गुजरात सरकार

धान से रागी तक, गुजरात सरकार ने MSP खरीद के लिए खोले 364 केंद्र

गुजरात सरकार 24 नवंबर से खरीफ सीजन की फसलों धान, बाजरा, ज्वार, मक्का और रागी की MSP पर सीधी खरीद शुरू कर रही है।धान सहित सभी फसलों के लिए अलग-अलग खरीद केंद्र बनाए गए हैं। सरकार तय मात्रा में रजिस्टर्ड किसानों से फसल खरीदेगी।

पूरी र‍िपोर्ट
IAC–2025

दुनिया का सबसे बड़ा कृषि वैज्ञानिक सम्मेलन, IAC–2025 आज से दिल्ली में शुरू होगा

दिल्ली में 24–26 नवंबर तक दुनिया का सबसे बड़ा कृषि वैज्ञानिक सम्मेलन छठा इंटरनेशनल एग्रोनॉमी कांग्रेस (IAC-2025) आयोजित होगा। इसमें भारत और दुनिया भर के वैज्ञानिक, नीति-निर्माता और विशेषज्ञ भविष्य की स्मार्ट, टिकाऊ और जलवायु-सहिष्णु खेती पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम में सस्टेनेबल एग्रोनॉमी, डिजिटल फार्मिंग, कार्बन-न्यूट्रल खेती, रीजेनेरेटिव खेती, पोषण-सुरक्षित कृषि और सरकारी कृषि योजनाओं की उपलब्धियों पर फोकस किया जाएगा।

पूरी र‍िपोर्ट
यूपी सरकार

किसानों को समय पर बुवाई के लिए यूपी सरकार दे रही है बीज पर सब्सिडी

उत्तर प्रदेश सरकार रबी सीजन में किसानों को सही समय पर बुवाई कराने के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले बीज सब्सिडी पर उपलब्ध करा रही है। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि लेट बुवाई से गेहूं का उत्पादन घटता है, इसलिए समय पर बुवाई बेहद जरूरी है। सरकार किसानों से 30 नवंबर 2025 से पहले बीज लेने की अपील कर रही है।

पूरी र‍िपोर्ट
पंजाब में बाढ़ और बारिश से गेहूं की बुवाई पीछे

पंजाब में बाढ़ और बारिश से गेहूं की बुवाई पीछे, कृषि विभाग ने सुझाईं देर वाली किस्में

पंजाब में लगातार बारिश और बाढ़ के कारण इस बार गेहूं की बुवाई काफी देर से हो रही है। पिछले साल की तुलना में लगभग 4.85 लाख हेक्टेयर कम क्षेत्र में ही बुवाई हो पाई है, जिससे उत्पादन घटने की चिंता बढ़ गई है। स्थिति संभालने के लिए कृषि विभाग ने किसानों को देर से बोई जाने वाली किस्मों की सलाह दी है। वहीं मुफ्त बीज वितरण में देरी और सप्लाई की दिक्कतों ने किसानों की परेशानी और बढ़ा दी है।

पूरी र‍िपोर्ट
नागपुर में एग्रो विजन का शुभारंभ

नागपुर में एग्रो विजन का शुभारंभ, किसानों के लिए कई बड़ी घोषणाएँ

नागपुर में एग्रो विजन कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ, जहां केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और नितिन गडकरी ने किसानों के लिए कई बड़ी घोषणाएँ कीं। नागपुर में 70 करोड़ रुपये का क्लीन प्लांट सेंटर बनाया जाएगा ताकि संतरा किसानों को स्वस्थ पौधे मिल सकें। फसल बीमा योजना में बदलाव कर जलभराव और जंगली जानवरों से हुए नुकसान को भी शामिल किया गया है। सरकार सब्जियों को बड़े शहरों तक ले जाने का ट्रांसपोर्ट खर्च भी उठाएगी। साथ ही 65 करोड़ रुपये का डेयरी फीड प्लांट लगाने की घोषणा हुई।

