रबी फसल

फसलों को पाले से बचाने के लिए हल्की सिंचाई करें किसान, कृषि वैज्ञानिकों ने दी सलाह 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शीतलहर/पाले का प्रकोप जारी है। ऐसे में राज्य के क्रॉप वेदर वॉच ग्रुप की बैठक में किसानों और पशुपालकों के लिए आने वाले दो सप्ताह के लिए मौसम पूर्वानुमान, फसल और पशुओं की देख-भाल के लिए एडवाइज़री जारी की गई है। इसके मुताबिक़ पहले सप्ताह(10-16 जनवरी, 2025) में प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में पाले की बढ़ने और कुछ में समान रहने की संभावना है। पाले से बचाव के लिए किसानों को फसल में हल्की सिंचाई करने की सलाह दी गई है।

पूरी र‍िपोर्ट
केदार संकर सिरोही

क्या MSP गारंटी कानून संभव है?

देश के किसान MSP यानि Minimum Support Price गारंटी की मांग को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। न्यूज़ पोटली के संस्थापक अरविंद शुक्ला से किसान नेता केदार शंकर सिरोही (मध्य प्रदेश) ने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी है। इसके अलावा किसान नेता सिरोही ने पिछले एक साल से चल रहे किसान आंदोलन की वजह, खेती में लगने वाला Input cost, rural unemployment, cooperatives, और inflation जैसे मुद्दों पर बात की है।

पूरी र‍िपोर्ट

नए साल पर मोदी सरकार ने किसानों को दिया तोहफा, नहीं बढ़ेगी DAP की कीमत

साल के शुरुआत में ही केंद्र सरकार ने अन्नदात किसानों के हित में बड़े फ़ैसले किए हैं। बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी की अगुआई में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में डाय-अमोनियम फॉस्फेट यानी DAP खाद की खरीद के लिए 3850 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज का एलान किया गया। एकमुश्त विशेष पैकेज को जनवरी से दिसंबर 2025 तक के लिए मंजूरी दी गई है। इस फ़ैसले के बाद अब किसानों के लिए DAP की कीमत पहले जैसी ही रहेगी। 50 किलोग्राम डीएपी उर्वरक का बैग 1,350 रुपये में ही मिलेगा। अतिरिक्त लागत सरकार वहन करेगी।

पूरी र‍िपोर्ट

अगैती तरबूज की खेती से मुनाफ़ा कमा रहा बाराबंकी का किसान

बाराबंकी (उत्तरप्रदेश) अगैती सब्जियां और फल हमेशा मार्केट में अच्छे रेट पर बिकती हैं। प्रगतिशील किसान और मंडी के आढ़ती सब कहते हैं कि अगैती फसलें ( फलों और सब्जियों ) ने ज्यादातर किसानों को मुनाफा दिया है। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में रहने वाले मयंक वर्मा ऐसे ही एक किसान हैं जो तरबूज की खेती से अच्छा मुनाफ़ा कमा रहे हैं। तरबूज के साथ मयंक फ्रेंच बीन्स, टमाटर, गोभी, मूली की भी खेती करते हैं।

पूरी र‍िपोर्ट

भारतीय गेहूं और जौ अनुसंधान संस्थान ने गेहूं की बुआई के लिए जारी की एडवाइजरी

लखनऊ । अगर आप गेहूं के किसान है और गेंहू बोआई करने वाले है तो ये ख़बर आपके लिए हैं। बदलते मौसम क देखते हुए भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान, करनाल ने गेहूं के किसानों के लिए जो एडवाइजरी जारी की है साथ ही कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए है। इन सुझावों का पालन…

पूरी र‍िपोर्ट

आवेदन के लिए बचे तीन दिन, UP सरकार किसानों को कृषि यंत्रों पर 50% से 80% की सब्सिडी दे रही है

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों का उपयोग बढ़ाने के लिए विभिन्न कृषि यंत्रों पर 50% से 80% तक की सब्सिडी प्रदान कर रही है। यह पहल किसानों को बेहतर उत्पादन प्राप्त करने में मदद करेगी और कृषि लागत में कमी लाने के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। इस योजना…

पूरी र‍िपोर्ट
krishika 2024

कृषिका 2024: सीएम योगी ने कहा आज उत्तर प्रदेश फिर से गन्ना उत्पादन में, चीनी उत्पादन में और एथेनॉल उत्पादन में नंबर-1 पर

भारत एक कृषि प्रधान देश है। देश की सबसे बड़ी आबादी वाले उत्तर प्रदेश में सत्तर प्रतिशत लोग गांवों में रहते हैं। देश के कुल आलू उत्पादन का 25% उत्पादन अकेले उत्तर प्रदेश कर रहा है। इतना ही नहीं यूपी अकेले कुल मक्का उत्पादन का 30% उत्पादन करता है, इसके साथ ही गन्ना उत्पादन में, चीनी उत्पादन में और एथेनॉल उत्पादन में यूपी नंबर-1 पर है।

पूरी र‍िपोर्ट
shaktikant das

RBI का फैसला, 2 लाख रुपये तक बिना गारंटी लोन ले सकते हैं किसान

आरबीआई (RBI) ने शुक्रवार (6 दिसंबर) को बढ़ती महंगाई से किसानों को राहत देने के लिए अब बिना गारंटी के दो लाख रुपये तक का कर्ज उपलब्ध कराने की घोषणा की है। अभी तक यह 1.6 लाख रुपये थी।

पूरी र‍िपोर्ट
शिवराज सिंह

‘मोदी सरकार MSP पर खरीदेगी सभी कृषि उत्पाद’, राज्यसभा में बोले कृषिमंत्री शिवराज सिंह चौहान 

नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य सभा में किसान आंदोलन और MSP पर मोदी सरकार का पक्ष रखा और कहा कि सरकार सभी कृषि उपज को MSP ख़रीदेगी। उन्होंने MSP पर मोदी सरकार के रिकॉर्ड का बचाव किया, उत्पादन लागत पर 50% लाभ मार्जिन के बारे में बात की।इसके अलावा कृषि मंत्री ने ऋण माफी के बजाय आय वृद्धि पर जोर दिया।

पूरी र‍िपोर्ट
farmer protest

पुलिस ने किसानों को शंभू बॉर्डर पर रोका, 8 दिसंबर को फिर निकलेगा जत्था, किसान नेताओं का ऐलान

आज दोपहर 1 बजे आंदोलनरत किसान शंभु बॉर्डर से दिल्ली कूच के लिए निकले लेकिन पुलिस कड़े इंतज़ाम के तहत उन्हें रोकने में कामयाब रही। इसी बीच आंदोलनरत किसानों और पुलिस के बीच काफ़ी झड़प भी हुई। किसानों को दिल्ली कूच से रोकने के लिए पुलिस को आंशू गैस के गोले दागने पड़े, जिसमें 7 किसानों के घायल होने की भी खबर है। जिसके बाद किसान नेताओं ने जत्थे को वापस बुला लिया। आपको बता दें कि MSP समेत अपनी अन्य माँगों को लेकर 101 किसानों क जत्था दिल्ली कूच करने वाला था।ये किसान शंभु बॉर्डर पर पिछले 298 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं।

पूरी र‍िपोर्ट