जैविक इनपुट

IFFCO और FDRVC के बीच हुआ समझौता, अब किसानों को आसानी से मिलेंगे नैनो उर्वरक और जैविक इनपुट

देश की प्रमुख सहकारी संस्था इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) और ग्रामीण मूल्य विकास न्यास (एफडीआरवीसी) के बीच हुए इस समझौते से देशभर के 10 लाख से अधिक किसानों और 800 से अधिक एफपीओ को लाभ मिलेगा। इस साझेदारी के तहत किसानों को नैनो उर्वरकों, जैविक इनपुट, विशेष उर्वरकों और टिकाऊ कृषि तकनीकों तक आसान और सस्ती पहुंच मिलेगी। यह जानकारी इफ़को ने अपने सोशल मीडिया एक्स के ऑफिसियल अकाउंट के ज़रिए दी है।

पूरी र‍िपोर्ट

उत्पादन में गिरावट के बावजूद भारत का चीनी का अंतिम स्टॉक 2025 के अंत तक की मांग के लिए पर्याप्त है: NFCSF

मई के मध्य तक भारत के चीनी उत्पादन में 18.38% की गिरावट के साथ 25.74 मिलियन टन होने के बावजूद, समापन स्टॉक 4.8-5 मिलियन टन होने का अनुमान है, जो नवंबर 2025 तक घरेलू मांग के लिए पर्याप्त है। NFCSF को बेहतर मानसून और गन्ने की बुवाई में वृद्धि के कारण अगले सीजन में उत्पादन में उछाल की उम्मीद है। NFCSF ने सरकार से न्यूनतम बिक्री मूल्य बढ़ाने और इथेनॉल उत्पादन का समर्थन करने को भी कहा है।

पूरी र‍िपोर्ट
योगी सरकार

बीज उत्पादन में आत्मनिर्भर बनेगा यूपी, योगी सरकार ने सीड पार्क स्थापना को दी मंजूरी, एक पार्क से जुड़ेंगे 40000 किसान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य को बीज उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश में पांच सीड पार्कों की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के नाम पर स्थापित किए जाने वाले सीड पार्क को प्रदेश के 5…

पूरी र‍िपोर्ट
FSSAI

बिना कैल्शियम कार्बाइड के ऐसे पकायें आम..मार्केट में मिलेगा ज़्यादा दाम, FSSAI भी देती है इसकी अनुमति

क्या आप भी आम या दूसरे फल पकने के लिए खतरनाक कैल्शियम कार्बाइड का इस्तेमाल करते हैं? जो FSSAI-स्वीकृत नहीं है।अगर आप एक किसान हैं और आम पकाने की इकाई स्थापित करना चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके लिये है।


पूरी र‍िपोर्ट
सीएम योगी

नकली दूध, पनीर, घी और तेल बेचने वालों की हर चौराहों पर लगेंगी तस्वीर…सीएम योगी ने दिये कड़े निर्देश

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दूध, पनीर, घी और तेल जैसे खाद्य पदार्थों में मिलावट और नकली दवाओं के कारोबार को ‘सामाजिक अपराध’ बताते हुए कहा कि यह जनस्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर विषय है, जिससे किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता. सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत मिलावटखोरों, नकली दवाओं के कारोबारियों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जाए. उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे लोगों को सार्वजनिक रूप से चिन्हित कर उनकी तस्वीरें चौराहों पर लगाई जाएं, ताकि समाज में उनके प्रति नकारात्मक संदेश जाए.

पूरी र‍िपोर्ट

पूर्वोत्तर के तीन दिवसीय दौरे पर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान..असम, मिज़ोरम एवं नागालैंड में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज तीन दिवसीय पूर्वोत्तर दौरे के लिए रवाना हुए। 15 मई से 17 मई 2025 तक की इस आधिकारिक यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह असम, मिज़ोरम एवं नागालैंड जाएंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

पूरी र‍िपोर्ट
नैनो DAP लिक्‍विड

IFFCO की दो नई यूनिट फूलपुर और आंवला में नैनो DAP लिक्‍विड का उत्‍पादन हुआ शुरू, जानिए कितनी है क्षमता

इफको ने उत्तर प्रदेश में आंवला, बरेली और फूलपुर, प्रयागराज में अपने दो और नैनो यूनिट्स में इफको नैनो डीएपी लिक्विड का व्यावसायिक उत्पादन शुरू कर दिया है। दोनों नैनो उर्वरक यूनिट्स की क्षमता प्रतिदिन 2-2 लाख बोतल उत्पादन की है। उत्पादन में इस वृद्धि से देश में नैनो डीएपी लिक्विड की आपूर्ति बढ़ेगी और यह देश भर के हमारे किसानों को आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।

पूरी र‍िपोर्ट
तुर्की

हिमाचल के बाद अब पुणे के व्यापारियों और आम लोगों ने तुर्की सेब का किया बहिष्कार

पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के दौरान तुर्की द्वारा पाकिस्तान को खुला समर्थन दिए जाने के बाद हिमाचल के बाद पुणे के व्यापारियों ने तुर्की से सेब बहिष्कार करने का फैसला किया है। पुणे के व्यापारियों का कहना है कि इसके बजाय, वे हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, ईरान और अन्य क्षेत्रों से सेब खरीद रहे हैं। 

पूरी र‍िपोर्ट
कृषि मंत्री

कृषि मंत्री ने छत्तीसगढ़ में कृषि व ग्रामीण विकास की प्रगति की समीक्षा की, किसानों की आय वृद्धि समेत इन विषयों पर भी की चर्चा

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को मंत्रालय (महानदी भवन), रायपुर, छत्तीसगढ़ में पंचायत एवं ग्रामीण विकास और कृषि विभाग के कार्यों की व्यापक समीक्षा की. बैठक में राज्य और केंद्र की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की गई और भावी विकास रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ सरकार की प्रतिबद्धता और प्रशासनिक कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि राज्य ने कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य किए हैं. उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए उन्नत गांव और खुशहाल किसान की अवधारणा को सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है.

पूरी र‍िपोर्ट
उड़द की दो नई किस्में

कृषि वैज्ञानिकों ने विकसित की उड़द की दो नई किस्में, 22 फीसदी अधिक उपज का दावा

दलहनी फसलों की खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है. जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने उड़द की दो नई प्रजातियां विकसित की हैं. दलहन में उड़द फसल की खेती किसानों को बंपर मुनाफा कराएगी. पंत उड़द-13 और पंत उड़द-14, उड़द की दो नई विकसित प्रजातियां हैं. ये किस्में दलहनी फसलों की खेती करने वाले किसानों की आय बढ़ाने में मदद करेंगी.

पूरी र‍िपोर्ट