3 अक्टूबर को विजय पर्व के साथ शुरू होगा रबी फसल के लिए “विकसित कृषि संकल्प अभियान’
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों के कृषि मंत्रियों और अधिकारियों के साथ अहम बैठक की. इस दौरान उन्होंने बताया कि 3 अक्टूबर को विजय पर्व के साथ रबी फसल के लिए “विकसित कृषि संकल्प अभियान’ शुरू की जाएगी। अभियान की औपचारिक शुरुआत से पहले दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस 15-16 सिंतबर को नई दिल्ली में होगी। उन्होंने बताया कि 23 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राकृतिक खेती मिशन को पूसा दिल्ली से लॉन्च करेंगे।