पूरी र‍िपोर्ट
भारत ने तोड़ा खाद्यान्न उत्पादन का इतिहास

भारत ने तोड़ा खाद्यान्न उत्पादन का इतिहास, 357 मिलियन टन का नया रिकॉर्ड

देश में इस साल खाद्यान्न उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर 357.73 मिलियन टन पहुंच गया। चावल-गेहूं, दलहन और तिलहन सभी में बड़ी बढ़ोतरी हुई। पिछले 10 साल में उत्पादन 106 मिलियन टन बढ़ा। कृषि मंत्री ने कहा एमएसपी गारंटी और नई योजनाओं से किसानों की आमदनी और उत्पादन दोनों बढ़ेंगे।

पूरी र‍िपोर्ट
नीति आयोग

भारत का कृषि क्षेत्र अगले 10 साल तक 4% की रफ्तार से बढ़ सकता है – नीति आयोग

नीति आयोग के रमेश चंद ने कहा कि भारत का कृषि क्षेत्र आने वाले 10 साल तक आसानी से 4% की रफ्तार से बढ़ सकता है। लेकिन कृषि उत्पादों की मांग 2.5% ही बढ़ रही है, इसलिए उत्पादन बढ़ने के साथ बेहतर वेयरहाउसिंग और निर्यात को बढ़ावा देना जरूरी है। बढ़ते अनाज उत्पादन को सुरक्षित रखने और नुकसान रोकने के लिए देश में आधुनिक भंडारण प्रणाली को मजबूत करना होगा।

पूरी र‍िपोर्ट
करण खुशबू

गर्मी सहनशील और रस्ट-रोधी ‘करण खुशबू’ पूर्वी भारत के किसानों के लिए बेस्ट

ICAR ने गेहूं की नई किस्म करण खुशबू (DBW-386) जारी की है, जो समय पर बोई गई सिंचित खेती के लिए उपयुक्त है। यह किस्म 52 क्विंटल/हेक्टेयर तक उपज देती है, 123 दिन में तैयार होती है और रस्ट व व्हीट ब्लास्ट जैसी बीमारियों से सुरक्षित रहती है। इसके साथ ही यह गर्मी सहनशील है। इसकी सिफारिश यूपी के पूर्वी हिस्सों, बिहार, झारखंड, ओडिशा, बंगाल, असम और उत्तर-पूर्वी राज्यों के लिए की गई है।

पूरी र‍िपोर्ट
टमाटर फिर महंगे हुए

टमाटर फिर महंगे हुए, 10–15 दिनों में 50% तक बढ़े दाम

पिछले 10–15 दिनों में टमाटर के दाम तेजी से बढ़े हैं। भारी बारिश के कारण फसल खराब हुई और बाजार में सप्लाई कम हो गई, जिससे कई जगह कीमतें 50% तक बढ़ गईं। चंडीगढ़ में सबसे ज़्यादा बढ़ोतरी (112%) दर्ज की गई। थोक बाजारों में भी दाम चढ़े हैं और शादियों के सीजन से मांग और बढ़ गई है। कुछ दिनों तक कीमतें ऊंची रह सकती हैं।

पूरी र‍िपोर्ट
ICAR

ICAR ने लॉन्च की हाई-यील्ड काजू किस्म—भास्करा

कर्नाटक के तटीय इलाकों के लिए विकसित की गई काजू की नई किस्म “भास्करा” ज्यादा उपज देने वाली और कीट-रोधी है। यह टी मच्छर कीट के मध्यम प्रकोप से बचती है, मध्यम आकार के दाने देती है और एक पेड़ से 10 किलो से ज्यादा उत्पादन करती है। ICAR-पुत्तूर द्वारा विकसित यह किस्म स्थानीय किसानों के लिए बेहतर और लाभदायक विकल्प मानी जा रही है।

पूरी र‍िपोर्ट