है.

पूरी र‍िपोर्ट
उत्तर प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह

“किसानों की समृद्धि, प्रदेश की प्रगति” लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय FPO मेला में बोले यूपी के कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह

लखनऊ। “किसानों की समृद्धि, प्रदेश की प्रगति” भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय तीन दिवसीय FPO मेला/प्रदर्शनी-2025 के समापन कार्यक्रम में बोले उत्तर प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख. उन्होंने किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को जाना तथा विभिन्न योजनाओं में चयनित एफपीओ/किसानों को सम्मानित भी किया. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों की उन्नति और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर प्रयासरत है.

पूरी र‍िपोर्ट
मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना

राजस्थान के किसानों को सालाना मिलेंगे 9 हजार रुपए, गोपालक परिवारों को भी मिलेगा ब्याज मुक्त लोन

राजस्थान सरकार कृषि क्षेत्र के उत्थान के लिए लगातार बड़े फैसले ले रही है।फ़िलहाल राज्य की भजनलाल शर्मा सरकार ने मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली रकम में बढ़ोतरी का ऐलान किया है, जिससे किसानों को आर्थिक मदद मिलेगी।अब राज्य के किसानों को मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में 2,000 रुपये की जगह 3,000 रुपये की अतिरिक्त राशि मिलेगी। आपको बता दें कि यह राशि प्रदेश के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अलावा दी जाती है।

पूरी र‍िपोर्ट
मत्स्य पालन विभाग

मत्स्य पालन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए NFDP मोबाइल ऐप किया लॉन्च, 33.46 करोड़ के 8 मत्स्य पालन स्टार्टअप को मंज़ूरी

मत्स्य पालन विभाग, मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय (एमओएफएएचएंडडी) ने मत्स्य पालन क्षेत्र में नवाचार और विकास को बढ़ावा देने के लिए हैदराबाद, तेलंगाना में मत्स्य पालन स्टार्टअप कॉन्क्लेव 2.0 का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान माननीय केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने पीएम-एमकेएसएसवाई के तहत विकसित राष्ट्रीय मत्स्य पालन डिजिटल प्लेटफॉर्म (NFDP) मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च किया। गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध यह ऐप स्टार्टअप्स को विभिन्न मॉड्यूल और योजना के लाभों तक पहुंचने के लिए एक सहज इंटरफ़ेस देगा। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने मत्स्य पालन और संबद्ध क्षेत्रों में…

पूरी र‍िपोर्ट
मसूर की दाल

सरकार ने पीली मटर के ड्यूटी फ्री इंपोर्ट को 31 मई तक बढ़ाया, साथ ही मसूर दाल पर आयात शुल्क घटाकर 5% किया

भारत सरकार ने घरेलू आपूर्ति को बढ़ावा देने के लिए 8 मार्च से मसूर की दाल पर 10 प्रतिशत आयात शुल्क लगाया है। इसके अलावा, पीली मटर के शुल्क-मुक्त आयात को 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। इससे पहले, भारत ने मसूर की दाल के शुल्क-मुक्त आयात की अनुमति दी थी और 2024 में 30 लाख टन पीली मटर का आयात किया था।

पूरी र‍िपोर्ट
womens day

‘जहां माँ-बहन-बेटियों का सम्मान होता है वहीं भगवान वास करते हैं’ आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बोले शिवराज सिंह चौहान

‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे अभियानों से बहन-बेटियों का शैक्षणिक सशक्तिकरण भी हो रहा है। मैं इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं। अब अगले लोकसभा, विधानसभा चुनाव में 33% सीटों पर यह बहनें ही चुनाव लड़ेंगी। ये सांसद, विधायक, मंत्री बनेगी, बहनों, बेटियों की तकदीर भी बदलेगी और अपनी जिंदगी भी बदलेंगी और अपने देश को विकसित भारत के रूप में विकसित भारत बनाने में इनका बहुत महत्वपूर्ण योगदान होगा।’ आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भोपाल स्थित स्मार्ट सिटी पार्क में पौधरोपण के समय बोले शिवराज सिंह चौहान।

पूरी र‍िपोर्ट